नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पति-पत्नी के रिश्तों में था खटास
गोपालगंज के मीरगंज थाना क्षेत्र के बदरजिमी गांव में पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद एक नवविवाहिता की मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान राहुल चौहान की पत्नी निशा कुमारी के रूप में हुई है।

गरीब दर्शन/मीरगंज/ गोपालगंज: गोपालगंज के मीरगंज थाना क्षेत्र के बदरजिमी गांव में पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद एक नवविवाहिता की मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान राहुल चौहान की पत्नी निशा कुमारी के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, निशा कुमारी ने घर के बरामदे में साड़ी के सहारे फांसी लगा ली। घटना के बाद आनन-फानन में स्थानीय युवकों की मदद से उन्हें हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मामले की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
गरीब दर्शन/मीरगंज/ गोपालगंज से अरविंद सिंह की रिपोर्ट













