रामनवमी पर पत्नी संग तपोवन मंदिर पहुंचे CM हेमंत सोरेन, प्रदेशवासियों के लिए की प्रार्थना

रामनवमी पर पत्नी संग तपोवन मंदिर पहुंचे CM हेमंत सोरेन, प्रदेशवासियों के लिए की प्रार्थना

रामनवमी के पावन अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राजधानी रांची के चुटिया स्थित ऐतिहासिक तपोवन मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उनके साथ विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं। मुख्यमंत्री ने भगवान श्रीराम और माता सीता की विधिपूर्वक आराधना कर प्रदेश के विकास, शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए थे। वहीं, दूसरी ओर रामनवमी के अवसर पर मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी हुई थी। ‘जय श्रीराम’ के जयकारों के बीच मुख्यमंत्री ने पूजा-अर्चना पूरी की और वहां मौजूद लोगों का अभिवादन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने रामनवमी के महत्व पर भी अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम के आदर्श और उनके जीवन मूल्य समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। यह पर्व सामाजिक एकता, भाईचारे और सद्भाव का संदेश देता है, जो हमारी सांस्कृतिक विरासत को सुदृढ़ करता है।

उन्होंने लोगों से अपील की कि वे श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं, जिससे समाज में सकारात्मक परिवर्तन संभव हो सके। अंत में मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर प्रगति की कामना करते हुए भगवान से आशीर्वाद मांगा।

Trending News

आपसी विवाद के दौरान गोलीबारी, चाय दुकानदार महिला के पैर में लगी गोली
आपसी विवाद के दौरान गोलीबारी, चाय दुकानदार महिला के पैर में लगी गोली
Aug 26, 2026, 8:15:00 PM
PMFME योजना: सर्वाधिक स्वीकृतियों के लिए बिहार को मिला ‘बेस्ट स्टेट’ का सम्मान
PMFME योजना: सर्वाधिक स्वीकृतियों के लिए बिहार को मिला ‘बेस्ट स्टेट’ का सम्मान
Aug 26, 2026, 8:03:00 PM
शान-ओ-शौकत से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, हजारों लोग हुए शामिल
शान-ओ-शौकत से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, हजारों लोग हुए शामिल
Aug 26, 2026, 7:57:00 PM
नेपाल में तबाही, सारण में बढ़ा बाढ़ का ख़तरा, डीएम ने की हाइ लेवल मीटिंग
नेपाल में तबाही, सारण में बढ़ा बाढ़ का ख़तरा, डीएम ने की हाइ लेवल मीटिंग
Aug 26, 2026, 7:46:00 PM
नेपाल में फ्लैश फ्लड, गंडक के जलस्तर में अचानक वृद्धि की आशंका, मुजफ्फरपुर में प्रशासन अलर्ट
नेपाल में फ्लैश फ्लड, गंडक के जलस्तर में अचानक वृद्धि की आशंका, मुजफ्फरपुर में प्रशासन अलर्ट
Aug 26, 2026, 7:39:00 PM
आदमी मौत से नहीं, दर्द से डरता है, आते ही फेसम हुआ घमासान का ट्रेलर
आदमी मौत से नहीं, दर्द से डरता है, आते ही फेसम हुआ घमासान का ट्रेलर
Aug 26, 2026, 7:17:00 PM
 साइबर ठग की चाल में फंसा दुकानदार, मदद के बदले मिली खाता ब्लॉक होने की सजा
साइबर ठग की चाल में फंसा दुकानदार, मदद के बदले मिली खाता ब्लॉक होने की सजा
Aug 26, 2026, 7:10:00 PM
27 या 28 अगस्त, कब है रक्षाबंधन, जानें पंडित से राखी बांधने का शुभ मुहूर्त
27 या 28 अगस्त, कब है रक्षाबंधन, जानें पंडित से राखी बांधने का शुभ मुहूर्त
Aug 26, 2026, 7:01:00 PM
27 अगस्त से शुरू होगा गेट 2027 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
27 अगस्त से शुरू होगा गेट 2027 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
Aug 26, 2026, 6:58:00 PM
शिक्षक और रक्षक को सर्वाधिक वेतन दिए जाने की मांग, विधायक आई पी गुप्ता बोले-सदन में उठाएंगे आवाज
शिक्षक और रक्षक को सर्वाधिक वेतन दिए जाने की मांग, विधायक आई पी गुप्ता बोले-सदन में उठाएंगे आवाज
Aug 26, 2026, 6:51:00 PM