गावां CHC में एक्सपायर स्टॉक मिलने से मचा हड़कंप, जानें क्या है मामला

गावां CHC में एक्सपायर स्टॉक मिलने से मचा हड़कंप, जानें क्या है मामला

गिरिडीह जिले के गावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। नवजात शिशुओं और प्रसूता माताओं के लिए सरकार की ओर से उपलब्ध कराई गई बेबी केयर किट लाभार्थियों तक पहुंचने के बजाय अस्पताल के पुराने भवन में लंबे समय से रखी रही। समय पर वितरण नहीं होने के कारण किट की वैधता समाप्त हो गई और उनमें से कई खराब हो गईं।

जानकारी के अनुसार, अस्पताल के पुराने परिसर के दो कमरों में बड़ी संख्या में बेबी केयर किट धूल, सीलन और गंदगी के बीच पड़ी मिलीं। कई पैकेट क्षतिग्रस्त अवस्था में थे, जबकि उनके भीतर रखी सामग्री भी उपयोग योग्य नहीं बची थी। ये किट संस्थागत प्रसव के बाद नवजात और उनकी माताओं को वितरित किए जाने के लिए भेजी गई थीं, लेकिन वितरण के अभाव में लंबे समय तक गोदाम जैसी स्थिति में पड़ी रहीं।

मामले के उजागर होने के बाद अस्पताल प्रशासन हरकत में आया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने पूरी जानकारी सिविल सर्जन को पत्र के माध्यम से भेजी है। पत्र में उल्लेख किया गया है कि बरामद अधिकांश बेबी केयर किट की वैधता अप्रैल 2024 में ही समाप्त हो चुकी थी।

इधर, गिरिडीह के सिविल सर्जन डॉ. बच्चा प्रसाद सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा है। उनका कहना है कि पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी और जांच रिपोर्ट के आधार पर जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

गिरिडीह से शुभम कुमार चंद्रवंशी की रिपोर्ट

Trending News

शिक्षा विभाग का कड़ा कदम, मारपीट, छेड़छाड़ और फर्जीवाड़े के आरोप में दो शिक्षक निलंबित
शिक्षा विभाग का कड़ा कदम, मारपीट, छेड़छाड़ और फर्जीवाड़े के आरोप में दो शिक्षक निलंबित
Sep 15, 2026, 8:11:00 PM
जैन मंदिर में हर्षोल्लास से मना संवत्सरी पर्व, मिच्छामि दुक्कड़म के साथ गूंजा क्षमा का संदेश
जैन मंदिर में हर्षोल्लास से मना संवत्सरी पर्व, मिच्छामि दुक्कड़म के साथ गूंजा क्षमा का संदेश
Sep 15, 2026, 8:03:00 PM
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 घनमीटर अवैध लकड़ी लदा पिकअप जब्त
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 घनमीटर अवैध लकड़ी लदा पिकअप जब्त
Sep 15, 2026, 7:59:00 PM
पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला: किशोरी से छेड़खानी क़े मामले में चालक को 30 साल सश्रम कारावास
पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला: किशोरी से छेड़खानी क़े मामले में चालक को 30 साल सश्रम कारावास
Sep 15, 2026, 7:54:00 PM
सेवा संकल्प अभियान: शिक्षा विभाग को मिली बडी जिम्मेदारी, विद्यार्थी करेंगे यह काम
सेवा संकल्प अभियान: शिक्षा विभाग को मिली बडी जिम्मेदारी, विद्यार्थी करेंगे यह काम
Sep 15, 2026, 7:49:00 PM
युवक से पिस्तौल-चाकू के दम पर हजारों की लूट तीन पर मुकदमा दर्ज
युवक से पिस्तौल-चाकू के दम पर हजारों की लूट तीन पर मुकदमा दर्ज
Sep 15, 2026, 7:42:00 PM
एक्शन में खाद्य सुरक्षा विभाग, पूरे राज्य में चला अभियान, रोहतास में एक्सपायर्ड श्रीराम पापड़ नष्ट
एक्शन में खाद्य सुरक्षा विभाग, पूरे राज्य में चला अभियान, रोहतास में एक्सपायर्ड श्रीराम पापड़ नष्ट
Sep 15, 2026, 7:35:00 PM
गिरफ्तारी के दो दिन बाद मंडल कारा सासाराम में एक कैदी की मौत, मचा बवाल
गिरफ्तारी के दो दिन बाद मंडल कारा सासाराम में एक कैदी की मौत, मचा बवाल
Sep 15, 2026, 7:08:00 PM
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट के मामले में कार्रवाई की मांग, डीएम से मिला पत्रकारों का शिष्टमंडल
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट के मामले में कार्रवाई की मांग, डीएम से मिला पत्रकारों का शिष्टमंडल
Sep 15, 2026, 7:03:00 PM
शिक्षा मंत्री ने किया आह्वान, 17 सितम्बर की शाम करें यह काम
शिक्षा मंत्री ने किया आह्वान, 17 सितम्बर की शाम करें यह काम
Sep 15, 2026, 6:57:00 PM