मंत्री सुदिव्य सोनू के बयान को राजद ने बताया आपत्तिजनक, कहा-हेमंत सोरेन राजद के दिल में हैं

मंत्री सुदिव्य सोनू के बयान को राजद ने बताया आपत्तिजनक, कहा-हेमंत सोरेन राजद के दिल में हैं

झारखंड सरकार के मंत्री और झामुमो नेता सुदिव्य सोनू के द्वारा राजद नेताओं के बारे में “धूर्तता” शब्द का प्रयोग करने पर आज प्रदेश राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। यादव ने इसे न सिर्फ अप्रिय, बल्कि बेहद पीड़ादायक बताया।

कैलाश यादव ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में राजद सबसे बड़ी और सबसे प्रभावशाली पार्टी है और इंडिया गठबंधन के नेतृत्व की कमान तेजस्वी यादव के हाथ में है। बिहार में मुख्य मुकाबला राजद गठबंधन और एनडीए के बीच होने वाला है।

यादव ने यह भी कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री और झामुमो प्रमुख हेमंत सोरेन राजद के दिल में सम्मानित स्थान रखते हैं। हालांकि बिहार में किसी कारणवश झामुमो को सीट शेयरिंग में हिस्सा नहीं मिलना दुःखद है, लेकिन इसके बावजूद मंत्री द्वारा राजद नेताओं के लिए अपशब्दों का प्रयोग करना निंदनीय है।

राजद प्रवक्ता ने विश्वास जताया कि इस बार बिहार में परिवर्तन सुनिश्चित है और तेजस्वी यादव के नेतृत्व में गठबंधन की सरकार बनना तय है। उन्होंने कहा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव देश के सबसे बड़े सामाजिक न्याय और सेक्युलर नेता हैं और पार्टी बिहार में किसी भी स्थिति में बीजेपी को सत्ता में आने से रोकना चाहती है।

Trending News

परिसीमन बिल : INDIA ब्लॉक को झटका! शरद गुट ने बैठक से पूरी तरह बनाई दूरी
परिसीमन बिल : INDIA ब्लॉक को झटका! शरद गुट ने बैठक से पूरी तरह बनाई दूरी
Nov 28, 2026, 10:05:00 AM
बरवाडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार
बरवाडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार
Nov 28, 2026, 9:50:00 AM
नक्सल विरोधी अभियान में नगरुआ पहाड़ से हथियारों का जखीरा बरामद, SSB ने जंगल में चलाया सर्च ऑपरेशन
नक्सल विरोधी अभियान में नगरुआ पहाड़ से हथियारों का जखीरा बरामद, SSB ने जंगल में चलाया सर्च ऑपरेशन
Nov 28, 2026, 9:40:00 AM
डबल मर्डर से सनसनी! स्कूल के पास अंधाधुंध फायरिंग, आदित्य की मौत, दूसरा किशोर गंभीर
डबल मर्डर से सनसनी! स्कूल के पास अंधाधुंध फायरिंग, आदित्य की मौत, दूसरा किशोर गंभीर
Nov 28, 2026, 9:22:00 AM
ANS कॉलेज बाढ़ के संस्थापक प्राचार्य को सच्ची श्रद्धांजलि, उन्हीं के नाम से शुरू हुई व्याख्यानमाला
ANS कॉलेज बाढ़ के संस्थापक प्राचार्य को सच्ची श्रद्धांजलि, उन्हीं के नाम से शुरू हुई व्याख्यानमाला
Nov 28, 2026, 9:04:00 AM
मदरसा के 2 मासूम छात्रों की संदिग्ध मौत का मामला अब ले रहा है राजनीतिक रूप, पीड़ित परिवार से मिले पप्पू यादव
मदरसा के 2 मासूम छात्रों की संदिग्ध मौत का मामला अब ले रहा है राजनीतिक रूप, पीड़ित परिवार से मिले पप्पू यादव
Nov 28, 2026, 8:49:00 AM
भीड़ का तांडव! युवक को बचाने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल, वाहन के शीशे तोड़े
भीड़ का तांडव! युवक को बचाने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल, वाहन के शीशे तोड़े
Nov 28, 2026, 8:38:00 AM
आखिरकार मंत्री डॉ. अशोक चौधरी ने दिया इस्तीफा
आखिरकार मंत्री डॉ. अशोक चौधरी ने दिया इस्तीफा
Nov 28, 2026, 8:32:00 AM
रूस में हिरासत में रखे गए झारखंड के युवक मनीष साहू की सुरक्षित भारत वापसी
रूस में हिरासत में रखे गए झारखंड के युवक मनीष साहू की सुरक्षित भारत वापसी
Nov 27, 2026, 7:51:00 PM
अनंत सिंह के दो बेटे मृतक के घर बेगूसराय पहुंचे, शादी में बिगड़ी थी तबीयत, हुई मौत
अनंत सिंह के दो बेटे मृतक के घर बेगूसराय पहुंचे, शादी में बिगड़ी थी तबीयत, हुई मौत
Nov 27, 2026, 7:35:00 PM