हजारीबाग में दो मासूमों की ह*त्या का खुलासा, आरोपी संजीत पासवान गिरफ्तार

हजारीबाग में दो मासूमों की ह*त्या का खुलासा, आरोपी संजीत पासवान गिरफ्तार

हजारीबाग जिले में दो नाबालिग भाई-बहन की गुमशुदगी और हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। जांच के दौरान गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने मामले में संजीत पासवान नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने दोनों बच्चों की हत्या करने की बात स्वीकार की है।

यह मामला कटकमदाग थाना क्षेत्र का है, जहां 27 मई 2026 को 11 वर्षीय बच्ची और उसका 3 वर्षीय भाई अचानक लापता हो गए थे। बच्चों के घर नहीं लौटने पर उनके पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू कर दी।

हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक अमन कुमार के निर्देश पर गठित एसआईटी ने कई पहलुओं पर जांच की। लगातार खोजबीन के बाद 31 मई को सिंदूर क्षेत्र के श्मशान घाट के समीप बच्ची का शव बरामद किया गया। इसके कुछ समय बाद आसपास स्थित एक कुएं से उसके छोटे भाई का शव भी मिला। प्रारंभिक जांच में दोनों की मौत गला दबाने से होने की पुष्टि हुई।

जांच के दौरान पुलिस को मिले साक्ष्यों और तकनीकी जानकारी के आधार पर संजीत पासवान को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने बताया कि वह एक वाहन शोरूम में कार्यरत है और मृत बच्ची को पहले से जानता था।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने बच्चों को मोबाइल दिलाने का झांसा देकर अपनी स्कूटी पर बैठाया और उन्हें सुनसान इलाके में ले गया। वहां उसने बच्ची के साथ गलत हरकत करने की कोशिश की। विरोध और शोर मचाने पर आरोपी ने पहले बच्ची की हत्या कर दी। घटना का गवाह बने छोटे भाई को भी उसने नहीं छोड़ा और उसकी भी जान ले ली।

आरोपी ने सबूत मिटाने के उद्देश्य से बच्चे के शव को प्लास्टिक के बोरे में डालकर एक कुएं में फेंक दिया, जबकि बच्ची के शव को पास की नदी में ठिकाने लगाने का प्रयास किया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त स्कूटी और प्लास्टिक का बोरा बरामद कर लिया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच अभी जारी है और आरोपी से आगे भी पूछताछ की जा रही है। इस जघन्य अपराध के खुलासे में एसआईटी के साथ स्थानीय पुलिस अधिकारियों की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

Trending News

जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
Sep 03, 2026, 7:09:00 PM
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
Sep 03, 2026, 7:05:00 PM
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
Sep 03, 2026, 6:59:00 PM
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
Sep 03, 2026, 6:45:00 PM
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
Sep 03, 2026, 6:42:00 PM
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
Sep 03, 2026, 6:24:00 PM
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
Sep 03, 2026, 6:15:00 PM
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
Sep 03, 2026, 5:40:00 PM
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
Sep 03, 2026, 5:28:00 PM
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
Sep 03, 2026, 5:24:00 PM