ACB की जांच में विनय चौबे के परिजनों के खिलाफ करोड़ों के संदिग्ध लेनदेन का खुलासा

ACB की जांच में विनय चौबे के परिजनों के खिलाफ करोड़ों के संदिग्ध लेनदेन का खुलासा

झारखंड में शराब घोटाले और हजारीबाग में बताये जा रहे लैंड स्कैम की जांच के दौरान एसीबी को आईएएस विनय चौबे और उनके परिवार से जुड़े कई खातों में भारी-भरकम लेनदेन के ठोस प्रमाण मिले हैं। इन्हीं साक्ष्यों के आधार पर एजेंसी ने हाल ही में विनय चौबे के ससुर सत्येंद्र नाथ त्रिवेदी और साले शीपीज त्रिवेदी से बैंक खातों में आए पैसों के संबंध में पूछताछ की थी। हालांकि दोनों ही अधिकारी के सवालों का संतोषजनक उत्तर देने में असफल रहे।

ससुर के खातों में तीन करोड़ की एंट्री पर सवाल

एसीबी की जांच में पता चला है कि विनय चौबे की पत्नी स्वप्ना संचिता, साले शीपीज त्रिवेदी और उनकी पत्नी प्रियंका के साथ-साथ सत्येंद्र नाथ त्रिवेदी के बैंक ऑफ इंडिया खाते में भी पिछले कुछ वर्षों में अज्ञात स्रोतों से करीब तीन करोड़ रुपये जमा हुए। पूछताछ के दौरान सत्येंद्र नाथ इन रकमों का स्रोत स्पष्ट नहीं कर पाए।

साले और बहनाई को लाखों के भुगतान के सबूत

एसीबी पहले ही यह जानकारी इकट्ठा कर चुकी है कि 2011 से 2014 के बीच पंजाब नेशनल बैंक, मेन रोड रांची शाखा से शीपीज त्रिवेदी और उनकी पत्नी प्रियंका त्रिवेदी के खाते में कई बार लाखों रुपये ट्रांसफर हुए। एजेंसी के पास कैश ट्रांजैक्शन के भी दस्तावेज मौजूद हैं। जिस खाते में यह रकम गई, उसका नंबर 918010070663782 बताया गया है।

नेक्सजेन कंपनी से चौबे की पत्नी को करोड़ों की राशि

जांच में यह तथ्य भी सामने आ चुका है कि विनय चौबे के करीबी माने जाने वाले विनय सिंह की कंपनी नेक्सजेन ने स्वप्ना संचिता को 'कंसल्टेंसी फीस' के नाम पर करोड़ों रुपये दिए। इन सभी लेनदेन को आय से अधिक संपत्ति के मामले में संदिग्ध माना गया है।

एसीबी ने इस पूरे प्रकरण में विनय चौबे, उनके परिजनों और जुड़ी अन्य व्यक्तियों को आरोपी बनाया है। एजेंसी ने सोमवार को कांड संख्या 20/2025 दर्ज कर ली है और मामले की गहराई से जांच जारी है।

Trending News

ज्वेलर्स विशाल कुमार सोनी की हत्या एवं लूट के विरोध में CAIT/AIJGF बिहार ने निकाला कैंडल मार्च
ज्वेलर्स विशाल कुमार सोनी की हत्या एवं लूट के विरोध में CAIT/AIJGF बिहार ने निकाला कैंडल मार्च
Aug 31, 2026, 7:40:00 PM
वर्षों से लंबित सोन नदी जल बंटवारे के समाधान की दिशा में ऐतिहासिक कदम, बिहार व झारखंड के बीच MOU पर हस्ताक्षर
वर्षों से लंबित सोन नदी जल बंटवारे के समाधान की दिशा में ऐतिहासिक कदम, बिहार व झारखंड के बीच MOU पर हस्ताक्षर
Aug 31, 2026, 7:31:00 PM
हल्द्वानी घटना के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का पुतला दहन
हल्द्वानी घटना के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का पुतला दहन
Aug 31, 2026, 7:21:00 PM
टीआरइ 4 के तहत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया स्थगित, शीघ्र घोषित होगी नयी तिथि
टीआरइ 4 के तहत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया स्थगित, शीघ्र घोषित होगी नयी तिथि
Aug 31, 2026, 7:13:00 PM
बीजेपी के पूर्व एमएलसी देवेश कुमार बने बिहार राज्य योजना पर्षद के उपाध्यक्ष
बीजेपी के पूर्व एमएलसी देवेश कुमार बने बिहार राज्य योजना पर्षद के उपाध्यक्ष
Aug 31, 2026, 6:53:00 PM
प्रोजेक्ट प्रज्ञान के तहत जिले के उच्च विद्यालयों में विशेष ऑनलाइन कक्षाओं का शुभारंभ
प्रोजेक्ट प्रज्ञान के तहत जिले के उच्च विद्यालयों में विशेष ऑनलाइन कक्षाओं का शुभारंभ
Aug 31, 2026, 6:39:00 PM
नेपाल से बाढ़ के पानी के साथ बिहार पहुंची अज्ञात मछलियां, सरकार ने जारी की एडवाइजरी
नेपाल से बाढ़ के पानी के साथ बिहार पहुंची अज्ञात मछलियां, सरकार ने जारी की एडवाइजरी
Aug 31, 2026, 6:25:00 PM
दिव्यांगों के जीवन में लौटेगी खुशियों की रोशनी, 8 से 10 सितंबर तक लगेगा निःशुल्क कृत्रिम अंग शिविर
दिव्यांगों के जीवन में लौटेगी खुशियों की रोशनी, 8 से 10 सितंबर तक लगेगा निःशुल्क कृत्रिम अंग शिविर
Aug 31, 2026, 6:21:00 PM
बिहार सरकार का बड़ा फैसला, बिहार राज्य नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष और महासचिव पद पर किया गया नामित
बिहार सरकार का बड़ा फैसला, बिहार राज्य नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष और महासचिव पद पर किया गया नामित
Aug 31, 2026, 6:11:00 PM
इरफान अंसारी की मौत पर हॉस्पिटल में जमकर हंगामा, हॉस्पिटल प्रबंधन ने आरोप को नकारा
इरफान अंसारी की मौत पर हॉस्पिटल में जमकर हंगामा, हॉस्पिटल प्रबंधन ने आरोप को नकारा
Aug 31, 2026, 5:47:00 PM