NSUI स्थापना दिवस पर आलोक दूबे का संदेश, कहा-‘संघर्ष और विचारधारा से युवाओं को मिली नई पहचान’

NSUI स्थापना दिवस पर आलोक दूबे का संदेश, कहा-‘संघर्ष और विचारधारा से युवाओं को मिली नई पहचान’

एनएसयूआई के स्थापना दिवस के अवसर पर झारखंड प्रदेश एनएसयूआई के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव आलोक कुमार दूबे ने देश और राज्यभर के कार्यकर्ताओं व नेताओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस संगठन को युवाओं के लिए एक मजबूत मंच बताते हुए कहा कि यह केवल एक छात्र संगठन नहीं, बल्कि विचारों और संघर्ष की एक सशक्त धारा है, जिसने अनगिनत युवाओं को दिशा प्रदान की है।

दूबे ने अपने संदेश में कहा कि एनएसयूआई ने हमेशा लोकतांत्रिक मूल्यों, धर्मनिरपेक्षता और संविधान की रक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभाई है। यह संगठन युवाओं में राजनीतिक समझ विकसित करने के साथ-साथ उन्हें विपरीत परिस्थितियों में भी डटे रहने का साहस देता है।

अपने व्यक्तिगत अनुभवों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि लंबे समय तक संगठन से जुड़े रहना उनके लिए गौरव का विषय रहा है। एनएसयूआई ने उन्हें पहचान देने के साथ-साथ संघर्ष का रास्ता भी दिखाया। उन्होंने बताया कि उनके राजनीतिक जीवन में कई चुनौतियां आईं; 31 मुकदमों का सामना करना पड़ा और छह बार जेल जाना पड़ा, लेकिन संगठन की विचारधारा ने उन्हें हर बार मजबूत बनाया।

उन्होंने झारखंड राज्य गठन आंदोलन में एनएसयूआई की भूमिका को भी अहम बताते हुए कहा कि उस समय संगठन ने युवाओं को संगठित कर आंदोलन को मजबूती दी थी।

दूबे ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने एनएसयूआई को एक प्रभावी छात्र संगठन के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं, राहुल गांधी द्वारा संगठन में आंतरिक लोकतंत्र को सशक्त करने और चुनाव प्रणाली को पुनः लागू करने से इसे नई ऊर्जा मिली। उन्होंने सोनिया गांधी के नेतृत्व को भी संगठन की मजबूती का आधार बताया।

अंत में उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर उन्होंने अपने एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष कार्यकाल के दौरान सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी के झारखंड दौरे के समय स्वागत की एक पुरानी तस्वीर भी साझा की।

Trending News

लातेहार में स्थापना दिवस पखवाड़ा पर मेला-सह-प्रदर्शनी, लाभुकों के बीच बांटी गई परिसंपत्तियां
लातेहार में स्थापना दिवस पखवाड़ा पर मेला-सह-प्रदर्शनी, लाभुकों के बीच बांटी गई परिसंपत्तियां
Nov 25, 2026, 11:22:00 AM
RJD नेता शक्ति सिंह यादव के आवास को चोरों ने बनाया निशाना, जांच में जुटी पुलिस
RJD नेता शक्ति सिंह यादव के आवास को चोरों ने बनाया निशाना, जांच में जुटी पुलिस
Nov 25, 2026, 10:07:00 AM
भोजपुर में शादी समारोह के दौरान हथियारबंद बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, 2 युवक की मौत
भोजपुर में शादी समारोह के दौरान हथियारबंद बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, 2 युवक की मौत
Nov 25, 2026, 8:58:00 AM
चोरों का आतंक! कई घरों को बनाया निशाना, करीब 3 लाख नकद समेत कीमती सामान की चोरी
चोरों का आतंक! कई घरों को बनाया निशाना, करीब 3 लाख नकद समेत कीमती सामान की चोरी
Nov 25, 2026, 8:10:00 AM
जनक्रांति महासभा को लेकर जेएलकेएम की बैठक, बूथ से पंचायत स्तर तक संगठन विस्तार पर चर्चा
जनक्रांति महासभा को लेकर जेएलकेएम की बैठक, बूथ से पंचायत स्तर तक संगठन विस्तार पर चर्चा
Nov 24, 2026, 7:39:00 PM
वैशाली में श्री राम कथा को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा, हेलीकॉप्टर से पहुंचे कथावाचक
वैशाली में श्री राम कथा को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा, हेलीकॉप्टर से पहुंचे कथावाचक
Nov 24, 2026, 7:32:00 PM
ट्रक ने चांदनी बस में मारी टक्कर, आठ यात्री घायल, दो धनबाद रेफर
ट्रक ने चांदनी बस में मारी टक्कर, आठ यात्री घायल, दो धनबाद रेफर
Nov 24, 2026, 7:20:00 PM
होटल एंबेसडर, होटल मगध और होटल नंद पर खाद्य संरक्षा इकाई की कार्रवाई, तीन दिनों के लिए रसोई बंद
होटल एंबेसडर, होटल मगध और होटल नंद पर खाद्य संरक्षा इकाई की कार्रवाई, तीन दिनों के लिए रसोई बंद
Nov 24, 2026, 7:12:00 PM
 नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगाने और यौन शोषण के मामले में आरोपी सूरज कुमार गिरफ्तार
नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगाने और यौन शोषण के मामले में आरोपी सूरज कुमार गिरफ्तार
Nov 24, 2026, 7:08:00 PM
अपराध नियंत्रण और लंबित कांडों के निष्पादन को लेकर अपराध गोष्ठी,  कानून-व्यवस्था की हुई समीक्षा
अपराध नियंत्रण और लंबित कांडों के निष्पादन को लेकर अपराध गोष्ठी, कानून-व्यवस्था की हुई समीक्षा
Nov 24, 2026, 6:53:00 PM