घाघरा प्रखंड कार्यालय में माओवादियों ने लगाये पोस्टर, राजनीतिक दलों को दी धमकी

घाघरा प्रखंड कार्यालय में माओवादियों ने लगाये पोस्टर, राजनीतिक दलों को दी धमकी

गुमला जिले के घाघरा प्रखंड कार्यालय के मुख्य द्वार पर शुक्रवार को माओवादी संगठन द्वारा पोस्टर चिपकाए जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पोस्टरों में बिजोलिया और दलालों को सावधान रहने की चेतावनी दी गई है, साथ ही कई राजनीतिक दलों को भी निशाने पर लिया गया है।

पोस्टर पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के उत्तर-पश्चिमी सबजोनल ब्यूरो के बीर जी का नाम अंकित है। इसमें सरकार और पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा गया है कि छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, बालाघाट और गढ़चिरौली जैसे इलाकों में पुलिस आदिवासियों की विचारधारा को दबाने की कोशिश कर रही है, जिसे तुरंत रोका जाए।

इसके अलावा, झामुमो और बीजेपी पर आरोप लगाते हुए माओवादियों ने चेतावनी दी है कि गरीबों, मुसलमानों और आदिवासी महिलाओं पर अत्याचार बंद किया जाए।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम प्रखंड कार्यालय पहुंची और सभी पोस्टरों को हटाकर जब्त कर लिया। फिलहाल, पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और लोगों में भय और चिंता का माहौल बना हुआ है।

Trending News

ड्यूटी पर जा रहे तीन पुलिस जवानों के ऊपर गिरा मधुमक्खियों का छत्ता, एक गंभीर
ड्यूटी पर जा रहे तीन पुलिस जवानों के ऊपर गिरा मधुमक्खियों का छत्ता, एक गंभीर
Aug 30, 2026, 4:58:00 PM
उज्जैन बंगरा में जातीय तनाव के बाद पुलिस का फ्लैग मार्च, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा, प्रशासन अलर्ट
उज्जैन बंगरा में जातीय तनाव के बाद पुलिस का फ्लैग मार्च, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा, प्रशासन अलर्ट
Aug 30, 2026, 4:41:00 PM
जस्सी हत्याकांड: प्रशासन की बडी कार्रवाई, मामले में फरार 5 आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती
जस्सी हत्याकांड: प्रशासन की बडी कार्रवाई, मामले में फरार 5 आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती
Aug 30, 2026, 4:34:00 PM
विधायक जयराम महतो के बयान के बाद पुलिस एसोसिएशन ने खोला मोर्चा
विधायक जयराम महतो के बयान के बाद पुलिस एसोसिएशन ने खोला मोर्चा
Aug 30, 2026, 1:55:00 PM
पेट्रोल में मिलावट !  पानी मिलाने का आरोप, भड़के लोग, बात जांच तक पहुंची
पेट्रोल में मिलावट ! पानी मिलाने का आरोप, भड़के लोग, बात जांच तक पहुंची
Aug 30, 2026, 1:34:00 PM
राज्य के जल-जंगल-जमीन और खनिज अधिकारों पर हमला बर्दाश्त नहीं: भाकपा माले
राज्य के जल-जंगल-जमीन और खनिज अधिकारों पर हमला बर्दाश्त नहीं: भाकपा माले
Aug 30, 2026, 1:26:00 PM
स्कूली बच्चों को बताए गए उनके अधिकार, दिव्यांग प्रमाण पत्र की भी दी गई जानकारी
स्कूली बच्चों को बताए गए उनके अधिकार, दिव्यांग प्रमाण पत्र की भी दी गई जानकारी
Aug 30, 2026, 1:20:00 PM
स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग, स्वास्थ्य मंत्री ने दिए कड़े निर्देश
स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग, स्वास्थ्य मंत्री ने दिए कड़े निर्देश
Aug 30, 2026, 1:10:00 PM
प्रसव के दौरान प्रसूता की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही और अमानवीय व्यवहार का आरोप
प्रसव के दौरान प्रसूता की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही और अमानवीय व्यवहार का आरोप
Aug 30, 2026, 12:23:00 PM
छोटा भाई करता था शराब के अवैध धंधे का विरोध, बड़े  भाई ने रेत दिया गला
छोटा भाई करता था शराब के अवैध धंधे का विरोध, बड़े भाई ने रेत दिया गला
Aug 30, 2026, 10:23:00 AM