ACB-ED मामलों की पैरवी करने वाले वकील की कार बनी निशाना!

ACB-ED मामलों की पैरवी करने वाले वकील की कार बनी निशाना!

झारखंड हाईकोर्ट के विशेष लोक अभियोजक (स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर) विनीत कुमार वशिष्ठ ने अपनी कार को हुई टक्कर को महज सड़क हादसा मानने से इनकार किया है। उन्होंने इस घटना के पीछे सुनियोजित साजिश होने की आशंका व्यक्त करते हुए पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को सिंह मोड़ के समीप एक तेज गति से आ रहे वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार दी। घटना के बाद वशिष्ठ ने जगन्नाथपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए पूरे मामले की गंभीरता से जांच कराने का आग्रह किया है।

अपनी शिकायत में उन्होंने कहा है कि वह लंबे समय से भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB), प्रवर्तन निदेशालय (ED) तथा नक्सल मामलों में राज्य सरकार की ओर से अदालत में पैरवी कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें संदेह है कि उनकी कार को जानबूझकर निशाना बनाया गया हो। उन्होंने इसे हत्या के प्रयास की संभावित साजिश से भी जोड़ते हुए जांच एजेंसियों से सभी पहलुओं की पड़ताल करने की मांग की है।

वशिष्ठ ने बताया कि जिस वाहन ने उनकी कार को टक्कर मारी, उसकी रफ्तार काफी तेज थी। हालांकि, घटना के समय वह स्वयं कार के भीतर मौजूद नहीं थे, जिससे उन्हें किसी प्रकार की शारीरिक चोट नहीं पहुंची। फिलहाल पुलिस ने उनकी शिकायत प्राप्त कर ली है और मामले की जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अब जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि यह सामान्य सड़क दुर्घटना थी या इसके पीछे कोई सुनियोजित साजिश थी।

Trending News

केरेडारी में सांसद खेल महोत्सव के तहत नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ
केरेडारी में सांसद खेल महोत्सव के तहत नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ
Sep 02, 2026, 10:45:00 PM
गोपालगंज में होटल अंकिता पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अनैतिक गतिविधियों के आरोप में कई युवक-युवतियां हिरासत में
गोपालगंज में होटल अंकिता पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अनैतिक गतिविधियों के आरोप में कई युवक-युवतियां हिरासत में
Sep 02, 2026, 7:48:00 PM
700 एकड़ में इंडस्ट्रियल एरिया, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर बड़ा फैसला, सम्राट कैबिनेट में 27 एजेंडों पर मुहर
700 एकड़ में इंडस्ट्रियल एरिया, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर बड़ा फैसला, सम्राट कैबिनेट में 27 एजेंडों पर मुहर
Sep 02, 2026, 7:36:00 PM
हजारीबाग एसपी ने किया चौपारण थाना का निरीक्षण, पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक
हजारीबाग एसपी ने किया चौपारण थाना का निरीक्षण, पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक
Sep 02, 2026, 7:06:00 PM
कृषि ड्रोन को मिलेगा बढ़ावा, 480 किसान ड्रोन कस्टम हायरिंग सेंटर होंगे स्थापित: कृषि मंत्री
कृषि ड्रोन को मिलेगा बढ़ावा, 480 किसान ड्रोन कस्टम हायरिंग सेंटर होंगे स्थापित: कृषि मंत्री
Sep 02, 2026, 5:52:00 PM
मंगल पांडे पर हमला पड़ा भारी ! पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव को भाजपा का कारण बताओ नोटिस
मंगल पांडे पर हमला पड़ा भारी ! पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव को भाजपा का कारण बताओ नोटिस
Sep 02, 2026, 5:49:00 PM
खेल के मैदान से अकादमी तक, 1006 पदों से मजबूत होगा बिहार का खेल तंत्र
खेल के मैदान से अकादमी तक, 1006 पदों से मजबूत होगा बिहार का खेल तंत्र
Sep 02, 2026, 5:09:00 PM
किशोरी का अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर यौन शोषण व ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
किशोरी का अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर यौन शोषण व ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Sep 02, 2026, 5:04:00 PM
मोटर के स्टार्टर की विवाद ने लिया खूनी रूप, एक की मौत, एक जख्मी, जांच में जुटी पुलिस
मोटर के स्टार्टर की विवाद ने लिया खूनी रूप, एक की मौत, एक जख्मी, जांच में जुटी पुलिस
Sep 02, 2026, 4:59:00 PM
राजकीय शिक्षक पुरस्कार के लिए 38 शिक्षकों का हुआ चयन, शिक्षक दिवस पर किया जाएगा सम्मानित
राजकीय शिक्षक पुरस्कार के लिए 38 शिक्षकों का हुआ चयन, शिक्षक दिवस पर किया जाएगा सम्मानित
Sep 02, 2026, 4:54:00 PM