चतरा में दिनदहाड़े CSP संचालक से 70 हजार की लूट, मोबाइल और लैपटॉप भी ले उड़े अपराधी

चतरा में दिनदहाड़े CSP संचालक से 70 हजार की लूट, मोबाइल और लैपटॉप भी ले उड़े अपराधी

चतरा जिले के इटखोरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है। थाना से करीब पांच किलोमीटर दूर गोलकाबर गांव में स्थित एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र (CSP) के संचालक विकास कुमार से हथियारबंद अपराधियों ने 70 हजार रुपये नकद, मोबाइल फोन और लैपटॉप लूट लिया। इस घटना के बाद क्षेत्र में भय और तनाव का माहौल बन गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो बाइक पर सवार चार अपराधी दोपहर के समय सीएसपी केंद्र पहुंचे। दो अपराधियों ने हेलमेट पहना था, जबकि बाकी दो ने चेहरे पर मास्क लगा रखा था। संचालक विकास कुमार ने बताया कि एक युवक ने उनसे बैंक ऑफ इंडिया के खाते से 10 हजार रुपये निकालने की बात कही। जब उन्होंने ऐसा करने से मना किया, तो अपराधियों ने पिस्टल निकालकर धमका दिया और काउंटर खोलने का आदेश दिया। इसके बाद उन्होंने 70 हजार रुपये नकद, दो मोबाइल और लैपटॉप लूट लिए और मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही इटखोरी थाना प्रभारी अभिषेक सिंह पुलिस बल और पीसीआर वैन के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने अपराधियों का पीछा किया, लेकिन वे दंदाहा घाटी के रास्ते मयूरहंड के जंगलों की ओर भाग निकले। इसके बाद पुलिस ने पूरे इलाके में घेराबंदी कर सघन छापेमारी अभियान शुरू किया। तलाशी के दौरान संचालक का एक मोबाइल फोन जंगल से बरामद किया गया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि अपराधियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है, वहीं क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोग मांग कर रहे हैं कि रात्रि गश्त और पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए ताकि ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके।

Trending News

स्कूली बच्चों को बताए गए उनके अधिकार, दिव्यांग प्रमाण पत्र की भी दी गई जानकारी
स्कूली बच्चों को बताए गए उनके अधिकार, दिव्यांग प्रमाण पत्र की भी दी गई जानकारी
Aug 30, 2026, 1:20:00 PM
स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग, स्वास्थ्य मंत्री ने दिए कड़े निर्देश
स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग, स्वास्थ्य मंत्री ने दिए कड़े निर्देश
Aug 30, 2026, 1:10:00 PM
प्रसव के दौरान प्रसूता की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही और अमानवीय व्यवहार का आरोप
प्रसव के दौरान प्रसूता की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही और अमानवीय व्यवहार का आरोप
Aug 30, 2026, 12:23:00 PM
छोटा भाई करता था शराब के अवैध धंधे का विरोध, बड़े  भाई ने रेत दिया गला
छोटा भाई करता था शराब के अवैध धंधे का विरोध, बड़े भाई ने रेत दिया गला
Aug 30, 2026, 10:23:00 AM
फिर चली तबादला एक्सप्रेस तीन आईएएस अधिकारियों का तबादला, बीएएस के 44 अधिकारियों की तैनाती
फिर चली तबादला एक्सप्रेस तीन आईएएस अधिकारियों का तबादला, बीएएस के 44 अधिकारियों की तैनाती
Aug 30, 2026, 10:20:00 AM
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार पुलिस सेवा के कई अधिकारियों का हुआ तबादला
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार पुलिस सेवा के कई अधिकारियों का हुआ तबादला
Aug 30, 2026, 9:50:00 AM
राजधानी में एनकाउंटर, चली दर्जनों राउंड गोलियां, एक पुलिसकर्मी, एक अपराधी घायल
राजधानी में एनकाउंटर, चली दर्जनों राउंड गोलियां, एक पुलिसकर्मी, एक अपराधी घायल
Aug 30, 2026, 9:12:00 AM
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में 4 लाख मिलता रहेगा, अधिसूचना जारी, पुराना आदेश रद्द
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में 4 लाख मिलता रहेगा, अधिसूचना जारी, पुराना आदेश रद्द
Aug 29, 2026, 9:09:00 PM
गोपालगंज: सेप्टिक टैंक हादसे पर प्रशासन सख्त, डीएम ने दिए जांच के आदेश
गोपालगंज: सेप्टिक टैंक हादसे पर प्रशासन सख्त, डीएम ने दिए जांच के आदेश
Aug 29, 2026, 7:19:00 PM
मद्यनिषेध के लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाएं, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम
मद्यनिषेध के लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाएं, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम
Aug 29, 2026, 7:12:00 PM