सिंदरी पहुंचे बोकारो रेंज के आईजी, थाना प्रभारियों को बेहतर पुलिसिंग, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

धनबाद जिले के सिंदरी अनुमंडल पुलिस कार्यालय में बोकारो रेंज के पुलिस महानिरीक्षक शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने पुलिसिंग व्यवस्था की समीक्षा की।

सिंदरी पहुंचे बोकारो रेंज के आईजी, थाना प्रभारियों को बेहतर पुलिसिंग, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 25, 2026, 12:24:00 PM

धनबाद जिले के सिंदरी अनुमंडल पुलिस कार्यालय में बोकारो रेंज के पुलिस महानिरीक्षक शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने पुलिसिंग व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने थाना प्रभारियों और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों की प्रगति का जायजा लिया। आईजी ने अधिकारियों को बेहतर पुलिसिंग, त्वरित कार्रवाई और जनता की शिकायतों के समय पर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इससे पहले सिंदरी पहुंचने पर बोकारो रेंज के आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा का धनबाद के एसएसपी, सिटी एसपी और सिंदरी एसडीपीओ ने गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद पुलिस बल द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। स्वागत समारोह के बाद आईजी ने अनुमंडल पुलिस कार्यालय में समीक्षा बैठक की, जिसमें सिंदरी अनुमंडल के सभी थाना प्रभारी और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में आईजी ने विभिन्न थानों में लंबित कांडों, विभागीय जांच, अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था से जुड़े मामलों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को लंबित मामलों का समयबद्ध निष्पादन, अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही आम लोगों की शिकायतों का त्वरित समाधान कर संवेदनशील और जवाबदेह पुलिसिंग सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

धनबाद से नीतीश की रिपोर्ट

Trending News

महीनों से अंधेरे में अड्सर गांव, खराब हुआ ट्रांसफॉर्मर, 300 घरों को बिजली नसीब नहीं
महीनों से अंधेरे में अड्सर गांव, खराब हुआ ट्रांसफॉर्मर, 300 घरों को बिजली नसीब नहीं
Jul 25, 2026, 1:39:00 PM
SIR नहीं कराया तो बढ़ सकती है परेशानी, निर्वाचन आयोग ने दी अंतिम चेतावनी
SIR नहीं कराया तो बढ़ सकती है परेशानी, निर्वाचन आयोग ने दी अंतिम चेतावनी
Jul 25, 2026, 1:32:00 PM
विद्यालय परिसर से बरगद के पेड़ की अवैध कटाई, प्रधानाध्यापिका ने दर्ज कराई शिकायत
विद्यालय परिसर से बरगद के पेड़ की अवैध कटाई, प्रधानाध्यापिका ने दर्ज कराई शिकायत
Jul 25, 2026, 1:27:00 PM
नशे में बवाल, फिर हवाई फायरिंग! कांग्रेस नेता के बॉडीगार्ड को पुलिस ने दबोचा
नशे में बवाल, फिर हवाई फायरिंग! कांग्रेस नेता के बॉडीगार्ड को पुलिस ने दबोचा
Jul 25, 2026, 1:22:00 PM
बिहार बंद के बीच जहानाबाद में हाई अलर्ट, तीन-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद दिखी पुलिस
बिहार बंद के बीच जहानाबाद में हाई अलर्ट, तीन-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद दिखी पुलिस
Jul 25, 2026, 1:19:00 PM
रोहतास में शनिवार रहा हादसों के नाम, तीन सड़क हादसे में एक की मौत, दो दर्जन से ज्यादा घायल
रोहतास में शनिवार रहा हादसों के नाम, तीन सड़क हादसे में एक की मौत, दो दर्जन से ज्यादा घायल
Jul 25, 2026, 1:13:00 PM
कारगिल के रणबांकुरों को राष्ट्र का सलाम, द्रास में राजनाथ सिंह करेंगे वीरों को नमन
कारगिल के रणबांकुरों को राष्ट्र का सलाम, द्रास में राजनाथ सिंह करेंगे वीरों को नमन
Jul 25, 2026, 1:12:00 PM
बिहार बंद: सड़क पर उतरे छात्र, 4 घंटे तक ठप रहा यातायात
बिहार बंद: सड़क पर उतरे छात्र, 4 घंटे तक ठप रहा यातायात
Jul 25, 2026, 1:03:00 PM
बिहार बंद को लेकर हाई अलर्ट, प्रशासन ने किए सुरक्षा के कड़े इंतजाम
बिहार बंद को लेकर हाई अलर्ट, प्रशासन ने किए सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Jul 25, 2026, 12:49:00 PM
कानून-व्यवस्था को लेकर SSP सख्त, डोरंडा SHO पर गिरी गाज
कानून-व्यवस्था को लेकर SSP सख्त, डोरंडा SHO पर गिरी गाज
Jul 25, 2026, 12:42:00 PM