दुमका समर स्पोर्ट्स कैंप में हादसा, दौड़ अभ्यास के दौरान कार्डियक अरेस्ट से छात्रा की मौत

दुमका समर स्पोर्ट्स कैंप में हादसा, दौड़ अभ्यास के दौरान कार्डियक अरेस्ट से छात्रा की मौत

दुमका समर स्पोर्ट्स कैंप में हादसा, दौड़ अभ्यास के दौरान कार्डियक अरेस्ट से छात्रा की मौत
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: May 13, 2026, 10:42:00 AM

दुमका में आयोजित एक खेल प्रशिक्षण शिविर के दौरान आठवीं कक्षा की एक छात्रा की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। इस घटना के बाद शिविर और स्कूल परिसर में शोक का माहौल है। मृत छात्रा की पहचान सिदो-कान्हू विद्यालय की छात्रा श्वेता टुडू के रूप में हुई है। घटना के बाद एहतियातन बच्चों की छुट्टी कर दी गई।

जानकारी के अनुसार, जिला खेल विभाग की ओर से जिला स्कूल परिसर में स्कूली छात्राओं के लिए ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर चलाया जा रहा है। इस कैंप में करीब 60 छात्राएं हिस्सा ले रही थीं, जिन्हें एथलेटिक्स, योग, मार्शल आर्ट समेत विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा था।

मंगलवार शाम अभ्यास सत्र के दौरान श्वेता टुडू दौड़ की ट्रेनिंग कर रही थीं। इसी बीच वह अचानक जमीन पर गिर पड़ीं। मौके पर मौजूद अधिकारियों और प्रशिक्षकों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। जिला खेल पदाधिकारी की निगरानी में छात्रा को तत्काल फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जिला खेल पदाधिकारी तूफान कुमार पोद्दार ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर कार्डियक अरेस्ट की आशंका जताई जा रही है। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि चिकित्सकीय जांच और रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

श्वेता टुडू दुमका जिले के जामा थाना क्षेत्र स्थित कटहरा गांव की निवासी थीं। उनके पिता झारखंड पुलिस में कार्यरत हैं और वर्तमान में जामताड़ा जिले में पदस्थापित बताए जा रहे हैं। घटना की खबर मिलते ही परिवार और स्थानीय लोगों में शोक की लहर फैल गई।

Trending News

मुख्यालय सहित विभिन्न गांव में धूमधाम से मनाया गया बिपत्तारिणी पूजा
मुख्यालय सहित विभिन्न गांव में धूमधाम से मनाया गया बिपत्तारिणी पूजा
Jul 18, 2026, 7:21:00 PM
सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन, दिव्यांग बच्चों को मिला सहारा
सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन, दिव्यांग बच्चों को मिला सहारा
Jul 18, 2026, 7:14:00 PM
सदर अस्पताल में लापरवाही से प्रसूता, नवजात की मौत, भाजपा का उग्र प्रदर्शन
सदर अस्पताल में लापरवाही से प्रसूता, नवजात की मौत, भाजपा का उग्र प्रदर्शन
Jul 18, 2026, 7:07:00 PM
सीएम द्वारा हुआ बिहार फ्लाइंग इंस्टीट्यूट के नवनिर्मित हैंगर का उद्घाटन, 4 प्रशिक्षुओं को CPL प्रमाण-पत्र
सीएम द्वारा हुआ बिहार फ्लाइंग इंस्टीट्यूट के नवनिर्मित हैंगर का उद्घाटन, 4 प्रशिक्षुओं को CPL प्रमाण-पत्र
Jul 18, 2026, 6:59:00 PM
मॉडल स्कूलों से बदलेगी बिहार की शिक्षा की तस्वीर, छात्रों में बढ़ा उत्साह
मॉडल स्कूलों से बदलेगी बिहार की शिक्षा की तस्वीर, छात्रों में बढ़ा उत्साह
Jul 18, 2026, 6:47:00 PM
जामताड़ा : 'Accept' दबाते ही उड़ जाते थे पैसे, 9 साइबर अपराधी गिरफ्तार
जामताड़ा : 'Accept' दबाते ही उड़ जाते थे पैसे, 9 साइबर अपराधी गिरफ्तार
Jul 18, 2026, 6:39:00 PM
पंचायत समिति की बैठक में भारी हंगामा, उपप्रमुख का योजनाओं के आवंटन में भेदभाव, जातिवाद का आरोप
पंचायत समिति की बैठक में भारी हंगामा, उपप्रमुख का योजनाओं के आवंटन में भेदभाव, जातिवाद का आरोप
Jul 18, 2026, 6:37:00 PM
सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान का एक वर्ष पूर्ण, भव्य सम्मान समारोह सम्पन्न
सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान का एक वर्ष पूर्ण, भव्य सम्मान समारोह सम्पन्न
Jul 18, 2026, 6:27:00 PM
जामताड़ा में प्रसूता मौत के बाद बढ़ा सियासी घमासान, SP कार्यालय पहुंची भाजपा
जामताड़ा में प्रसूता मौत के बाद बढ़ा सियासी घमासान, SP कार्यालय पहुंची भाजपा
Jul 18, 2026, 6:25:00 PM
FIFA World Cup 2026: स्पेन Vs अर्जेंटीना फाइनल, एक टिकट के लिए 27 लाख रुपये! कब, कहां और कैसे देखें फीफा वर्ल्ड कप का महामुकाबला
FIFA World Cup 2026: स्पेन Vs अर्जेंटीना फाइनल, एक टिकट के लिए 27 लाख रुपये! कब, कहां और कैसे देखें फीफा वर्ल्ड कप का महामुकाबला
Jul 18, 2026, 6:21:00 PM