इस्कॉन रांची में धूमधाम से संपन्न हुई गोवर्धन पूजा

इस्कॉन रांची में धूमधाम से संपन्न हुई गोवर्धन पूजा

कांके रोड स्थित इस्कॉन रांची परिसर में 22 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा और गौपूजा का भव्य आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर भक्तों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ भगवान श्रीकृष्ण की आराधना की। मंदिर परिसर में गोवर्धन पर्वत की आकर्षक झांकी सजाई गई, जिसमें श्याम कुंड, राधा कुंड, गोविंद कुंड और मानसी गंगा जैसी वृंदावन की पवित्र स्थलों की झलक प्रस्तुत की गई।

सुबह से ही मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। भगवान का विशेष श्रृंगार किया गया और 108 प्रकार के स्वादिष्ट भोग अर्पित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10 बजे मधुर कीर्तन के साथ हुआ। इसके बाद भक्तों ने गोवर्धन पर्वत — जो स्वयं भगवान श्रीकृष्ण का प्रतीक है — की आरती उतारी और परिक्रमा की।

इस्कॉन रांची के प्रबंधक मधुसूदन मुकुंद दास ने कथा के माध्यम से उपस्थित भक्तों को भारतीय संस्कृति में गोवर्धन पूजा और गौपूजा के आध्यात्मिक महत्व से अवगत कराया।

इस दिव्य आयोजन में लगभग 600 से अधिक भक्तों ने भाग लिया। समापन के समय सभी भक्तों ने उल्लासपूर्वक कीर्तन में नृत्य किया और प्रसाद का आनंद लेकर कार्यक्रम को पूर्णता प्रदान की।

Trending News

सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार पुलिस सेवा के कई अधिकारियों का हुआ तबादला
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार पुलिस सेवा के कई अधिकारियों का हुआ तबादला
Aug 30, 2026, 9:50:00 AM
राजधानी में एनकाउंटर, चली दर्जनों राउंड गोलियां, एक पुलिसकर्मी, एक अपराधी घायल
राजधानी में एनकाउंटर, चली दर्जनों राउंड गोलियां, एक पुलिसकर्मी, एक अपराधी घायल
Aug 30, 2026, 9:12:00 AM
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में 4 लाख मिलता रहेगा, अधिसूचना जारी, पुराना आदेश रद्द
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में 4 लाख मिलता रहेगा, अधिसूचना जारी, पुराना आदेश रद्द
Aug 29, 2026, 9:09:00 PM
गोपालगंज: सेप्टिक टैंक हादसे पर प्रशासन सख्त, डीएम ने दिए जांच के आदेश
गोपालगंज: सेप्टिक टैंक हादसे पर प्रशासन सख्त, डीएम ने दिए जांच के आदेश
Aug 29, 2026, 7:19:00 PM
मद्यनिषेध के लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाएं, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम
मद्यनिषेध के लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाएं, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम
Aug 29, 2026, 7:12:00 PM
पश्चिम बंगाल पहुंचे छोटू सिंह, हुआ भव्य स्वागत
पश्चिम बंगाल पहुंचे छोटू सिंह, हुआ भव्य स्वागत
Aug 29, 2026, 7:08:00 PM
बाजार में आया टेक्नो का स्पार्क गो 3 प्रो, ये है इसकी खूबियां
बाजार में आया टेक्नो का स्पार्क गो 3 प्रो, ये है इसकी खूबियां
Aug 29, 2026, 6:39:00 PM
केवल इतने रुपये में बनी फिल्म ने सबको चौंकाया, बजट से 500 प्रतिशत का मुनाफा
केवल इतने रुपये में बनी फिल्म ने सबको चौंकाया, बजट से 500 प्रतिशत का मुनाफा
Aug 29, 2026, 6:22:00 PM
केंद्रीकृत रसोईघरों में सुबह 9 बजे के बाद ही बनेगा मिड डे मील : शिक्षा मंत्री
केंद्रीकृत रसोईघरों में सुबह 9 बजे के बाद ही बनेगा मिड डे मील : शिक्षा मंत्री
Aug 29, 2026, 6:00:00 PM
अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन: 29 अगस्त 1942 को शहीद हुए छह अमर शहीद को किया नमन
अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन: 29 अगस्त 1942 को शहीद हुए छह अमर शहीद को किया नमन
Aug 29, 2026, 5:52:00 PM