होमगार्ड जवानों ने स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के खिलाफ खोला मोर्चा, ये है वजह

होमगार्ड जवानों ने स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के खिलाफ खोला मोर्चा, ये है वजह

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को छठ पूजा के बाद बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। राज्यभर के होमगार्ड जवान मंत्री की नीतियों से नाराज हैं और उनके खिलाफ प्रदर्शन करने की योजना बना रहे हैं।

झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन ने इस प्रदर्शन की जानकारी पहले ही साझा कर दी है, हालांकि अभी इसके आयोजन की सटीक तिथि तय नहीं हुई है। विरोध का मुख्य कारण सरकारी अस्पतालों में सुरक्षा की जिम्मेदारी होमगार्ड जवानों को सौंपे जाने की मांग है। जवानों का आरोप है कि इस जिम्मेदारी को निजी सुरक्षा एजेंसियों को दे दिया गया है।

एसोसिएशन के महामंत्री राजीव तिवारी ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री होमगार्ड जवानों के साथ अन्याय कर रहे हैं। झारखंड में पर्याप्त प्रशिक्षित होमगार्ड जवान उपलब्ध हैं, इसके बावजूद बड़े अस्पताल जैसे रिम्स रांची में निजी सुरक्षा कर्मियों को तैनात करना उचित नहीं है।

उन्होंने यह भी बताया कि 2021 में आंदोलन के दौरान डॉ. इरफान अंसारी ने धरना स्थल पर जवानों को आश्वासन दिया था कि सभी होमगार्ड को ड्यूटी मिलेगी। लेकिन स्वास्थ्य मंत्री बनने के बाद से जवानों को ड्यूटी से हटाया जा रहा है। रिम्स में पहले भी निजी सुरक्षा कर्मी तैनात थे, लेकिन उनकी कार्यशैली में लापरवाही के कारण उन्हें हटाकर होमगार्ड को जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

Trending News

परिसीमन बिल : INDIA ब्लॉक को झटका! शरद गुट ने बैठक से पूरी तरह बनाई दूरी
परिसीमन बिल : INDIA ब्लॉक को झटका! शरद गुट ने बैठक से पूरी तरह बनाई दूरी
Nov 28, 2026, 10:05:00 AM
बरवाडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार
बरवाडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार
Nov 28, 2026, 9:50:00 AM
नक्सल विरोधी अभियान में नगरुआ पहाड़ से हथियारों का जखीरा बरामद, SSB ने जंगल में चलाया सर्च ऑपरेशन
नक्सल विरोधी अभियान में नगरुआ पहाड़ से हथियारों का जखीरा बरामद, SSB ने जंगल में चलाया सर्च ऑपरेशन
Nov 28, 2026, 9:40:00 AM
डबल मर्डर से सनसनी! स्कूल के पास अंधाधुंध फायरिंग, आदित्य की मौत, दूसरा किशोर गंभीर
डबल मर्डर से सनसनी! स्कूल के पास अंधाधुंध फायरिंग, आदित्य की मौत, दूसरा किशोर गंभीर
Nov 28, 2026, 9:22:00 AM
ANS कॉलेज बाढ़ के संस्थापक प्राचार्य को सच्ची श्रद्धांजलि, उन्हीं के नाम से शुरू हुई व्याख्यानमाला
ANS कॉलेज बाढ़ के संस्थापक प्राचार्य को सच्ची श्रद्धांजलि, उन्हीं के नाम से शुरू हुई व्याख्यानमाला
Nov 28, 2026, 9:04:00 AM
मदरसा के 2 मासूम छात्रों की संदिग्ध मौत का मामला अब ले रहा है राजनीतिक रूप, पीड़ित परिवार से मिले पप्पू यादव
मदरसा के 2 मासूम छात्रों की संदिग्ध मौत का मामला अब ले रहा है राजनीतिक रूप, पीड़ित परिवार से मिले पप्पू यादव
Nov 28, 2026, 8:49:00 AM
भीड़ का तांडव! युवक को बचाने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल, वाहन के शीशे तोड़े
भीड़ का तांडव! युवक को बचाने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल, वाहन के शीशे तोड़े
Nov 28, 2026, 8:38:00 AM
आखिरकार मंत्री डॉ. अशोक चौधरी ने दिया इस्तीफा
आखिरकार मंत्री डॉ. अशोक चौधरी ने दिया इस्तीफा
Nov 28, 2026, 8:32:00 AM
रूस में हिरासत में रखे गए झारखंड के युवक मनीष साहू की सुरक्षित भारत वापसी
रूस में हिरासत में रखे गए झारखंड के युवक मनीष साहू की सुरक्षित भारत वापसी
Nov 27, 2026, 7:51:00 PM
अनंत सिंह के दो बेटे मृतक के घर बेगूसराय पहुंचे, शादी में बिगड़ी थी तबीयत, हुई मौत
अनंत सिंह के दो बेटे मृतक के घर बेगूसराय पहुंचे, शादी में बिगड़ी थी तबीयत, हुई मौत
Nov 27, 2026, 7:35:00 PM