गिरिडीह में साइबर ठगी पर पुलिस का शिकंजा, तीन गिरफ्तार, दो आरोपी फरार

गिरिडीह में साइबर ठगी पर पुलिस का शिकंजा, तीन गिरफ्तार, दो आरोपी फरार

गिरिडीह पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गांडेय थाना क्षेत्र के बैरगी गांव के पास छापेमारी कर तीन ठगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, दो आरोपी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए।

पुलिस को यह कार्रवाई प्रतिबिंब पोर्टल से मिली सूचना के आधार पर करनी पड़ी, जिसमें बताया गया था कि गिरिडीह–गांडेय रोड के किनारे कुछ युवक मोबाइल फोन से ऑनलाइन ठगी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस उपाधीक्षक (साइबर क्राइम) आबिद खों के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तत्परता दिखाते हुए इलाके में छापा मारा और तीन साइबर अपराधियों को रंगे हाथ पकड़ लिया।

गिरफ्तार युवकों की पहचान साजीद अंसारी (22 वर्ष) और नजाउल अंसारी (23 वर्ष) — दोनों निवासी ग्राम दाब, थाना गांडेय — तथा चंदन कुमार मंडल (20 वर्ष), निवासी ग्राम जोरासिमर, थाना अहिल्यापुर, के रूप में की गई है। पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि वे एयरटेल पेमेंट बैंक के ग्राहकों को बैंक अधिकारी बनकर कॉल करते थे और ओटीपी हासिल कर उनके खातों से रुपये उड़ा लेते थे।

पुलिस के अनुसार, दो अन्य आरोपी — मो. आलम अंसारी और फारमुल अंसारी, दोनों ग्राम महजोरी ढाब के निवासी — फरार हो गए हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने कई मोबाइल फोन, सिम कार्ड और एटीएम कार्ड बरामद किए हैं। इस मामले में साइबर थाना में कांड संख्या 36/2025 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है।

Trending News

सहरसा में 29 नवंबर को होगा प्रतिभा सम्मान समारोह, छात्र-छात्राएं होंगे सम्मानित
सहरसा में 29 नवंबर को होगा प्रतिभा सम्मान समारोह, छात्र-छात्राएं होंगे सम्मानित
Nov 28, 2026, 11:17:00 AM
UP विधानसभा चुनाव : 10 दिसंबर से राहुल गांधी सहारनपुर में करेंगे रैली, फूंकेंगे चुनावी शंखनाद
UP विधानसभा चुनाव : 10 दिसंबर से राहुल गांधी सहारनपुर में करेंगे रैली, फूंकेंगे चुनावी शंखनाद
Nov 28, 2026, 11:00:00 AM
BJP छोड़ने वाले दिग्गज नेताओं का राजनीतिक सफर...
BJP छोड़ने वाले दिग्गज नेताओं का राजनीतिक सफर...
Nov 28, 2026, 10:35:00 AM
IPL-2027 : 3 साल बाद फिर से पुराने कप्तान पर भरोसा, MI ने रोहित शर्मा को चुना
IPL-2027 : 3 साल बाद फिर से पुराने कप्तान पर भरोसा, MI ने रोहित शर्मा को चुना
Nov 28, 2026, 10:20:00 AM
परिसीमन बिल : INDIA ब्लॉक को झटका! शरद गुट ने बैठक से पूरी तरह बनाई दूरी
परिसीमन बिल : INDIA ब्लॉक को झटका! शरद गुट ने बैठक से पूरी तरह बनाई दूरी
Nov 28, 2026, 10:05:00 AM
बरवाडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार
बरवाडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार
Nov 28, 2026, 9:50:00 AM
नक्सल विरोधी अभियान में नगरुआ पहाड़ से हथियारों का जखीरा बरामद, SSB ने जंगल में चलाया सर्च ऑपरेशन
नक्सल विरोधी अभियान में नगरुआ पहाड़ से हथियारों का जखीरा बरामद, SSB ने जंगल में चलाया सर्च ऑपरेशन
Nov 28, 2026, 9:40:00 AM
डबल मर्डर से सनसनी! स्कूल के पास अंधाधुंध फायरिंग, आदित्य की मौत, दूसरा किशोर गंभीर
डबल मर्डर से सनसनी! स्कूल के पास अंधाधुंध फायरिंग, आदित्य की मौत, दूसरा किशोर गंभीर
Nov 28, 2026, 9:22:00 AM
ANS कॉलेज बाढ़ के संस्थापक प्राचार्य को सच्ची श्रद्धांजलि, उन्हीं के नाम से शुरू हुई व्याख्यानमाला
ANS कॉलेज बाढ़ के संस्थापक प्राचार्य को सच्ची श्रद्धांजलि, उन्हीं के नाम से शुरू हुई व्याख्यानमाला
Nov 28, 2026, 9:04:00 AM
मदरसा के 2 मासूम छात्रों की संदिग्ध मौत का मामला अब ले रहा है राजनीतिक रूप, पीड़ित परिवार से मिले पप्पू यादव
मदरसा के 2 मासूम छात्रों की संदिग्ध मौत का मामला अब ले रहा है राजनीतिक रूप, पीड़ित परिवार से मिले पप्पू यादव
Nov 28, 2026, 8:49:00 AM