रामगढ़ में राहुल दुबे गैंग पर पुलिस का शिकंजा, हथियार और कारतूस समेत 6 अपराधी धराये

रामगढ़ में राहुल दुबे गैंग पर पुलिस का शिकंजा, हथियार और कारतूस समेत 6 अपराधी धराये

 रामगढ़ में राहुल दुबे गैंग पर पुलिस का शिकंजा, हथियार और कारतूस समेत 6 अपराधी धराये
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: May 26, 2026, 3:34:00 PM

रामगढ़ पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पतरातू इलाके में सक्रिय राहुल दुबे गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इस अभियान के दौरान एक नाबालिग को भी पुलिस ने निरुद्ध किया। छापेमारी में पुलिस ने आरोपियों के पास से अवैध हथियार, बड़ी संख्या में जिंदा कारतूस, मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

रामगढ़ एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी पतरातू थाना क्षेत्र में किसी बड़ी आपराधिक घटना की तैयारी में जुटे हैं। सूचना के आधार पर एसडीपीओ राघवेंद्र शर्मा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी निगरानी और स्थानीय सूचना तंत्र की मदद से सोमवार रात पुलिस ने घेराबंदी कर सभी आरोपियों को दबोच लिया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों में विकास साव, विशाल कुमार, बिट्टू कुमार रवि, हीरालाल कुमार, दिगम्बर प्रजापति उर्फ डेगन और एहतेसाम अंसारी उर्फ दुर्लभ शामिल हैं। जांच एजेंसियों का कहना है कि ये सभी राहुल दुबे गिरोह से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में कई आपराधिक घटनाओं में शामिल रहे हैं।

पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर कई वारदातों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। इनमें पतरातू रेलवे फ्लाईओवर गेट के पास हुई फायरिंग, ओसम डेयरी प्लांट पर गोलीबारी और अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट परिसर में हुई फायरिंग जैसी घटनाएं शामिल हैं। पुलिस का दावा है कि ये घटनाएं गिरोह के निर्देश पर अंजाम दी गई थीं।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक लोडेड देसी पिस्टल, दो मैगजीन, 34 जिंदा गोलियां, दो मोटरसाइकिल और छह एंड्रॉयड मोबाइल फोन जब्त किए। एसपी ने कहा कि गिरोह क्षेत्र में दहशत फैलाने और बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा था।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में कुछ के खिलाफ पहले से गंभीर मामले दर्ज हैं। खासकर दिगम्बर प्रजापति उर्फ डेगन पर हत्या के प्रयास, रंगदारी, आर्म्स एक्ट और यूएपीए जैसे मामलों में केस दर्ज हैं। वहीं विकास साव और बिट्टू कुमार रवि का भी आपराधिक इतिहास सामने आया है।

सभी आरोपियों के खिलाफ पतरातू थाना में विभिन्न गंभीर धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और नेटवर्क की भी जांच कर रही है।

Trending News

'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
Jul 17, 2026, 6:57:00 PM
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
Jul 17, 2026, 6:55:00 PM
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
Jul 17, 2026, 6:50:00 PM
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
Jul 17, 2026, 6:34:00 PM
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
Jul 17, 2026, 6:24:00 PM
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
Jul 17, 2026, 6:15:00 PM
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
Jul 17, 2026, 6:13:00 PM
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
Jul 17, 2026, 6:07:00 PM
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
Jul 17, 2026, 5:47:00 PM
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
Jul 17, 2026, 5:34:00 PM