डुमरी विधायक जयराम महतो ने स्कॉर्पियो पर चढ़कर किया प्रचार, शोकॉज नोटिस जारी

डुमरी विधायक जयराम महतो ने स्कॉर्पियो पर चढ़कर किया प्रचार, शोकॉज नोटिस जारी

झारखंड के घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान डुमरी विधायक जयराम महतो के खिलाफ विवाद खड़ा हो गया है। एक रैली के दौरान उन्होंने स्कॉर्पियो वाहन के ऊपर बैठकर जनसंपर्क किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। यह चुनाव आयोग के नियमों का स्पष्ट उल्लंघन माना जा रहा है।

जमशेदपुर के जिला प्रशासन ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी साझा की। DC ने कहा कि रैली के दौरान चार पहिया वाहन के ऊपर बैठकर प्रचार करना सुरक्षा मानकों का उल्लंघन है। निर्वाचन पदाधिकारी ने संबंधित राजनीतिक दल या उम्मीदवार को 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं। यदि समय पर संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो कानूनी कार्रवाई की संभावना है।

चुनाव आयोग की गाइडलाइन

चुनाव आयोग के नियमों के अनुसार, प्रचार के दौरान वाहन के ऊपर बैठना या खड़ा होना पूरी तरह प्रतिबंधित है। ऐसा करने से कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ सकती है और आम जनता एवं यात्रियों की सुरक्षा को गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है।

Trending News

राजधानी में एनकाउंटर, चली दर्जनों राउंड गोलियां, एक पुलिसकर्मी, एक अपराधी घायल
राजधानी में एनकाउंटर, चली दर्जनों राउंड गोलियां, एक पुलिसकर्मी, एक अपराधी घायल
Aug 30, 2026, 9:12:00 AM
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में 4 लाख मिलता रहेगा, अधिसूचना जारी, पुराना आदेश रद्द
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में 4 लाख मिलता रहेगा, अधिसूचना जारी, पुराना आदेश रद्द
Aug 29, 2026, 9:09:00 PM
गोपालगंज: सेप्टिक टैंक हादसे पर प्रशासन सख्त, डीएम ने दिए जांच के आदेश
गोपालगंज: सेप्टिक टैंक हादसे पर प्रशासन सख्त, डीएम ने दिए जांच के आदेश
Aug 29, 2026, 7:19:00 PM
मद्यनिषेध के लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाएं, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम
मद्यनिषेध के लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाएं, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम
Aug 29, 2026, 7:12:00 PM
पश्चिम बंगाल पहुंचे छोटू सिंह, हुआ भव्य स्वागत
पश्चिम बंगाल पहुंचे छोटू सिंह, हुआ भव्य स्वागत
Aug 29, 2026, 7:08:00 PM
बाजार में आया टेक्नो का स्पार्क गो 3 प्रो, ये है इसकी खूबियां
बाजार में आया टेक्नो का स्पार्क गो 3 प्रो, ये है इसकी खूबियां
Aug 29, 2026, 6:39:00 PM
केवल इतने रुपये में बनी फिल्म ने सबको चौंकाया, बजट से 500 प्रतिशत का मुनाफा
केवल इतने रुपये में बनी फिल्म ने सबको चौंकाया, बजट से 500 प्रतिशत का मुनाफा
Aug 29, 2026, 6:22:00 PM
केंद्रीकृत रसोईघरों में सुबह 9 बजे के बाद ही बनेगा मिड डे मील : शिक्षा मंत्री
केंद्रीकृत रसोईघरों में सुबह 9 बजे के बाद ही बनेगा मिड डे मील : शिक्षा मंत्री
Aug 29, 2026, 6:00:00 PM
अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन: 29 अगस्त 1942 को शहीद हुए छह अमर शहीद को किया नमन
अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन: 29 अगस्त 1942 को शहीद हुए छह अमर शहीद को किया नमन
Aug 29, 2026, 5:52:00 PM
काजीकोरैया-राघोपुर तटबंध की सुरक्षा को लेकर सरकार पूरी तरह सजग: मंत्री
काजीकोरैया-राघोपुर तटबंध की सुरक्षा को लेकर सरकार पूरी तरह सजग: मंत्री
Aug 29, 2026, 5:44:00 PM