नाला में मासिक गुरु गोष्ठी: नवाचार से पढ़ाई और योजनाओं के धरातलीय क्रियान्वयन पर दिया गया जोर

शैक्षणिक गुणवत्ता को नई ऊंचाई देने और शिक्षा संबंधी सरकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर बेहतर तरीके से लागू करने के उद्देश्य से अगस्त माह की मासिक गुरु गोष्ठी गुरुवार को प्लस टू उच्च विद्यालय नाला के सभागार में आयोजित की गई

नाला में मासिक गुरु गोष्ठी: नवाचार से पढ़ाई और योजनाओं के धरातलीय क्रियान्वयन पर दिया गया जोर

शैक्षणिक गुणवत्ता को नई ऊंचाई देने और शिक्षा संबंधी सरकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर बेहतर तरीके से लागू करने के उद्देश्य से अगस्त माह की मासिक गुरु गोष्ठी गुरुवार को प्लस टू उच्च विद्यालय नाला के सभागार में आयोजित की गई। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी मिलन कुमार घोष उपस्थित हुए। शिक्षक एवं अन्य सदस्यों के द्वारा उन्हें गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं वंदन गीत के साथ हुई। 

गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए नाला प्रखंड के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी मिलन कुमार घोष ने कहा कि बच्चों का सीखने का स्तर तभी सुधरेगा जब कक्षा में रटने की जगह नवाचार और गतिविधि आधारित शिक्षण को अपनाया जाएगा। उन्होंने शिक्षकों से समय पर विद्यालय पहुंचने, परिसर की साफ-सफाई रखने और प्रतिदिन प्रार्थना सभा को अनिवार्य रूप से आयोजित करने का निर्देश दिया। बैठक में प्रखंड क्षेत्र के नाला एवं गेड़ियां अंचल के सभी प्राथमिक, मध्य और उच्च विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ बीआरसी के कर्मी भी शामिल हुए। समीक्षा के दौरान एफएलएन के लक्ष्यों, बच्चों की हैंडराइटिंग सुधार, निपुण भारत मिशन यानी एनआईएलपी की प्रगति, ई-विद्यावाहिनी पर दैनिक उपस्थिति की एंट्री, ई-कल्याण पोर्टल के संचालन तथा पीएफएमएस और डीबीटी के माध्यम से होने वाले भुगतान की स्थिति पर विस्तार से चर्चा हुई।इस दौरान मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता, आयरन-फोलिक एसिड की नियमित खुराक, एसएचडब्ल्यूपी के तहत स्वास्थ्य जांच, अपार आईडी में छात्रों का डाटा अपडेट और नामांकन वृद्धि जैसे मुद्दों पर भी मंथन किया गया। बीईईओ ने पुस्तकालय और विज्ञान प्रयोगशाला को सक्रिय रखने, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने, हर माह बाल संसद दिवस मनाने, नियमित एसएमसी बैठक कराने और हर रविवार अभिभावक-शिक्षक संवाद आयोजित करने का स्पष्ट निर्देश दिया।

गोष्ठी में बीपीओ कृष्ण मनोहर, प्रखंड साधन सेवी सुनील मंडल, प्लस टू उच्च विद्यालय के प्राचार्य उत्तम कुमार मंडल, संकुल साधन सेवी समर लायेक, समीर चंद्र महतो, विधान चंद्र साधु, लेखापाल ओमप्रकाश गांधी, एमआईएस बिप्लव माजी सहित राधाबिनोद मंडल, संजय कुमार झा, नवनी कुमार, बासुदेव यादव, सुधीर कुमार, ध्रुव कुमार तिवारी, विमल कुमार सिंह, शांतिमय राणा, खगेन्द्रनाथ घोष, मुकेश कुमार, सत्येंद्र सिन्हा, दयामय मंडल, सरस्वती दास, चंद्रशेखर तिवारी, दिलीप कुमार रविदास, अर्जुन गोरांई, पूर्णिमा घोष, अजय शंकर दास, पार्वती मुर्मू, जयंतीमाला पांवरिया, प्रणोती मंडल, विजय गण, विवेक आनंद, देवनारायण उरांव, मानिक चंद्र गोरांई, उत्तम कुमार लायेक, नेत्रनंदनी सिंह, भीमसेन मंडल, उज्जवल पाल, राजू बाउरी, राजीव कुमार पाल, अमिता बनर्जी समेत बड़ी संख्या में शिक्षक शिक्षिका और बीआरसी कर्मी उपस्थित थे।

जामताड़ा से संतोष कुमार की रिपोर्ट

Trending News

भीषण सड़क हादसा, टेंपो सवार की मौत, चार घायल, मुआवजे की मांग पर NH जाम
भीषण सड़क हादसा, टेंपो सवार की मौत, चार घायल, मुआवजे की मांग पर NH जाम
Oct 16, 2026, 12:39:00 PM
एस.के. मंडल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन एस.के. मंडल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, सभी कॉलेजों में कार्यक्रम आयोजित
एस.के. मंडल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन एस.के. मंडल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, सभी कॉलेजों में कार्यक्रम आयोजित
Oct 16, 2026, 12:27:00 PM
मां थावे मंदिर चोरी कांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, पांच दोषियों को सात-सात साल की सजा
मां थावे मंदिर चोरी कांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, पांच दोषियों को सात-सात साल की सजा
Oct 16, 2026, 12:13:00 PM
हथियार के बल पर बड़ी लूट, घर में घुसकर मां-बेटे को बनाया बंधक
हथियार के बल पर बड़ी लूट, घर में घुसकर मां-बेटे को बनाया बंधक
Oct 16, 2026, 12:00:00 PM
 18 महीने का मासूम, डॉक्टर को भी नहीं पता बीमारी, सिर का वजन हुआ 10 किलो, इलाज के लिए मदद की गुहार
18 महीने का मासूम, डॉक्टर को भी नहीं पता बीमारी, सिर का वजन हुआ 10 किलो, इलाज के लिए मदद की गुहार
Oct 16, 2026, 11:41:00 AM
 17 से 22 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगा कंट्रोल रूम, सोशल मीडिया पर मॉनिटरिंग सेल की कड़ी नजर
17 से 22 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगा कंट्रोल रूम, सोशल मीडिया पर मॉनिटरिंग सेल की कड़ी नजर
Oct 16, 2026, 11:23:00 AM
प्रसव के बाद जच्चा बच्चा की मौत, अस्पताल में हंगामे के बाद सड़क जाम
प्रसव के बाद जच्चा बच्चा की मौत, अस्पताल में हंगामे के बाद सड़क जाम
Oct 16, 2026, 11:10:00 AM
'दिल्ली के रामलीला मैदान में ऐतिहासिक रैली' कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष  ने बीजेपी को दिया करारा जवाब
'दिल्ली के रामलीला मैदान में ऐतिहासिक रैली' कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी को दिया करारा जवाब
Oct 16, 2026, 10:58:00 AM
अवैध महुआ शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
अवैध महुआ शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Oct 16, 2026, 10:42:00 AM
दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा पुलिस अलर्ट, जिले भर में निकाला फ्लैग मार्च
दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा पुलिस अलर्ट, जिले भर में निकाला फ्लैग मार्च
Oct 16, 2026, 10:29:00 AM