झारखंड स्थापना दिवस : जमशेदपुर में निकली स्वच्छता दौड़, सरयू राय ने कहा- सिर्फ शपथ से नहीं, रोज करना होगा प्रयास

झारखंड के 26वें स्थापना दिवस एवं धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर रविवार को पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन की ओर से स्वच्छता दौड़ का आयोजन किया गया।

झारखंड स्थापना दिवस : जमशेदपुर में निकली स्वच्छता दौड़, सरयू राय ने कहा- सिर्फ शपथ से नहीं, रोज करना होगा प्रयास

जमशेदपुर : झारखंड के 26वें स्थापना दिवस एवं धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर रविवार को पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन की ओर से स्वच्छता दौड़ का आयोजन किया गया। महाराणा प्रताप चौक से शुरू हुई यह दौड़ स्वर्णरेखा नदी घाट पर पहुंचकर संपन्न हुई। यहां सभी प्रतिभागियों ने स्वच्छता की शपथ लेते हुए अपने घर और आसपास के क्षेत्रों को साफ-सुथरा रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा दास साहू, जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय, जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

MLA पूर्णिमा दास साहू ने कहा- स्वच्छता केवल सरकार और प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक का भी कर्तव्य है

इस अवसर पर विधायक पूर्णिमा दास साहू ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकार और प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक का भी कर्तव्य है। लोगों को अपने घर के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने की आदत अपनानी चाहिए।  वहीं विधायक सरयू राय ने कहा कि केवल विशेष अवसरों पर सफाई अभियान चलाने और शपथ लेने से स्वच्छता का लक्ष्य पूरा नहीं होगा। इसके लिए हर दिन सामूहिक प्रयास करना होगा।  उपायुक्त ने भी छठ महापर्व के दौरान घाटों एवं आसपास के क्षेत्रों में विशेष साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की।

जमशेदपुर से लाला जबीन की रिपोर्ट

Trending News

झारखंड स्थापना दिवस : जमशेदपुर में निकली स्वच्छता दौड़, सरयू राय ने कहा- सिर्फ शपथ से नहीं, रोज करना होगा प्रयास
झारखंड स्थापना दिवस : जमशेदपुर में निकली स्वच्छता दौड़, सरयू राय ने कहा- सिर्फ शपथ से नहीं, रोज करना होगा प्रयास
Nov 15, 2026, 12:57:00 PM
महापर्व छठ के बीच मां भलूनी भवानी धाम महोत्सव में अभद्र गानों की प्रस्तुति से उठे सवाल, पवन के गाने के दौरान हुआ हंगामा

Nov 15, 2026, 12:33:00 PM
राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने बिरसा मुंडा की जंयती पर किया नमन, झारखंड स्थापना दिवस की दी शुभकामनाएं

Nov 15, 2026, 11:44:00 AM
छठ महापर्व : राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने सभी देशवासियों को दीं शुभकामनाएं

Nov 15, 2026, 11:28:00 AM
छठ पूजा का तीसरा दिन, श्रद्धालु डूबते सूर्य को पहला अर्घ्य देंगे

Nov 15, 2026, 11:17:00 AM
RJD नेता केदार यादव का अनोखा प्रदर्शन, EVM हटाने के लिए छठी मैया की शरण में, दंडवत करते हुए तेजस्वी घाट रवाना

Nov 15, 2026, 10:54:00 AM
पूर्व विधायक किशोर कुमार ने कहा- किसानों की सहमति के बिना जमीन अधिग्रहण मंजूर नहीं

Nov 15, 2026, 10:45:00 AM
छठ महापर्व पर अल्पसंख्यक प्रतिनिधि ने झोकी ताकत, कहा- इस पर्व से मेरी बचपन की जुड़ी है यादें और आस्था

Nov 15, 2026, 10:39:00 AM
झारखंड स्थापना दिवस : बोकारो में विशेष स्वच्छता अभियान, DC-SP से लेकर पुलिस अधिकारियों ने खुद संभाली झाड़ू

Nov 15, 2026, 10:26:00 AM
किराना दुकान में भीषण आग, 35 लाख तक के नुकसान का दावा

Nov 15, 2026, 10:19:00 AM