थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को HIV संक्रमित खून चढ़ाने पर बवाल, बाबूलाल मरांडी राज्य सरकार पर साधा निशाना

थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को HIV संक्रमित खून चढ़ाने पर बवाल, बाबूलाल मरांडी राज्य सरकार पर साधा निशाना

चाईबासा सदर अस्पताल में थैलेसीमिया से ग्रसित पांच मासूम बच्चों को कथित रूप से एचआईवी संक्रमित रक्त चढ़ाए जाने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। इस गंभीर लापरवाही को लेकर पूरे झारखंड में आक्रोश व्याप्त है। इसी बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सरकार पर तीखा प्रहार किया है।

मरांडी ने कहा कि यदि इन बच्चों की जान जाती है, तो यह केवल प्रशासनिक गलती नहीं बल्कि राज्य प्रायोजित हत्या (State-Sponsored Murder) कहलाएगी। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सवाल किया कि यह घटना केवल डॉक्टरों या तकनीशियनों की लापरवाही नहीं, बल्कि पूरे स्वास्थ्य तंत्र की नाकामी और सरकार की संवेदनहीनता की पोल खोलती है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कुछ डॉक्टरों या कर्मचारियों को निलंबित कर देने से बात खत्म नहीं होती। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि राज्य को अयोग्य और निष्क्रिय स्वास्थ्य मंत्री से मुक्त कर एक जिम्मेदार और संवेदनशील व्यक्ति को यह दायित्व सौंपा जाए। मरांडी ने स्पष्ट कहा कि बच्चों की जिंदगी से हुआ यह भयावह खिलवाड़ केवल माफी से नहीं, बल्कि ठोस जवाबदेही तय कर ही सुधारा जा सकता है।

Trending News

विधायक जयराम महतो के बयान के बाद पुलिस एसोसिएशन ने खोला मोर्चा
विधायक जयराम महतो के बयान के बाद पुलिस एसोसिएशन ने खोला मोर्चा
Aug 30, 2026, 1:55:00 PM
पेट्रोल में मिलावट !  पानी मिलाने का आरोप, भड़के लोग, बात जांच तक पहुंची
पेट्रोल में मिलावट ! पानी मिलाने का आरोप, भड़के लोग, बात जांच तक पहुंची
Aug 30, 2026, 1:34:00 PM
राज्य के जल-जंगल-जमीन और खनिज अधिकारों पर हमला बर्दाश्त नहीं: भाकपा माले
राज्य के जल-जंगल-जमीन और खनिज अधिकारों पर हमला बर्दाश्त नहीं: भाकपा माले
Aug 30, 2026, 1:26:00 PM
स्कूली बच्चों को बताए गए उनके अधिकार, दिव्यांग प्रमाण पत्र की भी दी गई जानकारी
स्कूली बच्चों को बताए गए उनके अधिकार, दिव्यांग प्रमाण पत्र की भी दी गई जानकारी
Aug 30, 2026, 1:20:00 PM
स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग, स्वास्थ्य मंत्री ने दिए कड़े निर्देश
स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग, स्वास्थ्य मंत्री ने दिए कड़े निर्देश
Aug 30, 2026, 1:10:00 PM
प्रसव के दौरान प्रसूता की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही और अमानवीय व्यवहार का आरोप
प्रसव के दौरान प्रसूता की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही और अमानवीय व्यवहार का आरोप
Aug 30, 2026, 12:23:00 PM
छोटा भाई करता था शराब के अवैध धंधे का विरोध, बड़े  भाई ने रेत दिया गला
छोटा भाई करता था शराब के अवैध धंधे का विरोध, बड़े भाई ने रेत दिया गला
Aug 30, 2026, 10:23:00 AM
फिर चली तबादला एक्सप्रेस तीन आईएएस अधिकारियों का तबादला, बीएएस के 44 अधिकारियों की तैनाती
फिर चली तबादला एक्सप्रेस तीन आईएएस अधिकारियों का तबादला, बीएएस के 44 अधिकारियों की तैनाती
Aug 30, 2026, 10:20:00 AM
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार पुलिस सेवा के कई अधिकारियों का हुआ तबादला
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार पुलिस सेवा के कई अधिकारियों का हुआ तबादला
Aug 30, 2026, 9:50:00 AM
राजधानी में एनकाउंटर, चली दर्जनों राउंड गोलियां, एक पुलिसकर्मी, एक अपराधी घायल
राजधानी में एनकाउंटर, चली दर्जनों राउंड गोलियां, एक पुलिसकर्मी, एक अपराधी घायल
Aug 30, 2026, 9:12:00 AM