गिरफ्तारी के बाद पुलिस टीम पर भारी पड़ा वारंटी! चलती वैन का स्टेयरिंग मोड़ने से पलटी गाड़ी, 5 जवान घायल

swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: May 13, 2026, 3:48:00 PM

झारखंड के गढ़वा जिले में एक वारंटी की गिरफ्तारी के बाद लौट रही पुलिस टीम मंगलवार रात सड़क हादसे का शिकार हो गई। आरोप है कि हिरासत में लिए गए व्यक्ति ने भागने के प्रयास में चलती पुलिस वैन का स्टेयरिंग पकड़ लिया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस घटना में चालक और हवलदार समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, श्री बंशीधर नगर के डीएसपी के निर्देश पर खरौंधी थाना की टीम मझिगवां पंचायत इलाके से मनोज पासवान नामक वारंटी को गिरफ्तार कर वापस थाना ले जा रही थी। रास्ते में अमरोरा मोड़ और गैस गोदाम के पास पहुंचने पर पीछे बैठे आरोपी ने अचानक वाहन चालक रिंकू जोशी पर झपट्टा मारा और स्टेयरिंग को जोर से घुमा दिया।

अचानक हुए इस घटनाक्रम से पुलिस वाहन का संतुलन बिगड़ गया। तेज रफ्तार वैन सड़क किनारे बने गड्ढे में जा गिरी और पास के एक पेड़ से टकराने के बाद पलट गई। दुर्घटना के तुरंत बाद आरोपी मौके का फायदा उठाकर भागने की कोशिश करने लगा।

हालांकि, हादसे में घायल होने के बावजूद वाहन में मौजूद एएसआई सिल्वेस्टर कच्छप और अन्य जवानों ने आरोपी का पीछा किया और कुछ दूरी पर उसे दोबारा दबोच लिया। घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया और गिरफ्तार आरोपी को सुरक्षा के साथ थाना ले जाया गया।

पुलिसकर्मियों को प्राथमिक उपचार के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पुलिस विभाग ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

Trending News

शिक्षा के संदेश के साथ रवाना हुई 'फ्रीडम ड्राइव 2026', राज्यपाल ने दिखाई हरी झंडी
शिक्षा के संदेश के साथ रवाना हुई 'फ्रीडम ड्राइव 2026', राज्यपाल ने दिखाई हरी झंडी
Jul 18, 2026, 5:57:00 PM
सरकारी अस्पताल में मरीज के परिजनों से गार्ड ने की मारपीट, वायरल हुआ वीडियो
सरकारी अस्पताल में मरीज के परिजनों से गार्ड ने की मारपीट, वायरल हुआ वीडियो
Jul 18, 2026, 5:42:00 PM
UN Peacekeeping के लिए विदेश भेजे जाएंगे झारखंड पुलिस के DSP-SP,  इन 5 देशों में मिलेगी ट्रेनिंग
UN Peacekeeping के लिए विदेश भेजे जाएंगे झारखंड पुलिस के DSP-SP, इन 5 देशों में मिलेगी ट्रेनिंग
Jul 18, 2026, 5:35:00 PM
एक कॉल, 30 छापेमारी और 12 घंटे... फिर जो हुआ, उसने सबको चौंका दिया
एक कॉल, 30 छापेमारी और 12 घंटे... फिर जो हुआ, उसने सबको चौंका दिया
Jul 18, 2026, 5:24:00 PM
'एक छात्र–एक पौधा' अभियान से गूंजा रांची, 200 से ज्यादा पौधों के साथ हरियाली का संकल्प
'एक छात्र–एक पौधा' अभियान से गूंजा रांची, 200 से ज्यादा पौधों के साथ हरियाली का संकल्प
Jul 18, 2026, 5:24:00 PM
बिना डाक सरकारी भूमि पर हो रही बाजार वसूली ! अधिकारियों ने कहा, होगी कानूनी कार्रवाई
बिना डाक सरकारी भूमि पर हो रही बाजार वसूली ! अधिकारियों ने कहा, होगी कानूनी कार्रवाई
Jul 18, 2026, 5:23:00 PM
जिससे प्रेम विवाह किया, उसी को दूसरे प्रेमी के लिए सांप से डंसवा के मरवाया, दहला देगी ये खबर
जिससे प्रेम विवाह किया, उसी को दूसरे प्रेमी के लिए सांप से डंसवा के मरवाया, दहला देगी ये खबर
Jul 18, 2026, 5:01:00 PM
ग्रामीण कार्य विभाग में बदलाव की बड़ी कवायद, 19 इंजीनियरों का ट्रांसफर
ग्रामीण कार्य विभाग में बदलाव की बड़ी कवायद, 19 इंजीनियरों का ट्रांसफर
Jul 18, 2026, 4:58:00 PM
ED में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 50 से अधिक अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
ED में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 50 से अधिक अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
Jul 18, 2026, 4:46:00 PM
रॉयल्टी चालान पर बवाल, धनबाद में 40 टेंडरों का सामूहिक बहिष्कार
रॉयल्टी चालान पर बवाल, धनबाद में 40 टेंडरों का सामूहिक बहिष्कार
Jul 18, 2026, 4:18:00 PM