रांची के नामी CA नरेश केजरीवाल के 15 ठिकानों पर ED का धावा, पहली बार FEMA के तहत कार्रवाई

रांची के नामी CA नरेश केजरीवाल के 15 ठिकानों पर ED का धावा, पहली बार FEMA के तहत कार्रवाई

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रांची के चर्चित चार्टर्ड अकाउंटेंट नरेश केजरीवाल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मंगलवार सुबह तड़के उनके विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की। खास बात यह है कि इस बार ED ने मनी लॉन्ड्रिंग कानून (PMLA) नहीं, बल्कि विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) के तहत सर्च ऑपरेशन चलाया है। झारखंड में FEMA के तहत हुई यह पहली बड़ी रेड मानी जा रही है।

सुबह करीब 6 बजे से शुरू हुई कार्रवाई में ED ने नरेश केजरीवाल, उनके परिजनों और उनसे जुड़े लोगों के रांची, मुंबई और सूरत स्थित कुल 15 परिसरों पर एक साथ छापे मारे। रांची में चर्च कॉम्प्लेक्स स्थित केजरीवाल का दफ्तर और आवास भी एजेंसी की जांच के दायरे में आया।

यह कार्रवाई उस जानकारी के आधार पर की गई है, जो आयकर विभाग द्वारा पूर्व में की गई छापेमारी के दौरान सामने आई थीं। आयकर विभाग को मिले दस्तावेजों के आधार पर ED ने FEMA के तहत जांच शुरू की और शुरुआती जांच में यह पता चला कि केजरीवाल ने कई विदेशी देशों में भारी निवेश किया है।

प्रारंभिक जांच में ED को दुबई, अमेरिका और कुछ अन्य देशों में किए गए निवेश से जुड़े प्रमाण मिले हैं। इन निवेशों में विदेशी मुद्रा नियमों के उल्लंघन की आशंका जताई गई है। इन्हीं आधारों पर ED ने मंगलवार को व्यापक स्तर पर छापेमारी अभियान संचालित किया।

आगे की जांच में विदेशी निवेश और उससे जुड़े संभावित उल्लंघनों की पूरी जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

Trending News

ज्वेलर्स विशाल कुमार सोनी की हत्या एवं लूट के विरोध में CAIT/AIJGF बिहार ने निकाला कैंडल मार्च
ज्वेलर्स विशाल कुमार सोनी की हत्या एवं लूट के विरोध में CAIT/AIJGF बिहार ने निकाला कैंडल मार्च
Aug 31, 2026, 7:40:00 PM
वर्षों से लंबित सोन नदी जल बंटवारे के समाधान की दिशा में ऐतिहासिक कदम, बिहार व झारखंड के बीच MOU पर हस्ताक्षर
वर्षों से लंबित सोन नदी जल बंटवारे के समाधान की दिशा में ऐतिहासिक कदम, बिहार व झारखंड के बीच MOU पर हस्ताक्षर
Aug 31, 2026, 7:31:00 PM
हल्द्वानी घटना के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का पुतला दहन
हल्द्वानी घटना के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का पुतला दहन
Aug 31, 2026, 7:21:00 PM
टीआरइ 4 के तहत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया स्थगित, शीघ्र घोषित होगी नयी तिथि
टीआरइ 4 के तहत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया स्थगित, शीघ्र घोषित होगी नयी तिथि
Aug 31, 2026, 7:13:00 PM
बीजेपी के पूर्व एमएलसी देवेश कुमार बने बिहार राज्य योजना पर्षद के उपाध्यक्ष
बीजेपी के पूर्व एमएलसी देवेश कुमार बने बिहार राज्य योजना पर्षद के उपाध्यक्ष
Aug 31, 2026, 6:53:00 PM
प्रोजेक्ट प्रज्ञान के तहत जिले के उच्च विद्यालयों में विशेष ऑनलाइन कक्षाओं का शुभारंभ
प्रोजेक्ट प्रज्ञान के तहत जिले के उच्च विद्यालयों में विशेष ऑनलाइन कक्षाओं का शुभारंभ
Aug 31, 2026, 6:39:00 PM
नेपाल से बाढ़ के पानी के साथ बिहार पहुंची अज्ञात मछलियां, सरकार ने जारी की एडवाइजरी
नेपाल से बाढ़ के पानी के साथ बिहार पहुंची अज्ञात मछलियां, सरकार ने जारी की एडवाइजरी
Aug 31, 2026, 6:25:00 PM
दिव्यांगों के जीवन में लौटेगी खुशियों की रोशनी, 8 से 10 सितंबर तक लगेगा निःशुल्क कृत्रिम अंग शिविर
दिव्यांगों के जीवन में लौटेगी खुशियों की रोशनी, 8 से 10 सितंबर तक लगेगा निःशुल्क कृत्रिम अंग शिविर
Aug 31, 2026, 6:21:00 PM
बिहार सरकार का बड़ा फैसला, बिहार राज्य नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष और महासचिव पद पर किया गया नामित
बिहार सरकार का बड़ा फैसला, बिहार राज्य नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष और महासचिव पद पर किया गया नामित
Aug 31, 2026, 6:11:00 PM
इरफान अंसारी की मौत पर हॉस्पिटल में जमकर हंगामा, हॉस्पिटल प्रबंधन ने आरोप को नकारा
इरफान अंसारी की मौत पर हॉस्पिटल में जमकर हंगामा, हॉस्पिटल प्रबंधन ने आरोप को नकारा
Aug 31, 2026, 5:47:00 PM