पाल्क स्ट्रेट फतह करने वाले नन्हे तैराक इशांक सिंह को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया सम्मानित

पाल्क स्ट्रेट फतह करने वाले नन्हे तैराक इशांक सिंह को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया सम्मानित

रांची के सात वर्षीय तैराक इशांक सिंह की ऐतिहासिक उपलब्धि पर झारखंड सरकार ने उन्हें विशेष सम्मान दिया है। गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में इशांक से मुलाकात कर उनके साहस, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने इशांक को 5 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि का चेक, स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया।

इशांक सिंह ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आने वाली उपलब्धि हासिल की है। 30 अप्रैल 2026 को उन्होंने लगभग 29 किलोमीटर लंबे पाल्क स्ट्रेट को लगातार 9 घंटे 50 मिनट तक तैरकर पार किया। भारत और श्रीलंका के बीच स्थित यह समुद्री मार्ग बेहद चुनौतीपूर्ण माना जाता है। इतनी कम उम्र में इस उपलब्धि ने इशांक को विश्व रिकॉर्ड दर्ज कराने के साथ कई सम्मान भी दिलाए हैं।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि इशांक ने अपने प्रदर्शन से न केवल झारखंड बल्कि पूरे देश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि राज्य के खिलाड़ियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है और सरकार उन्हें आगे बढ़ाने के लिए लगातार सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। मुख्यमंत्री के अनुसार, झारखंड की नई खेल नीति का उद्देश्य खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, आधुनिक संसाधन और अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं प्रदान करना है ताकि वे राष्ट्रीय और वैश्विक प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि इशांक सिंह की सफलता राज्य के अन्य बच्चों और खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि तैराकी समेत अन्य खेलों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाए। साथ ही राज्य में उभरती तैराकी प्रतिभाओं को आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने खेल विभाग के अधिकारियों से राज्य में उपलब्ध तैराकी सुविधाओं और प्रशिक्षण व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रतिभाशाली बच्चों को उचित मंच और संसाधन उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।

इस अवसर पर इशांक सिंह के माता-पिता और उनके कोच को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य मंत्री सुदिव्य कुमार, मुख्य सचिव अविनाश कुमार, खेल विभाग के सचिव मुकेश कुमार, खेल निदेशक आसिफ इकराम, उप निदेशक राजेश कुमार और तैराकी संघ के प्रतिनिधि शैलेंद्र तिवारी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

Trending News

नम आंखों से मां दुर्गा की विदाई, प्रतिमा विसर्जन का सिलसिला जारी
नम आंखों से मां दुर्गा की विदाई, प्रतिमा विसर्जन का सिलसिला जारी
Oct 21, 2026, 7:06:00 PM
जिस अस्पताल में करते थे ड्यूटी, उसी अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मी की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस
जिस अस्पताल में करते थे ड्यूटी, उसी अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मी की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस
Oct 21, 2026, 6:46:00 PM
प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना को लेकर चलेगा जागरूकता अभियान, 98,000 तक सब्सिडी...
प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना को लेकर चलेगा जागरूकता अभियान, 98,000 तक सब्सिडी...
Oct 21, 2026, 6:31:00 PM
यंग जागृति संघ ने कराया भव्य भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
यंग जागृति संघ ने कराया भव्य भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
Oct 21, 2026, 6:13:00 PM
18 पुड़िया स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, पूजा पंडाल के पास कर रहा था बिक्री
18 पुड़िया स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, पूजा पंडाल के पास कर रहा था बिक्री
Oct 21, 2026, 5:58:00 PM
भोजपुरी लोकगीतों और भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल, नागेंद्र उजाला के देवी गीतों पर झूमे श्रोता
भोजपुरी लोकगीतों और भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल, नागेंद्र उजाला के देवी गीतों पर झूमे श्रोता
Oct 21, 2026, 5:36:00 PM
BJP के राष्ट्रीय महामंत्री व बिहार प्रभारी हरीश द्विवेदी की माताजी के श्राद्धकर्म में शामिल हुए मुख्यमंत्री
BJP के राष्ट्रीय महामंत्री व बिहार प्रभारी हरीश द्विवेदी की माताजी के श्राद्धकर्म में शामिल हुए मुख्यमंत्री
Oct 21, 2026, 4:58:00 PM
संत मिखाइल स्कूल के स्टाफ रूम में फादर पर जानलेवा हमला, कमरे में खून से लथपथ मिले
संत मिखाइल स्कूल के स्टाफ रूम में फादर पर जानलेवा हमला, कमरे में खून से लथपथ मिले
Oct 21, 2026, 4:55:00 PM
युवा रुद्र दल ने किया 51 कन्याओं का पूजन, भंडारे में उमड़े श्रद्धालु, कटेया में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ दशहरा मेला
युवा रुद्र दल ने किया 51 कन्याओं का पूजन, भंडारे में उमड़े श्रद्धालु, कटेया में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ दशहरा मेला
Oct 21, 2026, 4:45:00 PM
अबॉर्शन, मारपीट, आत्महत्या की कोशिश..पवन सिंह को माफ कर देंगी अक्षरा सिंह? राधे मां बोली-होगी तीसरी शादी...
अबॉर्शन, मारपीट, आत्महत्या की कोशिश..पवन सिंह को माफ कर देंगी अक्षरा सिंह? राधे मां बोली-होगी तीसरी शादी...
Oct 21, 2026, 4:38:00 PM