5 को निकलेगी ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, जदयू कार्यकर्ता होंगे शामिल

जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर देश के सभी जिलों में आयोजित किए जा रहे ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ कार्यक्रम में अब एनडीए गठबंधन भी शामिल हो गया है।

5 को निकलेगी ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, जदयू कार्यकर्ता होंगे शामिल

जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर देश के सभी जिलों में आयोजित किए जा रहे ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ कार्यक्रम में अब एनडीए गठबंधन भी शामिल हो गया है। इसी क्रम में गुरुवार, 5 नवंबर को जमशेदपुर में आयोजित पदयात्रा में जनता दल (यू) के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में भाग लेंगे।

जमशेदपुर पश्चिम के विधायक एवं जनता दल (यू) के वरिष्ठ नेता सरयू राय ने पूर्वी सिंहभूम जिले के सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से इस पदयात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने बताया कि यह पदयात्रा जमशेदपुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस आम बगान से निकलेगी।

सरयू राय ने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने उन्हें सूचित किया है कि भाजपा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम से अब एनडीए भी जुड़ गया है और यह गठबंधन का साझा कार्यक्रम बन गया है। इसी सिलसिले में वे गत 2 नवंबर को रांची में आयोजित पदयात्रा में शामिल हुए थे। रांची में आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निमंत्रण पर एनडीए के जद(यू) घटक के विधायक के रूप में भाग लिया था।

उन्होंने कहा कि एनडीए की एकजुटता के तहत जमशेदपुर में भी जद(यू) के कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाएंगे। उन्होंने पूर्वी सिंहभूम के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों से अपील की कि वे गुरुवार को आम बगान से निकलने वाली पदयात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

जमशेदपुर से लाला जबीन की रिपोर्ट 

Trending News

 शिक्षा को लेकर CM हेमंत सोरेन की बड़ी बैठक, अंग्रेजी स्पोकन की कक्षाओं का निर्देश
शिक्षा को लेकर CM हेमंत सोरेन की बड़ी बैठक, अंग्रेजी स्पोकन की कक्षाओं का निर्देश
Nov 04, 2026, 6:49:00 PM
भेलाटांड़ पोस्ट ऑफिस में 10 दिनों से ठप है पैसों का लेन-देन, उपभोक्ता परेशान
भेलाटांड़ पोस्ट ऑफिस में 10 दिनों से ठप है पैसों का लेन-देन, उपभोक्ता परेशान
Nov 04, 2026, 6:37:00 PM
छठ से पहले शिक्षकों-कर्मियों के लंबित वेतन का भुगतान सुनिश्चित करें : शिक्षा मंत्री
छठ से पहले शिक्षकों-कर्मियों के लंबित वेतन का भुगतान सुनिश्चित करें : शिक्षा मंत्री
Nov 04, 2026, 6:33:00 PM
सेक्स रैकेट की सूचना पर 7 से अधिक होटलों में छापेमारी, 25 लोग हिरासत में
सेक्स रैकेट की सूचना पर 7 से अधिक होटलों में छापेमारी, 25 लोग हिरासत में
Nov 04, 2026, 6:25:00 PM
15 वर्ष पूर्ण कर चुके सरकारी वाहनों का पंजीकृत वाहन स्क्रैपिंग सुविधा के माध्यम से होगा व्यवस्थित निस्तारण
15 वर्ष पूर्ण कर चुके सरकारी वाहनों का पंजीकृत वाहन स्क्रैपिंग सुविधा के माध्यम से होगा व्यवस्थित निस्तारण
Nov 04, 2026, 6:23:00 PM
दो नाबालिग सगी बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार, एक की तलाश जारी
दो नाबालिग सगी बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार, एक की तलाश जारी
Nov 04, 2026, 6:16:00 PM
लॉन्च हुई डॉक्टर अशोक की लिखी किताब 'ए मिरर ऑफ कॉमन एरर'
लॉन्च हुई डॉक्टर अशोक की लिखी किताब 'ए मिरर ऑफ कॉमन एरर'
Nov 04, 2026, 6:08:00 PM
5 को निकलेगी ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, जदयू कार्यकर्ता होंगे शामिल
5 को निकलेगी ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, जदयू कार्यकर्ता होंगे शामिल
Nov 04, 2026, 6:05:00 PM
सांसद ने केन्द्रीय जल शक्ति मंत्रालय के सचिव से की मुलाकात, किसानों को लेकर बड़ी मांग
सांसद ने केन्द्रीय जल शक्ति मंत्रालय के सचिव से की मुलाकात, किसानों को लेकर बड़ी मांग
Nov 04, 2026, 5:46:00 PM
 पुलिसकर्मियों पर रिश्वत लेकर दो युवकों को छोड़ने का आरोप, 8 पुलिसकर्मी निलंबित
पुलिसकर्मियों पर रिश्वत लेकर दो युवकों को छोड़ने का आरोप, 8 पुलिसकर्मी निलंबित
Nov 04, 2026, 5:34:00 PM