पुलिस संस्मरण दिवस पर शहीद जवानों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि
पुलिस संस्मरण दिवस पर शहीद जवानों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि
पुलिस संस्मरण दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन में जोनल आईजी शैलेन्द्र कुमार सिन्हा एवं पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने शहीद जवानों को नमन करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान अधिकारियों ने शहीदों के परिजनों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में एसडीपीओ मणिभूषण प्रसाद, डीएसपी राजीव रंजन, राजेश कुमार समेत कई पुलिस अधिकारी एवं जवान उपस्थित थे। मौके पर सभी ने शहीदों के अदम्य साहस, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा को याद किया।