जामताड़ा पुलिस ने बाइक चोरी गिरोह का किया भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

जामताड़ा पुलिस ने बाइक चोरी गिरोह का किया भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

जामताड़ा जिले में बढ़ती बाइक चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जिले की पुलिस ने गोविंदपुर–साहिबगंज मुख्य मार्ग पर पोसई मोड़ के पास चलाए गए विशेष वाहन जांच अभियान के दौरान एक संगठित बाइक चोरी गिरोह का पर्दाफाश किया है।

जांच के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को रोकने की कोशिश की, लेकिन दोनों भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर एक आरोपी मकसूद अंसारी उर्फ बहरा (निवासी – दिघारी) को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी नचनिया मौके से फरार हो गया। पूछताछ में मकसूद ने कई अहम जानकारियां दीं, जिससे गिरोह की पूरी कड़ी सामने आ गई।

उसने बताया कि वे एक संगठित नेटवर्क के तहत काम करते हैं और चोरी की गई मोटरसाइकिलों को देवघर, दुमका, धनबाद और गिरिडीह जिलों में बेचते हैं। पूछताछ के आधार पर पुलिस ने गिरोह के सरगना शहाबुद्दीन अंसारी (निवासी – कर्माटांड़) को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने विभिन्न स्थानों से कुल 12 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कीं।

पुलिस ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्य नचनिया, बकरीद मियां और दो अन्य आरोपी अब भी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।

जामताड़ा के एसपी राजकुमार मेहता ने जानकारी दी कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बाइक चोरी गिरोह का सरगना नारायणपुर से जामताड़ा की ओर आ रहा है। इसी सूचना के आधार पर एसडीपीओ विकास आनंद लांगुरी के नेतृत्व में वाहन जांच अभियान चलाया गया, जिसमें यह कार्रवाई की गई।

बरामद बाइकों में Jh54L6959 समेत कई रजिस्ट्रेशन नंबर की मोटरसाइकिलें शामिल हैं, जो हाल के महीनों में जामताड़ा और आसपास के इलाकों से चोरी की गई थीं। पुलिस के अनुसार, गिरोह का नेटवर्क कई जिलों में फैला हुआ है और इसके सदस्यों के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल दोनों गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Trending News

स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में 4 लाख मिलता रहेगा, अधिसूचना जारी, पुराना आदेश रद्द
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में 4 लाख मिलता रहेगा, अधिसूचना जारी, पुराना आदेश रद्द
Aug 29, 2026, 9:09:00 PM
गोपालगंज: सेप्टिक टैंक हादसे पर प्रशासन सख्त, डीएम ने दिए जांच के आदेश
गोपालगंज: सेप्टिक टैंक हादसे पर प्रशासन सख्त, डीएम ने दिए जांच के आदेश
Aug 29, 2026, 7:19:00 PM
मद्यनिषेध के लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाएं, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम
मद्यनिषेध के लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाएं, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम
Aug 29, 2026, 7:12:00 PM
पश्चिम बंगाल पहुंचे छोटू सिंह, हुआ भव्य स्वागत
पश्चिम बंगाल पहुंचे छोटू सिंह, हुआ भव्य स्वागत
Aug 29, 2026, 7:08:00 PM
बाजार में आया टेक्नो का स्पार्क गो 3 प्रो, ये है इसकी खूबियां
बाजार में आया टेक्नो का स्पार्क गो 3 प्रो, ये है इसकी खूबियां
Aug 29, 2026, 6:39:00 PM
केवल इतने रुपये में बनी फिल्म ने सबको चौंकाया, बजट से 500 प्रतिशत का मुनाफा
केवल इतने रुपये में बनी फिल्म ने सबको चौंकाया, बजट से 500 प्रतिशत का मुनाफा
Aug 29, 2026, 6:22:00 PM
केंद्रीकृत रसोईघरों में सुबह 9 बजे के बाद ही बनेगा मिड डे मील : शिक्षा मंत्री
केंद्रीकृत रसोईघरों में सुबह 9 बजे के बाद ही बनेगा मिड डे मील : शिक्षा मंत्री
Aug 29, 2026, 6:00:00 PM
अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन: 29 अगस्त 1942 को शहीद हुए छह अमर शहीद को किया नमन
अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन: 29 अगस्त 1942 को शहीद हुए छह अमर शहीद को किया नमन
Aug 29, 2026, 5:52:00 PM
काजीकोरैया-राघोपुर तटबंध की सुरक्षा को लेकर सरकार पूरी तरह सजग: मंत्री
काजीकोरैया-राघोपुर तटबंध की सुरक्षा को लेकर सरकार पूरी तरह सजग: मंत्री
Aug 29, 2026, 5:44:00 PM
कुंवर निषाद की मां पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से भड़के मुकेश सहनी, एफआईआर न होने पर मथुरा कूच का ऐलान
कुंवर निषाद की मां पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से भड़के मुकेश सहनी, एफआईआर न होने पर मथुरा कूच का ऐलान
Aug 29, 2026, 5:32:00 PM