Jharkhand News: केंद्रीय कोयला मंत्री से मिलीं विधायक रागिनी सिंह, इन मुद्दों पर हुई बात

झरिया विधायक रागिनी सिंह ने नई दिल्ली में केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी किशन रेड्डी से मुलाकात की। जहां उन्होंने झरिया विधानसभा क्षेत्र की कई अहम समस्याओं को केंद्रीय मंत्री के सामने रखा।

Jharkhand News: केंद्रीय कोयला मंत्री से मिलीं विधायक रागिनी सिंह, इन मुद्दों पर हुई बात
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: May 10, 2026, 3:07:00 PM

धनबाद: झरिया विधायक रागिनी सिंह ने नई दिल्ली में केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी किशन रेड्डी से मुलाकात की। जहां उन्होंने झरिया विधानसभा क्षेत्र की कई अहम समस्याओं को केंद्रीय मंत्री के सामने रखा। विधायक ने विशेष रूप से केंदुआ और आसपास के खनन प्रभावित इलाकों में भू-धंसान, गैस रिसाव, विस्थापन और क्षतिग्रस्त धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग के मुद्दे पर त्वरित कार्रवाई की मांग की। 

विधायक रागिनी सिंह ने बताया कि केंदुआ क्षेत्र में लगातार हो रही भू-धंसान और गैस रिसाव की घटनाओं ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है। प्रभावित परिवार असुरक्षा के माहौल में रहने को मजबूर हैं।   इसके अलावा कतरास के सोनारडीह क्षेत्र में भी जमीन धंसने की घटनाओं ने लोगों के सामने गंभीर संकट खड़ा कर दिया है। इन सब मुद्दों को लेकर केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री से बात की।

विधायक ने केंद्रीय मंत्री से अनुरोध किया कि प्रभावित क्षेत्रों का तत्काल सर्वे कराया जाए और भू-धंसान तथा गैस रिसाव से प्रभावित परिवारों के सुरक्षित स्थानांतरण, पुनर्वास, वैकल्पिक आवास और बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था जल्द सुनिश्चित की जाए। साथ ही धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग की मरम्मत कर उसे जल्द आम लोगों के लिए खोलने की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाए। वहीं केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने विधायक को भरोसा दिलाया है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों और अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई शुरू की जाएगी।

Trending News

मुख्यालय सहित विभिन्न गांव में धूमधाम से मनाया गया बिपत्तारिणी पूजा
मुख्यालय सहित विभिन्न गांव में धूमधाम से मनाया गया बिपत्तारिणी पूजा
Jul 18, 2026, 7:21:00 PM
सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन, दिव्यांग बच्चों को मिला सहारा
सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन, दिव्यांग बच्चों को मिला सहारा
Jul 18, 2026, 7:14:00 PM
सदर अस्पताल में लापरवाही से प्रसूता, नवजात की मौत, भाजपा का उग्र प्रदर्शन
सदर अस्पताल में लापरवाही से प्रसूता, नवजात की मौत, भाजपा का उग्र प्रदर्शन
Jul 18, 2026, 7:07:00 PM
सीएम द्वारा हुआ बिहार फ्लाइंग इंस्टीट्यूट के नवनिर्मित हैंगर का उद्घाटन, 4 प्रशिक्षुओं को CPL प्रमाण-पत्र
सीएम द्वारा हुआ बिहार फ्लाइंग इंस्टीट्यूट के नवनिर्मित हैंगर का उद्घाटन, 4 प्रशिक्षुओं को CPL प्रमाण-पत्र
Jul 18, 2026, 6:59:00 PM
मॉडल स्कूलों से बदलेगी बिहार की शिक्षा की तस्वीर, छात्रों में बढ़ा उत्साह
मॉडल स्कूलों से बदलेगी बिहार की शिक्षा की तस्वीर, छात्रों में बढ़ा उत्साह
Jul 18, 2026, 6:47:00 PM
जामताड़ा : 'Accept' दबाते ही उड़ जाते थे पैसे, 9 साइबर अपराधी गिरफ्तार
जामताड़ा : 'Accept' दबाते ही उड़ जाते थे पैसे, 9 साइबर अपराधी गिरफ्तार
Jul 18, 2026, 6:39:00 PM
पंचायत समिति की बैठक में भारी हंगामा, उपप्रमुख का योजनाओं के आवंटन में भेदभाव, जातिवाद का आरोप
पंचायत समिति की बैठक में भारी हंगामा, उपप्रमुख का योजनाओं के आवंटन में भेदभाव, जातिवाद का आरोप
Jul 18, 2026, 6:37:00 PM
सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान का एक वर्ष पूर्ण, भव्य सम्मान समारोह सम्पन्न
सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान का एक वर्ष पूर्ण, भव्य सम्मान समारोह सम्पन्न
Jul 18, 2026, 6:27:00 PM
जामताड़ा में प्रसूता मौत के बाद बढ़ा सियासी घमासान, SP कार्यालय पहुंची भाजपा
जामताड़ा में प्रसूता मौत के बाद बढ़ा सियासी घमासान, SP कार्यालय पहुंची भाजपा
Jul 18, 2026, 6:25:00 PM
FIFA World Cup 2026: स्पेन Vs अर्जेंटीना फाइनल, एक टिकट के लिए 27 लाख रुपये! कब, कहां और कैसे देखें फीफा वर्ल्ड कप का महामुकाबला
FIFA World Cup 2026: स्पेन Vs अर्जेंटीना फाइनल, एक टिकट के लिए 27 लाख रुपये! कब, कहां और कैसे देखें फीफा वर्ल्ड कप का महामुकाबला
Jul 18, 2026, 6:21:00 PM