खूंटी में हाथियों के बढ़ते आतंक से दहशत में ग्रामीण, समाजसेवी ने मुख्य वन संरक्षक से की स्थायी समाधान की मांग

खूंटी में हाथियों के बढ़ते आतंक से दहशत में ग्रामीण, समाजसेवी ने मुख्य वन संरक्षक से की स्थायी समाधान की मांग

झारखंड के खूंटी जिले में इन दिनों जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन हाथियों के झुंड गांवों में घुसकर फसलों को रौंद रहे हैं, घरों को नुकसान पहुंचा रहे हैं और कई बार लोगों की जान भी ले रहे हैं। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए समाजसेवी दिलीप मिश्रा ने रांची में मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) पारितोष उपाध्याय से मुलाकात की और रनिया, तोरपा व कर्रा प्रखंड के प्रभावित इलाकों की स्थिति से अवगत कराया।

मिश्रा ने मुख्य वन संरक्षक को एक लिखित ज्ञापन सौंपते हुए हाथियों के लिए स्थायी कॉरिडोर (मार्ग) बनाए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि जंगलों की अंधाधुंध कटाई और वन क्षेत्र के सिमटने के कारण हाथी अब बार-बार मानव बस्तियों में प्रवेश कर रहे हैं, जिससे ग्रामीणों की आजीविका और जान दोनों खतरे में हैं।

समाजसेवी ने बताया कि सरकार द्वारा दिया जाने वाला मुआवजा केवल अस्थायी राहत है, इससे समस्या का मूल समाधान नहीं होता। उन्होंने जोर देकर कहा कि जब तक हाथियों के लिए वैज्ञानिक रूप से तय किए गए सुरक्षित मार्ग नहीं बनाए जाते, तब तक यह समस्या खत्म नहीं होगी।

दिलीप मिश्रा ने यह भी कहा कि वन विभाग केवल मुआवजा देकर अपनी जिम्मेदारी पूरी मान लेता है, जबकि जरूरत है जंगलों की सुरक्षा और हाथियों के प्राकृतिक आवास के संरक्षण की। उन्होंने सुझाव दिया कि विशेषज्ञों की मदद से पूरे झारखंड में हाथियों के पारंपरिक आवागमन मार्गों की पहचान कर उन्हें संरक्षित किया जाए, ताकि इंसान और वन्यजीव दोनों सुरक्षित रह सकें।

मुख्य वन संरक्षक पारितोष उपाध्याय ने आवेदन प्राप्त करने के बाद मामले की गंभीरता को स्वीकार करते हुए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया।

वहीं, दिलीप मिश्रा ने चेतावनी दी है कि यदि वन विभाग जल्द कोई ठोस कदम नहीं उठाता और ग्रामीणों को जंगली हाथियों के उत्पात से स्थायी राहत नहीं मिलती, तो वे ग्रामीणों के साथ मिलकर वन विभाग का घेराव करेंगे।

Trending News

स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में 4 लाख मिलता रहेगा, अधिसूचना जारी, पुराना आदेश रद्द
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में 4 लाख मिलता रहेगा, अधिसूचना जारी, पुराना आदेश रद्द
Aug 29, 2026, 9:09:00 PM
गोपालगंज: सेप्टिक टैंक हादसे पर प्रशासन सख्त, डीएम ने दिए जांच के आदेश
गोपालगंज: सेप्टिक टैंक हादसे पर प्रशासन सख्त, डीएम ने दिए जांच के आदेश
Aug 29, 2026, 7:19:00 PM
मद्यनिषेध के लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाएं, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम
मद्यनिषेध के लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाएं, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम
Aug 29, 2026, 7:12:00 PM
पश्चिम बंगाल पहुंचे छोटू सिंह, हुआ भव्य स्वागत
पश्चिम बंगाल पहुंचे छोटू सिंह, हुआ भव्य स्वागत
Aug 29, 2026, 7:08:00 PM
बाजार में आया टेक्नो का स्पार्क गो 3 प्रो, ये है इसकी खूबियां
बाजार में आया टेक्नो का स्पार्क गो 3 प्रो, ये है इसकी खूबियां
Aug 29, 2026, 6:39:00 PM
केवल इतने रुपये में बनी फिल्म ने सबको चौंकाया, बजट से 500 प्रतिशत का मुनाफा
केवल इतने रुपये में बनी फिल्म ने सबको चौंकाया, बजट से 500 प्रतिशत का मुनाफा
Aug 29, 2026, 6:22:00 PM
केंद्रीकृत रसोईघरों में सुबह 9 बजे के बाद ही बनेगा मिड डे मील : शिक्षा मंत्री
केंद्रीकृत रसोईघरों में सुबह 9 बजे के बाद ही बनेगा मिड डे मील : शिक्षा मंत्री
Aug 29, 2026, 6:00:00 PM
अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन: 29 अगस्त 1942 को शहीद हुए छह अमर शहीद को किया नमन
अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन: 29 अगस्त 1942 को शहीद हुए छह अमर शहीद को किया नमन
Aug 29, 2026, 5:52:00 PM
काजीकोरैया-राघोपुर तटबंध की सुरक्षा को लेकर सरकार पूरी तरह सजग: मंत्री
काजीकोरैया-राघोपुर तटबंध की सुरक्षा को लेकर सरकार पूरी तरह सजग: मंत्री
Aug 29, 2026, 5:44:00 PM
कुंवर निषाद की मां पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से भड़के मुकेश सहनी, एफआईआर न होने पर मथुरा कूच का ऐलान
कुंवर निषाद की मां पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से भड़के मुकेश सहनी, एफआईआर न होने पर मथुरा कूच का ऐलान
Aug 29, 2026, 5:32:00 PM