संथाली पेपर में 'आउट ऑफ सिलेबस' सवालों पर भड़के अभ्यर्थी, रांची कूच की चेतावनी

जेएसएससी समेत राज्य की प्रतियोगी परीक्षाओं में संथाली विषय के पेपर में कथित तौर पर पाठ्यक्रम से बाहर के सवाल पूछे जाने के विरोध में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शनिवार को रणधीर वर्मा चौक स्थित धरना स्थल पर जुटे और जमकर नारेबाजी की।

संथाली पेपर में 'आउट ऑफ सिलेबस' सवालों पर भड़के अभ्यर्थी, रांची कूच की चेतावनी

धनबाद जिले में संथाली भाषा के प्रश्नपत्र को लेकर अभ्यर्थियों का आक्रोश देखने को मिला। जेएसएससी समेत राज्य की प्रतियोगी परीक्षाओं में संथाली विषय के पेपर में कथित तौर पर पाठ्यक्रम से बाहर के सवाल पूछे जाने के विरोध में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शनिवार को रणधीर वर्मा चौक स्थित धरना स्थल पर जुटे और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि संथाली भाषा के प्रश्नपत्र में संस्कृत साहित्य से जुड़े सवाल पूछे गए, जो निर्धारित पाठ्यक्रम से बाहर हैं। अभ्यर्थियों ने इसे परीक्षा प्रणाली की गंभीर लापरवाही बताते हुए पूरे मामले की जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है।

अभ्यर्थियों का कहना है कि संथाली भाषा के पेपर में ऐसे सवाल पूछे गए, जिनका निर्धारित पाठ्यक्रम से कोई संबंध नहीं है। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि प्रश्नपत्र में संस्कृत साहित्य से जुड़े सवाल शामिल किए गए। प्रदर्शन में शामिल छात्र नेता मनमोहन हेम्ब्रम ने सवाल उठाते हुए कहा कि संथाली विषय की परीक्षा में भाषा, साहित्य, लिपि और संस्कृति से जुड़े सवाल होने चाहिए, लेकिन कथित तौर पर संस्कृत से संबंधित प्रश्न पूछे गए।

अभ्यर्थियों ने उदाहरण देते हुए 'महुआ को संस्कृत में क्या कहते हैं?' जैसे सवाल का हवाला दिया और कहा कि इस तरह के प्रश्न संथाली विषय के निर्धारित पाठ्यक्रम पर गंभीर सवाल खड़े करते हैं। छात्रों का आरोप है कि प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रश्नपत्र तैयार करने में अगर इस तरह की गड़बड़ी होती है, तो इसका सीधा असर अभ्यर्थियों के भविष्य पर पड़ता है। प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार और परीक्षा आयोग से मामले का संज्ञान लेने, प्रश्नपत्र की समीक्षा करने और अभ्यर्थियों के हित में उचित निर्णय लेने की मांग की है।

धनबाद में प्रदर्शन के बाद अब अभ्यर्थियों ने आंदोलन को राज्यस्तर पर ले जाने की चेतावनी दी है। छात्रों का कहना है कि अगर उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो आगामी 2 तारीख को रांची की बापू वाटिका में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

धनबाद से नीतीश की रिपोर्ट

Trending News

बाजार में आया टेक्नो का स्पार्क गो 3 प्रो, ये है इसकी खूबियां
बाजार में आया टेक्नो का स्पार्क गो 3 प्रो, ये है इसकी खूबियां
Aug 29, 2026, 6:39:00 PM
केवल इतने रुपये में बनी फिल्म ने सबको चौंकाया, बजट से 500 प्रतिशत का मुनाफा
केवल इतने रुपये में बनी फिल्म ने सबको चौंकाया, बजट से 500 प्रतिशत का मुनाफा
Aug 29, 2026, 6:22:00 PM
केंद्रीकृत रसोईघरों में सुबह 9 बजे के बाद ही बनेगा मिड डे मील : शिक्षा मंत्री
केंद्रीकृत रसोईघरों में सुबह 9 बजे के बाद ही बनेगा मिड डे मील : शिक्षा मंत्री
Aug 29, 2026, 6:00:00 PM
अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन: 29 अगस्त 1942 को शहीद हुए छह अमर शहीद को किया नमन
अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन: 29 अगस्त 1942 को शहीद हुए छह अमर शहीद को किया नमन
Aug 29, 2026, 5:52:00 PM
काजीकोरैया-राघोपुर तटबंध की सुरक्षा को लेकर सरकार पूरी तरह सजग: मंत्री
काजीकोरैया-राघोपुर तटबंध की सुरक्षा को लेकर सरकार पूरी तरह सजग: मंत्री
Aug 29, 2026, 5:44:00 PM
कुंवर निषाद की मां पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से भड़के मुकेश सहनी, एफआईआर न होने पर मथुरा कूच का ऐलान
कुंवर निषाद की मां पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से भड़के मुकेश सहनी, एफआईआर न होने पर मथुरा कूच का ऐलान
Aug 29, 2026, 5:32:00 PM
खेल दिवस पर खिलाड़ियों का सम्मान, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी हुए सम्मानित
खेल दिवस पर खिलाड़ियों का सम्मान, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी हुए सम्मानित
Aug 29, 2026, 5:28:00 PM
संथाली पेपर में 'आउट ऑफ सिलेबस' सवालों पर भड़के अभ्यर्थी, रांची कूच की चेतावनी
संथाली पेपर में 'आउट ऑफ सिलेबस' सवालों पर भड़के अभ्यर्थी, रांची कूच की चेतावनी
Aug 29, 2026, 5:21:00 PM
बीएसइबी ने बढाई तारीख, अब 15 सितंबर तक करें एसटीइटी परीक्षा के लिए आवेदन
बीएसइबी ने बढाई तारीख, अब 15 सितंबर तक करें एसटीइटी परीक्षा के लिए आवेदन
Aug 29, 2026, 5:14:00 PM
राज्य में अब झील-तालाब से नदियों तक दिखेगा पर्यटन का नया रंग, 12 लाख पर्यटकों को आकर्षित करने की तैयारी
राज्य में अब झील-तालाब से नदियों तक दिखेगा पर्यटन का नया रंग, 12 लाख पर्यटकों को आकर्षित करने की तैयारी
Aug 29, 2026, 5:02:00 PM