चाईबासा : लाठीचार्ज मामले में पूर्व CM मधु कोड़ा का सख्त रुख, डीसी को दे डाली चेतावनी

चाईबासा : लाठीचार्ज मामले में पूर्व CM मधु कोड़ा का सख्त रुख, डीसी को दे डाली चेतावनी

चाईबासा में लाठीचार्ज प्रकरण को लेकर बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने उपायुक्त चंदन कुमार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। बैठक के दौरान माहौल गर्मा गया जब कोड़ा डीसी के कथित व्यवहार से नाराज हो गए। मौके पर कई आदिवासी संगठनों के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

जानकारी के अनुसार, डीसी चंदन कुमार ने बातचीत के दौरान कैमरा देखकर नेताओं पर दिखावा करने जैसी टिप्पणी की, जिस पर मधु कोड़ा भड़क गए। उन्होंने कहा, “आपका लहजा ठीक नहीं है। हम लोग जंगल से नहीं आए हैं। बिना नेताओं के देश नहीं चलता। इसे समझ लें। अगर 24 घंटे में हमारी मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।”

कोड़ा ने आगे कहा कि महात्मा गांधी जैसे नेताओं की वजह से ही देश आज़ाद हुआ और आज अधिकारी सिर्फ कुर्सी पर बैठे हैं। इस पर डीसी ने आपत्ति जताते हुए कहा, “कहां गांधी जी से तुलना?” जिसके बाद बहस और तीखी हो गई।

मौके पर हो समाज महासभा केंद्रीय कमेटी, कोल्हान पोड़ाहाट मानकी मुंडा संघ और अन्य सामाजिक संगठनों ने डीसी को संयुक्त रूप से एक मांग पत्र सौंपा। इसमें लाठीचार्ज मामले में जेल भेजे गए 16 ग्रामीणों को 24 घंटे के भीतर बिना शर्त रिहा करने, नामजद आरोपियों को गिरफ्तार न करने और बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सख्ती से नो-एंट्री नियम लागू करने की मांग की गई।

Trending News

ड्यूटी पर जा रहे तीन पुलिस जवानों के ऊपर गिरा मधुमक्खियों का छत्ता, एक गंभीर
ड्यूटी पर जा रहे तीन पुलिस जवानों के ऊपर गिरा मधुमक्खियों का छत्ता, एक गंभीर
Aug 30, 2026, 4:58:00 PM
उज्जैन बंगरा में जातीय तनाव के बाद पुलिस का फ्लैग मार्च, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा, प्रशासन अलर्ट
उज्जैन बंगरा में जातीय तनाव के बाद पुलिस का फ्लैग मार्च, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा, प्रशासन अलर्ट
Aug 30, 2026, 4:41:00 PM
जस्सी हत्याकांड: प्रशासन की बडी कार्रवाई, मामले में फरार 5 आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती
जस्सी हत्याकांड: प्रशासन की बडी कार्रवाई, मामले में फरार 5 आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती
Aug 30, 2026, 4:34:00 PM
विधायक जयराम महतो के बयान के बाद पुलिस एसोसिएशन ने खोला मोर्चा
विधायक जयराम महतो के बयान के बाद पुलिस एसोसिएशन ने खोला मोर्चा
Aug 30, 2026, 1:55:00 PM
पेट्रोल में मिलावट !  पानी मिलाने का आरोप, भड़के लोग, बात जांच तक पहुंची
पेट्रोल में मिलावट ! पानी मिलाने का आरोप, भड़के लोग, बात जांच तक पहुंची
Aug 30, 2026, 1:34:00 PM
राज्य के जल-जंगल-जमीन और खनिज अधिकारों पर हमला बर्दाश्त नहीं: भाकपा माले
राज्य के जल-जंगल-जमीन और खनिज अधिकारों पर हमला बर्दाश्त नहीं: भाकपा माले
Aug 30, 2026, 1:26:00 PM
स्कूली बच्चों को बताए गए उनके अधिकार, दिव्यांग प्रमाण पत्र की भी दी गई जानकारी
स्कूली बच्चों को बताए गए उनके अधिकार, दिव्यांग प्रमाण पत्र की भी दी गई जानकारी
Aug 30, 2026, 1:20:00 PM
स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग, स्वास्थ्य मंत्री ने दिए कड़े निर्देश
स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग, स्वास्थ्य मंत्री ने दिए कड़े निर्देश
Aug 30, 2026, 1:10:00 PM
प्रसव के दौरान प्रसूता की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही और अमानवीय व्यवहार का आरोप
प्रसव के दौरान प्रसूता की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही और अमानवीय व्यवहार का आरोप
Aug 30, 2026, 12:23:00 PM
छोटा भाई करता था शराब के अवैध धंधे का विरोध, बड़े  भाई ने रेत दिया गला
छोटा भाई करता था शराब के अवैध धंधे का विरोध, बड़े भाई ने रेत दिया गला
Aug 30, 2026, 10:23:00 AM