गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों को राहत, हावड़ा-नई दिल्ली रूट पर चलेंगी अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें

गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों को राहत, हावड़ा-नई दिल्ली रूट पर चलेंगी अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें

गर्मी के मौसम में लंबी दूरी की ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए हावड़ा और नई दिल्ली के बीच दो अतिरिक्त समर स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। इन विशेष ट्रेनों का लाभ पूर्वी भारत और दिल्ली के बीच यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को मिलेगा।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, दोनों जोड़ी ट्रेनों का ठहराव आसनसोल मंडल के प्रमुख स्टेशनों; दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह पर दोनों दिशाओं में किया जाएगा। यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों में सामान्य श्रेणी, स्लीपर और एसी कोच उपलब्ध रहेंगे।

पहली विशेष ट्रेन संख्या 04048 नई दिल्ली से 28 मई 2026 को शाम 6:15 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन रात 11:40 बजे हावड़ा पहुंचेगी। वापसी यात्रा में ट्रेन संख्या 04047 हावड़ा से 30 मई 2026 की रात 1:40 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 8:20 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

इसके अलावा रेलवे ने दूसरी समर स्पेशल ट्रेन जोड़ी की भी घोषणा की है। ट्रेन संख्या 04050 नई दिल्ली से 30 मई 2026 को शाम 6:15 बजे खुलेगी और अगले दिन रात 11:40 बजे हावड़ा पहुंचेगी। वहीं, वापसी में ट्रेन संख्या 04049 हावड़ा से 1 जून 2026 की रात 1:40 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 8:20 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

रेलवे का मानना है कि छुट्टियों और गर्मी के मौसम में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को संभालने में इन स्पेशल ट्रेनों से काफी मदद मिलेगी। इससे टिकटों की लंबी वेटिंग लिस्ट में भी कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

Trending News

हिंसक झड़प, महिला समेत कई घायल, डायन बताकर मारपीट और लूटपाट का आरोप
हिंसक झड़प, महिला समेत कई घायल, डायन बताकर मारपीट और लूटपाट का आरोप
Sep 04, 2026, 2:53:00 PM
'लालू यादव की वजह से बिहार को दशकों तक खामियाजा भुगतना पड़ा' जदयू का 'नीतीश संवाद' अन्याय का हिसाब अब जनता...
'लालू यादव की वजह से बिहार को दशकों तक खामियाजा भुगतना पड़ा' जदयू का 'नीतीश संवाद' अन्याय का हिसाब अब जनता...
Sep 04, 2026, 2:36:00 PM
राधे-कृष्ण मंदिर में धूमधाम से मना जन्माष्टमी, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
राधे-कृष्ण मंदिर में धूमधाम से मना जन्माष्टमी, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Sep 04, 2026, 2:13:00 PM
इस्लामिया हाई स्कूल में 'सखी वार्ता' कार्यक्रम, छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
इस्लामिया हाई स्कूल में 'सखी वार्ता' कार्यक्रम, छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
Sep 04, 2026, 2:01:00 PM
 अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन सख्त, सब्जी मंडी समेत कई इलाकों में चला अभियान
अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन सख्त, सब्जी मंडी समेत कई इलाकों में चला अभियान
Sep 04, 2026, 1:29:00 PM
 बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी, दो पिस्टल व छह जिंदा कारतूस के साथ दो अपराधी गिरफ्तार
बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी, दो पिस्टल व छह जिंदा कारतूस के साथ दो अपराधी गिरफ्तार
Sep 04, 2026, 1:17:00 PM
हर बारिश में घरों में घुसता जोरिया का पानी, वर्षों से बरसात में कैद जैसी जिंदगी जीने को मजबूर लोग
हर बारिश में घरों में घुसता जोरिया का पानी, वर्षों से बरसात में कैद जैसी जिंदगी जीने को मजबूर लोग
Sep 04, 2026, 1:04:00 PM
बिहार राज्य योजना पर्षद के उपाध्यक्ष देवेश कुमार ने संभाला पदभार
बिहार राज्य योजना पर्षद के उपाध्यक्ष देवेश कुमार ने संभाला पदभार
Sep 04, 2026, 12:48:00 PM
संरक्षण गृह में नशा मुक्ति और किशोर न्याय को लेकर कार्यशाला आयोजित, DIG डॉ कुमार आशीष हुए शामिल
संरक्षण गृह में नशा मुक्ति और किशोर न्याय को लेकर कार्यशाला आयोजित, DIG डॉ कुमार आशीष हुए शामिल
Sep 04, 2026, 12:19:00 PM
प्राकृतिक स्कूल में जन्माष्टमी का हर्षोल्लासपूर्ण आयोजन, बच्चों ने कृष्ण रूप में मन मोहा
प्राकृतिक स्कूल में जन्माष्टमी का हर्षोल्लासपूर्ण आयोजन, बच्चों ने कृष्ण रूप में मन मोहा
Sep 04, 2026, 12:03:00 PM