CM हेमन्त सोरेन ने अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के प्रतिनिधियों से की चर्चा, शिक्षा और स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने पर जोर

CM हेमन्त सोरेन ने अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के प्रतिनिधियों से की चर्चा, शिक्षा और स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने पर जोर

रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनुराग बेहर से मुलाकात की। इस दौरान राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण से जुड़े विभिन्न विकासात्मक पहलुओं पर विस्तार से बातचीत हुई।

बैठक में विशेष रूप से रांची में निर्माणाधीन अजीम प्रेमजी मेडिकल यूनिवर्सिटी, एक हजार बेड वाले मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, तथा स्कूल परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। दोनों पक्षों के बीच इन संस्थानों के जरिए राज्य में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में संभावनाओं पर चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री और फाउंडेशन प्रतिनिधियों ने इस बात पर भी विचार-विमर्श किया कि झारखंड में सामाजिक विकास से जुड़े क्षेत्रों में सरकार और फाउंडेशन मिलकर किस प्रकार प्रभावी पहल कर सकते हैं। शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और पोषण संबंधी योजनाओं को मजबूत करने को लेकर साझा सहयोग की संभावनाओं पर सकारात्मक सहमति बनी। इस अवसर पर अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के झारखंड प्रमुख राकेश तिवारी और प्रोजेक्ट हेड कैलाश कांडपाल भी मौजूद रहे।

Trending News

बिहार राज्य योजना पर्षद के उपाध्यक्ष देवेश कुमार ने संभाला पदभार
बिहार राज्य योजना पर्षद के उपाध्यक्ष देवेश कुमार ने संभाला पदभार
Sep 04, 2026, 12:48:00 PM
संरक्षण गृह में नशा मुक्ति और किशोर न्याय को लेकर कार्यशाला आयोजित, DIG डॉ कुमार आशीष हुए शामिल
संरक्षण गृह में नशा मुक्ति और किशोर न्याय को लेकर कार्यशाला आयोजित, DIG डॉ कुमार आशीष हुए शामिल
Sep 04, 2026, 12:19:00 PM
प्राकृतिक स्कूल में जन्माष्टमी का हर्षोल्लासपूर्ण आयोजन, बच्चों ने कृष्ण रूप में मन मोहा
प्राकृतिक स्कूल में जन्माष्टमी का हर्षोल्लासपूर्ण आयोजन, बच्चों ने कृष्ण रूप में मन मोहा
Sep 04, 2026, 12:03:00 PM
पटना में गंगा का रौद्र रूप, कई घाट डूबे, 13 जिले बाढ़ की चपेट में, CM सम्राट चौधरी करेंगे एरियल सर्वे
पटना में गंगा का रौद्र रूप, कई घाट डूबे, 13 जिले बाढ़ की चपेट में, CM सम्राट चौधरी करेंगे एरियल सर्वे
Sep 04, 2026, 11:23:00 AM
कमीशन मांगे 3 लाख,1.04 लाख लेते धराए कार्यपालक अभियंता, घर से नकद मिले 8.36 लाख!
कमीशन मांगे 3 लाख,1.04 लाख लेते धराए कार्यपालक अभियंता, घर से नकद मिले 8.36 लाख!
Sep 04, 2026, 10:57:00 AM
जामताड़ा में उपमुख्यमंत्री अग्निमित्रा पॉल का भव्य स्वागत, कहा-बंगाल में अब दुर्गा पूजा होगी और भी भव्य
जामताड़ा में उपमुख्यमंत्री अग्निमित्रा पॉल का भव्य स्वागत, कहा-बंगाल में अब दुर्गा पूजा होगी और भी भव्य
Sep 04, 2026, 10:39:00 AM
सीबीएसई ईस्ट जोन स्विमिंग चैंपियनशिप में रूद्र विजय ने जीता कांस्य पदक, लगातार तीसरे साल बढ़ाया जिले का मान
सीबीएसई ईस्ट जोन स्विमिंग चैंपियनशिप में रूद्र विजय ने जीता कांस्य पदक, लगातार तीसरे साल बढ़ाया जिले का मान
Sep 04, 2026, 10:17:00 AM
पुलिस में पदोन्नति का जश्न, एसपी ने वर्दी पर सजाए स्टार
पुलिस में पदोन्नति का जश्न, एसपी ने वर्दी पर सजाए स्टार
Sep 04, 2026, 9:59:00 AM
सीबीएसई ईस्ट जोन स्विमिंग चैंपियनशिप: रूद्र विजय ने जीता कांस्य पदक, लगातार तीसरे साल बढ़ाया जिले का मान
सीबीएसई ईस्ट जोन स्विमिंग चैंपियनशिप: रूद्र विजय ने जीता कांस्य पदक, लगातार तीसरे साल बढ़ाया जिले का मान
Sep 04, 2026, 9:51:00 AM
भोरे में सरकारी अस्पताल के कर्मी ने ही खोल दिया अस्पताल के खिलाफ मोर्चा
भोरे में सरकारी अस्पताल के कर्मी ने ही खोल दिया अस्पताल के खिलाफ मोर्चा
Sep 04, 2026, 9:43:00 AM