धनबाद : बंद मकान से चार ज़िंदा ब*म बरामद, इलाके में सनसनी

धनबाद : बंद मकान से चार ज़िंदा ब*म बरामद, इलाके में सनसनी

धनबाद जिले के झरिया थाना क्षेत्र के भौंरा ओपी अंतर्गत सात नंबर इलाके में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक बंद पड़े मकान से चार जिंदा बम मिले। स्थानीय लोगों ने बमों को देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही भौंरा पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में ले लिया।

सावधानी बरतते हुए पुलिस ने सभी बमों को पानी में डालकर निष्क्रिय कर दिया। अचानक हुई इस घटना से स्थानीय लोग दहशत में आ गए और काफी देर तक अपने घरों से बाहर निकलने से बचते रहे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जोड़ापोखर सर्किल इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और भौंरा ओपी प्रभारी सुमन सौरभ से विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने और आसपास के सभी खाली मकानों की तलाशी लेने के निर्देश दिए, ताकि किसी और संदिग्ध वस्तु की पुष्टि की जा सके।

जांच के दौरान पुलिस ने स्थानीय निवासी मुईजुद्दीन अंसारी को शक के आधार पर हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है कि बम किसने और किस मकसद से वहां रखे थे।

भौंरा ओपी प्रभारी सुमन सौरभ के नेतृत्व में पुलिस टीम इस पूरे मामले की तहकीकात में जुटी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस घटना के पीछे कौन लोग शामिल हैं और उनकी मंशा क्या थी।

फिलहाल इलाके में गश्त तेज कर दी गई है और पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनी रहे।

Trending News

ड्यूटी पर जा रहे तीन पुलिस जवानों के ऊपर गिरा मधुमक्खियों का छत्ता, एक गंभीर
ड्यूटी पर जा रहे तीन पुलिस जवानों के ऊपर गिरा मधुमक्खियों का छत्ता, एक गंभीर
Aug 30, 2026, 4:58:00 PM
उज्जैन बंगरा में जातीय तनाव के बाद पुलिस का फ्लैग मार्च, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा, प्रशासन अलर्ट
उज्जैन बंगरा में जातीय तनाव के बाद पुलिस का फ्लैग मार्च, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा, प्रशासन अलर्ट
Aug 30, 2026, 4:41:00 PM
जस्सी हत्याकांड: प्रशासन की बडी कार्रवाई, मामले में फरार 5 आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती
जस्सी हत्याकांड: प्रशासन की बडी कार्रवाई, मामले में फरार 5 आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती
Aug 30, 2026, 4:34:00 PM
विधायक जयराम महतो के बयान के बाद पुलिस एसोसिएशन ने खोला मोर्चा
विधायक जयराम महतो के बयान के बाद पुलिस एसोसिएशन ने खोला मोर्चा
Aug 30, 2026, 1:55:00 PM
पेट्रोल में मिलावट !  पानी मिलाने का आरोप, भड़के लोग, बात जांच तक पहुंची
पेट्रोल में मिलावट ! पानी मिलाने का आरोप, भड़के लोग, बात जांच तक पहुंची
Aug 30, 2026, 1:34:00 PM
राज्य के जल-जंगल-जमीन और खनिज अधिकारों पर हमला बर्दाश्त नहीं: भाकपा माले
राज्य के जल-जंगल-जमीन और खनिज अधिकारों पर हमला बर्दाश्त नहीं: भाकपा माले
Aug 30, 2026, 1:26:00 PM
स्कूली बच्चों को बताए गए उनके अधिकार, दिव्यांग प्रमाण पत्र की भी दी गई जानकारी
स्कूली बच्चों को बताए गए उनके अधिकार, दिव्यांग प्रमाण पत्र की भी दी गई जानकारी
Aug 30, 2026, 1:20:00 PM
स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग, स्वास्थ्य मंत्री ने दिए कड़े निर्देश
स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग, स्वास्थ्य मंत्री ने दिए कड़े निर्देश
Aug 30, 2026, 1:10:00 PM
प्रसव के दौरान प्रसूता की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही और अमानवीय व्यवहार का आरोप
प्रसव के दौरान प्रसूता की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही और अमानवीय व्यवहार का आरोप
Aug 30, 2026, 12:23:00 PM
छोटा भाई करता था शराब के अवैध धंधे का विरोध, बड़े  भाई ने रेत दिया गला
छोटा भाई करता था शराब के अवैध धंधे का विरोध, बड़े भाई ने रेत दिया गला
Aug 30, 2026, 10:23:00 AM