गोड्डा में पूर्व भाजपा विधायक के PA पर जानलेवा हमला, तलवार से वार कर किया घायल

गोड्डा में पूर्व भाजपा विधायक के PA पर जानलेवा हमला, तलवार से वार कर किया घायल

झारखंड के गोड्डा जिले में पूर्व विधायक अशोक भगत के निजी सहायक विजय शर्मा पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। महागामा थाना क्षेत्र के नयानगर गांव के पास हुई इस वारदात में विजय शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। फिलहाल उनका इलाज गोड्डा सदर अस्पताल में चल रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार, विजय शर्मा बाइक से अपने घर से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान नयानगर के समीप काजेश शर्मा नाम के एक व्यक्ति ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले में विजय शर्मा के हाथ और पैर पर गंभीर चोटें आईं।

घायल विजय शर्मा ने बताया कि हमलावर ने उन पर जान लेने की नीयत से वार किया। उन्होंने कहा कि उस समय उन्होंने हेलमेट पहन रखा था, जिसकी वजह से सिर पर गंभीर चोट नहीं लगी। उनके मुताबिक हमलावर ने बाद में हाथ और पैर को निशाना बनाते हुए कई वार किए। विजय शर्मा का यह भी कहना है कि आरोपी के साथ उनका पहले किसी प्रकार का व्यक्तिगत विवाद नहीं था।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास के लोग मौके पर जुट गए। भीड़ बढ़ते देख आरोपी वहां से फरार हो गया। घायल अवस्था में विजय शर्मा ने खुद पुलिस को सूचना दी। पहले उन्हें महागामा रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए गोड्डा सदर अस्पताल भेज दिया गया।

महागामा थाना प्रभारी मनोज पाल ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में हमले के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। स्थानीय स्तर पर इस घटना को लेकर अलग-अलग चर्चाएं चल रही हैं। कुछ लोग इसे पुरानी रंजिश से जोड़कर देख रहे हैं, जबकि कुछ के अनुसार मामला राजनीतिक कारणों से भी जुड़ा हो सकता है।

Trending News

18 पुड़िया स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, पूजा पंडाल के पास कर रहा था बिक्री
18 पुड़िया स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, पूजा पंडाल के पास कर रहा था बिक्री
Oct 21, 2026, 5:58:00 PM
भोजपुरी लोकगीतों और भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल, नागेंद्र उजाला के देवी गीतों पर झूमे श्रोता
भोजपुरी लोकगीतों और भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल, नागेंद्र उजाला के देवी गीतों पर झूमे श्रोता
Oct 21, 2026, 5:36:00 PM
BJP के राष्ट्रीय महामंत्री व बिहार प्रभारी हरीश द्विवेदी की माताजी के श्राद्धकर्म में शामिल हुए मुख्यमंत्री
BJP के राष्ट्रीय महामंत्री व बिहार प्रभारी हरीश द्विवेदी की माताजी के श्राद्धकर्म में शामिल हुए मुख्यमंत्री
Oct 21, 2026, 4:58:00 PM
संत मिखाइल स्कूल के स्टाफ रूम में फादर पर जानलेवा हमला, कमरे में खून से लथपथ मिले
संत मिखाइल स्कूल के स्टाफ रूम में फादर पर जानलेवा हमला, कमरे में खून से लथपथ मिले
Oct 21, 2026, 4:55:00 PM
युवा रुद्र दल ने किया 51 कन्याओं का पूजन, भंडारे में उमड़े श्रद्धालु, कटेया में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ दशहरा मेला
युवा रुद्र दल ने किया 51 कन्याओं का पूजन, भंडारे में उमड़े श्रद्धालु, कटेया में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ दशहरा मेला
Oct 21, 2026, 4:45:00 PM
अबॉर्शन, मारपीट, आत्महत्या की कोशिश..पवन सिंह को माफ कर देंगी अक्षरा सिंह? राधे मां बोली-होगी तीसरी शादी...
अबॉर्शन, मारपीट, आत्महत्या की कोशिश..पवन सिंह को माफ कर देंगी अक्षरा सिंह? राधे मां बोली-होगी तीसरी शादी...
Oct 21, 2026, 4:38:00 PM
BSEB ने दी सूचना, इतने तारीख तक करें विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा, 2026 के लिए आवेदन
BSEB ने दी सूचना, इतने तारीख तक करें विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा, 2026 के लिए आवेदन
Oct 21, 2026, 4:30:00 PM
कारू मांझी की संदिग्ध मौत, चांदमारी कोलियरी के पास मिला शव, चेहरे और सीने पर मिले चोट के निशान
कारू मांझी की संदिग्ध मौत, चांदमारी कोलियरी के पास मिला शव, चेहरे और सीने पर मिले चोट के निशान
Oct 21, 2026, 4:07:00 PM
STF की गिरफ्त में श्रद्धा दुबे का ब्वॉयफ्रेंड आमिर, बहराइच से नेपाल बॉर्डर तक पहुंचाया
STF की गिरफ्त में श्रद्धा दुबे का ब्वॉयफ्रेंड आमिर, बहराइच से नेपाल बॉर्डर तक पहुंचाया
Oct 21, 2026, 3:54:00 PM
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की तरफ से RTGS द्वारा अनुदान आवंटन की प्रक्रिया प्रारम्भ
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की तरफ से RTGS द्वारा अनुदान आवंटन की प्रक्रिया प्रारम्भ
Oct 21, 2026, 3:53:00 PM