विद्यालय परिसर से बरगद के पेड़ की अवैध कटाई, प्रधानाध्यापिका ने दर्ज कराई शिकायत

पूर्वी चंपारण जिले के फेनहारा में सरकारी विद्यालय परिसर से बरगद के पेड़ की अवैध कटाई का मामला सामने आया है। प्रभारी प्रधानाध्यापिका ने फेनहारा थाने में लिखित शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।

विद्यालय परिसर से बरगद के पेड़ की अवैध कटाई, प्रधानाध्यापिका ने दर्ज कराई शिकायत

पूर्वी चंपारण जिले के फेनहारा में सरकारी विद्यालय परिसर से बरगद के पेड़ की अवैध कटाई का मामला सामने आया है। प्रभारी प्रधानाध्यापिका ने फेनहारा थाने में लिखित शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। मामले में सरकारी संपत्ति की अवैध बिक्री और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने के आरोप लगे हैं।

मिली खबर के अनुसार राज्य के पूर्वी चंपारण के फेनहारा स्थित एक सरकारी विद्यालय परिसर में बरगद के पेड़ की अवैध कटाई का मामला सामने आया है। विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका कुमारी माला देवी ने फेनहारा थानाध्यक्ष को लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। शिकायत के अनुसार, विद्यालय पहुंचने पर उन्होंने देखा कि गंजोहरवा निवासी हरिनन्दन साह बिना किसी अनुमति के पेड़ काट रहा था। पूछताछ में उसने बताया कि उसने पेड़ सुधाकर कुमार से खरीदा है। आरोपी का दावा है कि पहले गिरे हुए पेड़ को उसने 10 हजार रूपये में खरीदा था और अब उसी की अनुमति से शेष पेड़ काट रहा है। 

हैरानी की बात यह है कि इस कथित खरीद-बिक्री की जानकारी न विद्यालय प्रबंधन को थी और न ही ग्रामीणों को। बिना विभागीय अनुमति सरकारी परिसर से पेड़ बेचे जाने के आरोप के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट

Trending News

मुख्यमंत्री ने बिहार इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग सिटी गया लिमिटेड व बिहार बिजनेस कनेक्ट 2027 के कर्टेन रेजर समारोह का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने बिहार इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग सिटी गया लिमिटेड व बिहार बिजनेस कनेक्ट 2027 के कर्टेन रेजर समारोह का किया शुभारंभ
Oct 24, 2026, 6:27:00 PM
रक्सौल में 4 करोड़ का चरस बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार
रक्सौल में 4 करोड़ का चरस बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार
Oct 24, 2026, 6:14:00 PM
कटेया बाजार में पटाखा दुकानों की सघन जांच, अवैध पटाखे जब्त, निर्माण के आरोप में एक गिरफ्तार
कटेया बाजार में पटाखा दुकानों की सघन जांच, अवैध पटाखे जब्त, निर्माण के आरोप में एक गिरफ्तार
Oct 24, 2026, 6:07:00 PM
Breaking : JDU की बड़ी कार्रवाई, अनंत सिंह और नीलम देवी पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित
Breaking : JDU की बड़ी कार्रवाई, अनंत सिंह और नीलम देवी पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित
Oct 24, 2026, 6:03:00 PM
पंचायत दिवस पर 25 अक्टूबर को सभी पंचायतों में लगेगा पेंशन संबंधी विशेष शिविर
पंचायत दिवस पर 25 अक्टूबर को सभी पंचायतों में लगेगा पेंशन संबंधी विशेष शिविर
Oct 24, 2026, 5:48:00 PM
मांझा में महिला और पुरुष को जहरीला सर्प ने डंसा, अस्पताल में भर्ती
मांझा में महिला और पुरुष को जहरीला सर्प ने डंसा, अस्पताल में भर्ती
Oct 24, 2026, 5:35:00 PM
फुलवरिया में 148.480 लीटर देशी-विदेशी शराब के साथ 2 लग्जरी कार जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार
फुलवरिया में 148.480 लीटर देशी-विदेशी शराब के साथ 2 लग्जरी कार जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार
Oct 24, 2026, 5:27:00 PM
गैस लीक होने के कारण अचानक लगी आग, क्वार्टर में रखे घरेलू सामान जलकर खाक
गैस लीक होने के कारण अचानक लगी आग, क्वार्टर में रखे घरेलू सामान जलकर खाक
Oct 24, 2026, 5:12:00 PM
DMFT योजनाओं की जमीनी स्तर पर हो रही निगरानी, अनियमितता मिलने पर संबंधित पदाधिकारियों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण
DMFT योजनाओं की जमीनी स्तर पर हो रही निगरानी, अनियमितता मिलने पर संबंधित पदाधिकारियों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण
Oct 24, 2026, 4:50:00 PM
गौलक्ष्णी में घर से कट्टा और शराब बरामद, मकान मालिक समेत 2 गिरफ्तार
गौलक्ष्णी में घर से कट्टा और शराब बरामद, मकान मालिक समेत 2 गिरफ्तार
Oct 24, 2026, 4:38:00 PM