पलामू में झोलाछाप डॉक्टर पर महिला से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पलामू में झोलाछाप डॉक्टर पर महिला से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पलामू जिले में एक झोलाछाप डॉक्टर ने अपनी मरीज महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला अपने पांच वर्षीय बच्चे का इलाज करवाने डॉक्टर के पास गई थी। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी झोलाछाप डॉक्टर संजय कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस घटना की पुष्टि छतरपुर थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद ने की।

मामले की पूरी जानकारी
पलामू के छतरपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला अपने बच्चे की तबीयत बिगड़ने पर छतरपुर के झोलाछाप डॉक्टर संजय कुमार के क्लीनिक गई थी। डॉक्टर ने महिला को कहा कि बच्चे को भाप की जरूरत है और इसके लिए उसे बच्चे को घर ले जाना होगा। घर पहुंचने के बाद डॉक्टर ने महिला के साथ दुष्कर्म किया और किसी से बताने पर धमकी दी।

घटना के बाद महिला ने अपने परिजनों को पूरी बात बताई और फिर छतरपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर झोलाछाप डॉक्टर संजय कुमार को गिरफ्तार किया। आरोपी झोलाछाप डॉक्टर पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के नामुदाग के रदबा का रहने वाला है।

छतरपुर थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और पूरे मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। इस छापेमारी में सब-इंस्पेक्टर सुशील उरांव, इंद्रजीत राणा सहित कई पुलिस अधिकारी शामिल रहे।

Trending News

ज्वेलर्स विशाल कुमार सोनी की हत्या एवं लूट के विरोध में CAIT/AIJGF बिहार ने निकाला कैंडल मार्च
ज्वेलर्स विशाल कुमार सोनी की हत्या एवं लूट के विरोध में CAIT/AIJGF बिहार ने निकाला कैंडल मार्च
Aug 31, 2026, 7:40:00 PM
वर्षों से लंबित सोन नदी जल बंटवारे के समाधान की दिशा में ऐतिहासिक कदम, बिहार व झारखंड के बीच MOU पर हस्ताक्षर
वर्षों से लंबित सोन नदी जल बंटवारे के समाधान की दिशा में ऐतिहासिक कदम, बिहार व झारखंड के बीच MOU पर हस्ताक्षर
Aug 31, 2026, 7:31:00 PM
हल्द्वानी घटना के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का पुतला दहन
हल्द्वानी घटना के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का पुतला दहन
Aug 31, 2026, 7:21:00 PM
टीआरइ 4 के तहत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया स्थगित, शीघ्र घोषित होगी नयी तिथि
टीआरइ 4 के तहत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया स्थगित, शीघ्र घोषित होगी नयी तिथि
Aug 31, 2026, 7:13:00 PM
बीजेपी के पूर्व एमएलसी देवेश कुमार बने बिहार राज्य योजना पर्षद के उपाध्यक्ष
बीजेपी के पूर्व एमएलसी देवेश कुमार बने बिहार राज्य योजना पर्षद के उपाध्यक्ष
Aug 31, 2026, 6:53:00 PM
प्रोजेक्ट प्रज्ञान के तहत जिले के उच्च विद्यालयों में विशेष ऑनलाइन कक्षाओं का शुभारंभ
प्रोजेक्ट प्रज्ञान के तहत जिले के उच्च विद्यालयों में विशेष ऑनलाइन कक्षाओं का शुभारंभ
Aug 31, 2026, 6:39:00 PM
नेपाल से बाढ़ के पानी के साथ बिहार पहुंची अज्ञात मछलियां, सरकार ने जारी की एडवाइजरी
नेपाल से बाढ़ के पानी के साथ बिहार पहुंची अज्ञात मछलियां, सरकार ने जारी की एडवाइजरी
Aug 31, 2026, 6:25:00 PM
दिव्यांगों के जीवन में लौटेगी खुशियों की रोशनी, 8 से 10 सितंबर तक लगेगा निःशुल्क कृत्रिम अंग शिविर
दिव्यांगों के जीवन में लौटेगी खुशियों की रोशनी, 8 से 10 सितंबर तक लगेगा निःशुल्क कृत्रिम अंग शिविर
Aug 31, 2026, 6:21:00 PM
बिहार सरकार का बड़ा फैसला, बिहार राज्य नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष और महासचिव पद पर किया गया नामित
बिहार सरकार का बड़ा फैसला, बिहार राज्य नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष और महासचिव पद पर किया गया नामित
Aug 31, 2026, 6:11:00 PM
इरफान अंसारी की मौत पर हॉस्पिटल में जमकर हंगामा, हॉस्पिटल प्रबंधन ने आरोप को नकारा
इरफान अंसारी की मौत पर हॉस्पिटल में जमकर हंगामा, हॉस्पिटल प्रबंधन ने आरोप को नकारा
Aug 31, 2026, 5:47:00 PM