झारखंड शराब घोटाला: बिरसा मुंडा जेल में ईडी ने पांच आरोपियों से की पूछताछ

झारखंड शराब घोटाला: बिरसा मुंडा जेल में ईडी ने पांच आरोपियों से की पूछताछ

झारखंड के बहुचर्चित शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच एक बार फिर सक्रिय हो गई है। मंगलवार को ईडी की टीम रांची स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार पहुंची, जहां उन्होंने एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) द्वारा गिरफ्तार पांच आरोपियों से पूछताछ की।

जिन आरोपियों से ईडी ने सवाल-जवाब किए, उनमें महेश सीताराम, परेश ठाकोर, विक्रम ठाकोर, बिपिन जाधवभाई परमार और जगन ठाकोर देसाई शामिल हैं। ये सभी शराब घोटाले से जुड़े मामलों में एसीबी की कार्रवाई के बाद होटवार जेल में बंद हैं।

कोर्ट की अनुमति के बाद हुई पूछताछ

ईडी ने पीएमएलए कोर्ट में अनुमति के लिए आवेदन दिया था, जिसमें बताया गया था कि कांड संख्या 9/25 के आरोपियों से पूछताछ जरूरी है। अदालत ने अनुरोध स्वीकार किया, जिसके बाद ईडी की टीम ने जेल में ही इन पांचों से विस्तार से पूछताछ की।

फर्जी बैंक गारंटी से चला था शराब कारोबार

ईडी की याचिका में कहा गया था कि एसीबी की प्राथमिक जांच—PE-3/2024—के अनुसार,

  • M/s Vision Hospitality & Consultant Pvt. Ltd. (VHSCPL)

  • M/s Martian Innovative Security Pvt. Ltd. (MISSPL)

  • ने नकली बैंक गारंटी के सहारे शराब व्यापार संचालित किया और सरकार को भारी आर्थिक नुकसान पहुंचाया।
    VHSCPL द्वारा 5.35 करोड़, जबकि MISSPL द्वारा 5.02 करोड़ की फर्जी गारंटियां प्रस्तुत की गई थीं।

    VHSCPL के एमडी महेश सीताराम, निदेशक परेश ठाकोर, विक्रम ठाकोर और बिपिन जाधवभाई परमार पर इस घोटाले में सीधा संलिप्त होने का आरोप है। वहीं MISSPL के निदेशक जगन ठाकोर पर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

    IAS अफसर विनय चौबे सहित कई बड़े नाम आरोपी

    एसीबी ने इसी वर्ष मई में शराब घोटाले में एफआईआर दर्ज की थी, जिसमें वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विनय चौबे, उत्पाद विभाग के संयुक्त सचिव गजेंद्र सिंह, विनय सिंह समेत कुल 10 व्यक्तियों को अभियुक्त बनाया गया था। एफआईआर के बाद एसीबी ने विनय चौबे और गजेंद्र सिंह को गिरफ्तार भी किया था।

    अब तक एक दर्जन से अधिक अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिनमें से कई को जमानत मिल चुकी है। एसीबी इस मामले की विस्तृत जांच अभी भी जारी रखे हुए है।

    Trending News

    ज्वेलर्स विशाल कुमार सोनी की हत्या एवं लूट के विरोध में CAIT/AIJGF बिहार ने निकाला कैंडल मार्च
    ज्वेलर्स विशाल कुमार सोनी की हत्या एवं लूट के विरोध में CAIT/AIJGF बिहार ने निकाला कैंडल मार्च
    Aug 31, 2026, 7:40:00 PM
    वर्षों से लंबित सोन नदी जल बंटवारे के समाधान की दिशा में ऐतिहासिक कदम, बिहार व झारखंड के बीच MOU पर हस्ताक्षर
    वर्षों से लंबित सोन नदी जल बंटवारे के समाधान की दिशा में ऐतिहासिक कदम, बिहार व झारखंड के बीच MOU पर हस्ताक्षर
    Aug 31, 2026, 7:31:00 PM
    हल्द्वानी घटना के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का पुतला दहन
    हल्द्वानी घटना के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का पुतला दहन
    Aug 31, 2026, 7:21:00 PM
    टीआरइ 4 के तहत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया स्थगित, शीघ्र घोषित होगी नयी तिथि
    टीआरइ 4 के तहत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया स्थगित, शीघ्र घोषित होगी नयी तिथि
    Aug 31, 2026, 7:13:00 PM
    बीजेपी के पूर्व एमएलसी देवेश कुमार बने बिहार राज्य योजना पर्षद के उपाध्यक्ष
    बीजेपी के पूर्व एमएलसी देवेश कुमार बने बिहार राज्य योजना पर्षद के उपाध्यक्ष
    Aug 31, 2026, 6:53:00 PM
    प्रोजेक्ट प्रज्ञान के तहत जिले के उच्च विद्यालयों में विशेष ऑनलाइन कक्षाओं का शुभारंभ
    प्रोजेक्ट प्रज्ञान के तहत जिले के उच्च विद्यालयों में विशेष ऑनलाइन कक्षाओं का शुभारंभ
    Aug 31, 2026, 6:39:00 PM
    नेपाल से बाढ़ के पानी के साथ बिहार पहुंची अज्ञात मछलियां, सरकार ने जारी की एडवाइजरी
    नेपाल से बाढ़ के पानी के साथ बिहार पहुंची अज्ञात मछलियां, सरकार ने जारी की एडवाइजरी
    Aug 31, 2026, 6:25:00 PM
    दिव्यांगों के जीवन में लौटेगी खुशियों की रोशनी, 8 से 10 सितंबर तक लगेगा निःशुल्क कृत्रिम अंग शिविर
    दिव्यांगों के जीवन में लौटेगी खुशियों की रोशनी, 8 से 10 सितंबर तक लगेगा निःशुल्क कृत्रिम अंग शिविर
    Aug 31, 2026, 6:21:00 PM
    बिहार सरकार का बड़ा फैसला, बिहार राज्य नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष और महासचिव पद पर किया गया नामित
    बिहार सरकार का बड़ा फैसला, बिहार राज्य नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष और महासचिव पद पर किया गया नामित
    Aug 31, 2026, 6:11:00 PM
    इरफान अंसारी की मौत पर हॉस्पिटल में जमकर हंगामा, हॉस्पिटल प्रबंधन ने आरोप को नकारा
    इरफान अंसारी की मौत पर हॉस्पिटल में जमकर हंगामा, हॉस्पिटल प्रबंधन ने आरोप को नकारा
    Aug 31, 2026, 5:47:00 PM