रांची समेत झारखंड में रामनवमी की धूम, भक्ति और उल्लास के बीच निकलेगी भव्य शोभायात्रा

रांची समेत झारखंड में रामनवमी की धूम, भक्ति और उल्लास के बीच निकलेगी भव्य शोभायात्रा

झारखंड की राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में रामनवमी का पर्व पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के अवसर पर सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। भक्तजन पूजा-अर्चना में जुटे हैं और चारों ओर धार्मिक नारों से वातावरण गूंज रहा है।

त्योहार को लेकर शहर के बाजारों में भी खास रौनक देखी जा रही है। पूजा से जुड़ी सामग्रियों और सजावटी वस्तुओं की दुकानों पर खरीदारों की भारी भीड़ है। खासकर युवाओं में महावीरी ध्वज, पताकाएं और पारंपरिक हथियारों की खरीदारी को लेकर विशेष उत्साह नजर आ रहा है। दुकानों पर फूल-मालाएं, बांस के डंडे, गदा और बच्चों के लिए रंग-बिरंगे मुकुट आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

उत्सव का माहौल गुरुवार रात से ही बनना शुरू हो गया था, जब शहर के अलग-अलग इलाकों में धार्मिक झांकियों का प्रदर्शन किया गया। शुक्रवार को दोपहर के समय भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न अखाड़े पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ शस्त्र कौशल का प्रदर्शन करते हुए शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरेंगे।

त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जुलूस के मार्ग और संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। भीड़ प्रबंधन और निगरानी के लिए ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों का उपयोग किया जा रहा है। साथ ही, शोभायात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए कई मार्गों पर बदलाव भी किए गए हैं।

Trending News

आपसी विवाद के दौरान गोलीबारी, चाय दुकानदार महिला के पैर में लगी गोली
आपसी विवाद के दौरान गोलीबारी, चाय दुकानदार महिला के पैर में लगी गोली
Aug 26, 2026, 8:15:00 PM
PMFME योजना: सर्वाधिक स्वीकृतियों के लिए बिहार को मिला ‘बेस्ट स्टेट’ का सम्मान
PMFME योजना: सर्वाधिक स्वीकृतियों के लिए बिहार को मिला ‘बेस्ट स्टेट’ का सम्मान
Aug 26, 2026, 8:03:00 PM
शान-ओ-शौकत से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, हजारों लोग हुए शामिल
शान-ओ-शौकत से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, हजारों लोग हुए शामिल
Aug 26, 2026, 7:57:00 PM
नेपाल में तबाही, सारण में बढ़ा बाढ़ का ख़तरा, डीएम ने की हाइ लेवल मीटिंग
नेपाल में तबाही, सारण में बढ़ा बाढ़ का ख़तरा, डीएम ने की हाइ लेवल मीटिंग
Aug 26, 2026, 7:46:00 PM
नेपाल में फ्लैश फ्लड, गंडक के जलस्तर में अचानक वृद्धि की आशंका, मुजफ्फरपुर में प्रशासन अलर्ट
नेपाल में फ्लैश फ्लड, गंडक के जलस्तर में अचानक वृद्धि की आशंका, मुजफ्फरपुर में प्रशासन अलर्ट
Aug 26, 2026, 7:39:00 PM
आदमी मौत से नहीं, दर्द से डरता है, आते ही फेसम हुआ घमासान का ट्रेलर
आदमी मौत से नहीं, दर्द से डरता है, आते ही फेसम हुआ घमासान का ट्रेलर
Aug 26, 2026, 7:17:00 PM
 साइबर ठग की चाल में फंसा दुकानदार, मदद के बदले मिली खाता ब्लॉक होने की सजा
साइबर ठग की चाल में फंसा दुकानदार, मदद के बदले मिली खाता ब्लॉक होने की सजा
Aug 26, 2026, 7:10:00 PM
27 या 28 अगस्त, कब है रक्षाबंधन, जानें पंडित से राखी बांधने का शुभ मुहूर्त
27 या 28 अगस्त, कब है रक्षाबंधन, जानें पंडित से राखी बांधने का शुभ मुहूर्त
Aug 26, 2026, 7:01:00 PM
27 अगस्त से शुरू होगा गेट 2027 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
27 अगस्त से शुरू होगा गेट 2027 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
Aug 26, 2026, 6:58:00 PM
शिक्षक और रक्षक को सर्वाधिक वेतन दिए जाने की मांग, विधायक आई पी गुप्ता बोले-सदन में उठाएंगे आवाज
शिक्षक और रक्षक को सर्वाधिक वेतन दिए जाने की मांग, विधायक आई पी गुप्ता बोले-सदन में उठाएंगे आवाज
Aug 26, 2026, 6:51:00 PM