गैंगस्टर फहीम खान की प्री-मैच्योर रिलीज पर सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई

गैंगस्टर फहीम खान की प्री-मैच्योर रिलीज पर सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई

धनबाद के चर्चित गैंगस्टर फहीम खान की संभावित समयपूर्व रिहाई को लेकर कानूनी लड़ाई अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गई है। झारखंड सरकार ने हाईकोर्ट के उस फैसले के खिलाफ शीर्ष अदालत का दरवाजा खटखटाया है, जिसमें राज्य सरकार को फहीम खान की प्री-मैच्योर रिलीज पर तय अवधि के भीतर विचार करने का निर्देश दिया गया था।

दरअसल, फहीम खान ने अपनी समयपूर्व रिहाई की मांग को लेकर झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। मामले की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देश दिया था कि वर्ष 1984 की रिहाई नीति के तहत उसकी पात्रता की समीक्षा की जाए। अदालत ने कहा था कि सजा की अवधि और अन्य संबंधित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए छह महीने के भीतर निर्णय लिया जाए।

हाईकोर्ट के इस आदेश को चुनौती देते हुए राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में विशेष याचिका दायर की है। मामले पर सुनवाई जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ के समक्ष हुई। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने संबंधित पक्षों से जवाब दाखिल करने को कहा है और अगली सुनवाई जुलाई में निर्धारित की है।

फहीम खान पिछले दो दशकों से अधिक समय से जेल में बंद है। जानकारी के अनुसार वह अपनी सजा की निर्धारित अवधि पूरी कर चुका है। इसके बावजूद उसकी रिहाई को लेकर अंतिम निर्णय नहीं लिया गया था। सजा पुनरीक्षण बोर्ड ने उसके आवेदन पर राहत देने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद उसने न्यायालय की शरण ली।

अब इस मामले में सुप्रीम कोर्ट का आगामी रुख तय करेगा कि फहीम खान की समयपूर्व रिहाई पर आगे क्या प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

Trending News

बिहार राज्य योजना पर्षद के उपाध्यक्ष देवेश कुमार ने संभाला पदभार
बिहार राज्य योजना पर्षद के उपाध्यक्ष देवेश कुमार ने संभाला पदभार
Sep 04, 2026, 12:48:00 PM
संरक्षण गृह में नशा मुक्ति और किशोर न्याय को लेकर कार्यशाला आयोजित, DIG डॉ कुमार आशीष हुए शामिल
संरक्षण गृह में नशा मुक्ति और किशोर न्याय को लेकर कार्यशाला आयोजित, DIG डॉ कुमार आशीष हुए शामिल
Sep 04, 2026, 12:19:00 PM
प्राकृतिक स्कूल में जन्माष्टमी का हर्षोल्लासपूर्ण आयोजन, बच्चों ने कृष्ण रूप में मन मोहा
प्राकृतिक स्कूल में जन्माष्टमी का हर्षोल्लासपूर्ण आयोजन, बच्चों ने कृष्ण रूप में मन मोहा
Sep 04, 2026, 12:03:00 PM
पटना में गंगा का रौद्र रूप, कई घाट डूबे, 13 जिले बाढ़ की चपेट में, CM सम्राट चौधरी करेंगे एरियल सर्वे
पटना में गंगा का रौद्र रूप, कई घाट डूबे, 13 जिले बाढ़ की चपेट में, CM सम्राट चौधरी करेंगे एरियल सर्वे
Sep 04, 2026, 11:23:00 AM
कमीशन मांगे 3 लाख,1.04 लाख लेते धराए कार्यपालक अभियंता, घर से नकद मिले 8.36 लाख!
कमीशन मांगे 3 लाख,1.04 लाख लेते धराए कार्यपालक अभियंता, घर से नकद मिले 8.36 लाख!
Sep 04, 2026, 10:57:00 AM
जामताड़ा में उपमुख्यमंत्री अग्निमित्रा पॉल का भव्य स्वागत, कहा-बंगाल में अब दुर्गा पूजा होगी और भी भव्य
जामताड़ा में उपमुख्यमंत्री अग्निमित्रा पॉल का भव्य स्वागत, कहा-बंगाल में अब दुर्गा पूजा होगी और भी भव्य
Sep 04, 2026, 10:39:00 AM
सीबीएसई ईस्ट जोन स्विमिंग चैंपियनशिप में रूद्र विजय ने जीता कांस्य पदक, लगातार तीसरे साल बढ़ाया जिले का मान
सीबीएसई ईस्ट जोन स्विमिंग चैंपियनशिप में रूद्र विजय ने जीता कांस्य पदक, लगातार तीसरे साल बढ़ाया जिले का मान
Sep 04, 2026, 10:17:00 AM
पुलिस में पदोन्नति का जश्न, एसपी ने वर्दी पर सजाए स्टार
पुलिस में पदोन्नति का जश्न, एसपी ने वर्दी पर सजाए स्टार
Sep 04, 2026, 9:59:00 AM
सीबीएसई ईस्ट जोन स्विमिंग चैंपियनशिप: रूद्र विजय ने जीता कांस्य पदक, लगातार तीसरे साल बढ़ाया जिले का मान
सीबीएसई ईस्ट जोन स्विमिंग चैंपियनशिप: रूद्र विजय ने जीता कांस्य पदक, लगातार तीसरे साल बढ़ाया जिले का मान
Sep 04, 2026, 9:51:00 AM
भोरे में सरकारी अस्पताल के कर्मी ने ही खोल दिया अस्पताल के खिलाफ मोर्चा
भोरे में सरकारी अस्पताल के कर्मी ने ही खोल दिया अस्पताल के खिलाफ मोर्चा
Sep 04, 2026, 9:43:00 AM