SI से इंस्पेक्टर बने 150 अधिकारियों का आठ हफ्ते का प्रशिक्षण कार्यक्रम तय

SI से इंस्पेक्टर बने 150 अधिकारियों का आठ हफ्ते का प्रशिक्षण कार्यक्रम तय

झारखंड पुलिस मुख्यालय ने सब-इंस्पेक्टर से इंस्पेक्टर के पद पर पदोन्नत हुए 150 पुलिस अधिकारियों के लिए आठ सप्ताह के विशेष प्रशिक्षण का आदेश जारी कर दिया है। ये प्रशिक्षण हजारीबाग स्थित झारखंड पुलिस अकादमी में आयोजित होगा, जिसके लिए सभी अधिकारियों को 7 दिसंबर 2025 तक रिपोर्ट करने को कहा गया है।

तीन चरणों में पूरा होगा प्रशिक्षण

  • पहला चरण: 8 दिसंबर 2025 से 3 जनवरी 2026 तक हजारीबाग पुलिस अकादमी में कक्षीय प्रशिक्षण चलेगा।

  • दूसरा चरण: 5 जनवरी 2026 से 24 जनवरी 2026 तक अधिकारी अपने-अपने जिलों व इकाइयों में व्यावहारिक शिक्षा प्राप्त करेंगे।

  • तीसरा चरण: 27 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक अंतिम चरण का प्रशिक्षण दोबारा हजारीबाग पुलिस अकादमी में होगा।

  • नए आपराधिक कानूनों को भी शामिल किया जाएगा

    इस प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में नए लागू आपराधिक कानूनों से जुड़ी जानकारी और व्यावहारिक प्रशिक्षण को भी जोड़ा गया है। पुलिस अकादमी को यह निर्देश दिया गया है कि  तीन सप्ताह के जिला-स्तरीय व्यवहारिक प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षुओं को समूहों में विभाजित कर प्रत्येक समूह के लिए एक सक्षम अधिकारी को ग्रुप कॉर्डिनेटर बनाया जाए और उन्हें संबंधित जिला एवं इकाई में भेजा जाए।

    यह पूरा प्रशिक्षण कार्यक्रम पदोन्नत अधिकारियों की कार्यक्षमता और प्रशासनिक दक्षता को मजबूत करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।

    Trending News

    ज्वेलर्स विशाल कुमार सोनी की हत्या एवं लूट के विरोध में CAIT/AIJGF बिहार ने निकाला कैंडल मार्च
    ज्वेलर्स विशाल कुमार सोनी की हत्या एवं लूट के विरोध में CAIT/AIJGF बिहार ने निकाला कैंडल मार्च
    Aug 31, 2026, 7:40:00 PM
    वर्षों से लंबित सोन नदी जल बंटवारे के समाधान की दिशा में ऐतिहासिक कदम, बिहार व झारखंड के बीच MOU पर हस्ताक्षर
    वर्षों से लंबित सोन नदी जल बंटवारे के समाधान की दिशा में ऐतिहासिक कदम, बिहार व झारखंड के बीच MOU पर हस्ताक्षर
    Aug 31, 2026, 7:31:00 PM
    हल्द्वानी घटना के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का पुतला दहन
    हल्द्वानी घटना के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का पुतला दहन
    Aug 31, 2026, 7:21:00 PM
    टीआरइ 4 के तहत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया स्थगित, शीघ्र घोषित होगी नयी तिथि
    टीआरइ 4 के तहत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया स्थगित, शीघ्र घोषित होगी नयी तिथि
    Aug 31, 2026, 7:13:00 PM
    बीजेपी के पूर्व एमएलसी देवेश कुमार बने बिहार राज्य योजना पर्षद के उपाध्यक्ष
    बीजेपी के पूर्व एमएलसी देवेश कुमार बने बिहार राज्य योजना पर्षद के उपाध्यक्ष
    Aug 31, 2026, 6:53:00 PM
    प्रोजेक्ट प्रज्ञान के तहत जिले के उच्च विद्यालयों में विशेष ऑनलाइन कक्षाओं का शुभारंभ
    प्रोजेक्ट प्रज्ञान के तहत जिले के उच्च विद्यालयों में विशेष ऑनलाइन कक्षाओं का शुभारंभ
    Aug 31, 2026, 6:39:00 PM
    नेपाल से बाढ़ के पानी के साथ बिहार पहुंची अज्ञात मछलियां, सरकार ने जारी की एडवाइजरी
    नेपाल से बाढ़ के पानी के साथ बिहार पहुंची अज्ञात मछलियां, सरकार ने जारी की एडवाइजरी
    Aug 31, 2026, 6:25:00 PM
    दिव्यांगों के जीवन में लौटेगी खुशियों की रोशनी, 8 से 10 सितंबर तक लगेगा निःशुल्क कृत्रिम अंग शिविर
    दिव्यांगों के जीवन में लौटेगी खुशियों की रोशनी, 8 से 10 सितंबर तक लगेगा निःशुल्क कृत्रिम अंग शिविर
    Aug 31, 2026, 6:21:00 PM
    बिहार सरकार का बड़ा फैसला, बिहार राज्य नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष और महासचिव पद पर किया गया नामित
    बिहार सरकार का बड़ा फैसला, बिहार राज्य नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष और महासचिव पद पर किया गया नामित
    Aug 31, 2026, 6:11:00 PM
    इरफान अंसारी की मौत पर हॉस्पिटल में जमकर हंगामा, हॉस्पिटल प्रबंधन ने आरोप को नकारा
    इरफान अंसारी की मौत पर हॉस्पिटल में जमकर हंगामा, हॉस्पिटल प्रबंधन ने आरोप को नकारा
    Aug 31, 2026, 5:47:00 PM