अर्णव तूफान : बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, बाजारों में सन्नाटा, फंसे लोग, रोजी-रोजगार पर पड़ा असर

ओडिशा और आंध्र प्रदेश में तबाही मचाने के बाद चक्रवाती तूफान 'अर्णव' का असर झारखंड के बोकारो में भी देखने को मिल रहा है। बुधवार की रात से लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

अर्णव तूफान : बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, बाजारों में सन्नाटा, फंसे लोग, रोजी-रोजगार पर पड़ा असर

बोकारो : ओडिशा और आंध्र प्रदेश में तबाही मचाने के बाद चक्रवाती तूफान 'अर्णव' का असर झारखंड के बोकारो में भी देखने को मिल रहा है। बुधवार की रात से लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लगातार बारिश और आसमान में बादल छाए रहने से लोगों की दिनचर्या पर भी असर पड़ा है। इसके बावजूद लोग जरूरी कामों के लिए घरों से बाहर निकल रहे हैं।

बारिश के कारण लोगों के रोजी-रोजगार पर असर पड़ा है - कैंप-2 में फंसे योगेश्वर सिंह

आपको बता दें कि कैंप-2 में फंसे योगेश्वर सिंह ने बताया कि बारिश के कारण लोगों के रोजी-रोजगार पर असर पड़ा है। राम मंदिर और आसपास की दुकानें बंद हैं, जबकि सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। उन्होंने कहा कि यह बारिश गरीब और रोज कमाकर खाने वाले लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है।

मधेश्वर यादव ने कहा- वह जरूरी काम से घर से निकले थे, बारिश के बीच फंस गए

वहीं, मधेश्वर यादव ने बताया कि वह जरूरी काम से घर से निकले थे लेकिन बारिश के बीच फंस गए। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि जरूरी काम नहीं हो तो घर से बाहर निकलने से बचें। उन्होंने आशंका जताई कि बारिश के दौरान सड़क पर पेड़ या बिजली के तार गिरने से दुर्घटना हो सकती है।

बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट

Trending News

नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पति-पत्नी के रिश्तों में था खटास

Oct 29, 2026, 12:57:00 PM
अर्णव तूफान : बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, बाजारों में सन्नाटा, फंसे लोग, रोजी-रोजगार पर पड़ा असर
अर्णव तूफान : बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, बाजारों में सन्नाटा, फंसे लोग, रोजी-रोजगार पर पड़ा असर
Oct 29, 2026, 12:56:00 PM
बिहार MLC चुनाव : स्नातक सीट पर नीरज, बंशीधर व एनके यादव जीते, सर्वेश कुमार पर सस्पेंस

Oct 29, 2026, 12:40:00 PM
बिहार MLC चुनाव : चार शिक्षक सीट पर चार अलग-अलग विजेता,  निर्दलीय को सबसे अधिक वोट

Oct 29, 2026, 12:38:00 PM
  बिहार की आठ MLC सीटों के नतीजे: पांच भूमिहार चेहरों की जीत ने फिर चर्चा में लाया वोटर मैनेजमेंट का सियासी गणित

Oct 29, 2026, 11:59:00 AM
ICC रैंकिंग : जडेजा की 4 साल की बादशाहत खत्म, टी20 में अभिषेक नंबर-1 पर कायम

Oct 29, 2026, 11:49:00 AM
CM सम्राट चौधरी आज करेंगे डॉ एपीजे अब्दुल कलाम साइंस सिटी का दौरा, स्पेस एप्लीकेशन वर्कशॉप में होंगे शामिल

Oct 29, 2026, 11:40:00 AM
आधी रात तक दफ्तर, रात दो बजे तक जनता दरबार, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी की कार्यशैली जानकर हो जाएंगे मुरीद!

Oct 29, 2026, 11:12:00 AM
बिहार विधानमंडल का शीतकालीन सत्र 30 नवंबर से होगा शुरू

Oct 29, 2026, 10:38:00 AM
कोचस ज्वेलर्स लूटकांड : एक्शन में SP, ASI समेत 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Oct 29, 2026, 10:19:00 AM