"अतिक्रमण हटाओ, पार्क-स्कूल बनाओ"..धैया के लोगों की प्रशासन से मांग

"अतिक्रमण हटाओ, पार्क-स्कूल बनाओ"..धैया के लोगों की प्रशासन से मांग

धनबाद के धैया खटाल के समीप स्थित सरकारी भूमि को लेकर स्थानीय निवासियों ने जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। प्रेस वार्ता आयोजित कर लोगों ने आरोप लगाया कि इस जमीन पर कथित रूप से भू-माफियाओं ने अवैध कब्जा कर बाउंड्री वॉल खड़ी कर दी है, जिससे सार्वजनिक संपत्ति का उपयोग आम लोगों के हित में नहीं हो पा रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि इस मामले को लेकर वे पहले भी कई बार उपायुक्त सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों को लिखित शिकायत दे चुके हैं। इसके बावजूद अब तक न तो अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई हुई और न ही जमीन की वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने के लिए कोई प्रभावी पहल की गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार, धैया क्षेत्र में बच्चों के लिए पर्याप्त पार्क और गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक सुविधाओं का अभाव है। ऐसे में यदि इस सरकारी जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराया जाए, तो वहां सार्वजनिक पार्क अथवा स्कूल का निर्माण कर क्षेत्रवासियों को स्थायी सुविधा उपलब्ध कराई जा सकती है।

प्रेस वार्ता के दौरान ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि संबंधित भूमि का शीघ्र सर्वे कराया जाए, कथित अतिक्रमण हटाकर सरकारी जमीन को अपने कब्जे में लिया जाए और उसके बाद जनहित को ध्यान में रखते हुए वहां पार्क या विद्यालय विकसित करने की योजना बनाई जाए। उनका कहना था कि सरकारी संपत्तियों का संरक्षण सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है और उनका उपयोग केवल सार्वजनिक हित के कार्यों के लिए होना चाहिए।

Trending News

मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार सिपाही सेवा से बर्खास्त
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार सिपाही सेवा से बर्खास्त
Sep 16, 2026, 11:51:00 AM
DGP समेत 2 और बड़े अफसर छुट्टी पर, हरजोत कौर BPSC चेयरमैन तो दारोगा भर्ती बोर्ड के चेयरमैन बने जितेन्द्र कुमार
DGP समेत 2 और बड़े अफसर छुट्टी पर, हरजोत कौर BPSC चेयरमैन तो दारोगा भर्ती बोर्ड के चेयरमैन बने जितेन्द्र कुमार
Sep 16, 2026, 11:28:00 AM
अपनों से बिछड़ जाएगी बाघिन, बिहार की बाघिन जाएगी बंगाल! VTR के 70 बाघों के बीच किसका होगा चयन?
अपनों से बिछड़ जाएगी बाघिन, बिहार की बाघिन जाएगी बंगाल! VTR के 70 बाघों के बीच किसका होगा चयन?
Sep 16, 2026, 11:00:00 AM
CBI की बड़ी कार्रवाई, हेल्थ इंस्पेक्टर घूस लेते गिरफ्तार
CBI की बड़ी कार्रवाई, हेल्थ इंस्पेक्टर घूस लेते गिरफ्तार
Sep 16, 2026, 10:37:00 AM
होटल में एसडीएम की बड़ी कार्रवाई, 4 महिलाओं समेत 6 हिरासत में, कई आपत्तिजनक सामान बरामद
होटल में एसडीएम की बड़ी कार्रवाई, 4 महिलाओं समेत 6 हिरासत में, कई आपत्तिजनक सामान बरामद
Sep 16, 2026, 10:25:00 AM
शिक्षा विभाग का कड़ा कदम, मारपीट, छेड़छाड़ और फर्जीवाड़े के आरोप में दो शिक्षक निलंबित
शिक्षा विभाग का कड़ा कदम, मारपीट, छेड़छाड़ और फर्जीवाड़े के आरोप में दो शिक्षक निलंबित
Sep 15, 2026, 8:11:00 PM
जैन मंदिर में हर्षोल्लास से मना संवत्सरी पर्व, मिच्छामि दुक्कड़म के साथ गूंजा क्षमा का संदेश
जैन मंदिर में हर्षोल्लास से मना संवत्सरी पर्व, मिच्छामि दुक्कड़म के साथ गूंजा क्षमा का संदेश
Sep 15, 2026, 8:03:00 PM
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 घनमीटर अवैध लकड़ी लदा पिकअप जब्त
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 घनमीटर अवैध लकड़ी लदा पिकअप जब्त
Sep 15, 2026, 7:59:00 PM
पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला: किशोरी से छेड़खानी क़े मामले में चालक को 30 साल सश्रम कारावास
पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला: किशोरी से छेड़खानी क़े मामले में चालक को 30 साल सश्रम कारावास
Sep 15, 2026, 7:54:00 PM
सेवा संकल्प अभियान: शिक्षा विभाग को मिली बडी जिम्मेदारी, विद्यार्थी करेंगे यह काम
सेवा संकल्प अभियान: शिक्षा विभाग को मिली बडी जिम्मेदारी, विद्यार्थी करेंगे यह काम
Sep 15, 2026, 7:49:00 PM