बोकारो गुमशुदगी कांड में पुलिस की भूमिका पर HC की नजर

बोकारो गुमशुदगी कांड में पुलिस की भूमिका पर HC की नजर

बोकारो की लापता युवती पुष्पा कुमारी से जुड़े मामले में झारखंड हाईकोर्ट में गुरुवार को महत्वपूर्ण सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार की ओर से अदालत को बताया गया कि संबंधित जांच रिपोर्ट जांच अधिकारी (आईओ) को वापस भेज दी गई है और मामले की जांच प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी।

अदालत को यह भी अवगत कराया गया कि रिपोर्ट पर आगे की कार्रवाई और उसके तथ्यों की समीक्षा अब ट्रायल कोर्ट के स्तर पर की जाएगी। रिपोर्ट की वैधता, प्रासंगिकता और उसमें शामिल तथ्यों पर विचार करने का अधिकार ट्रायल कोर्ट के पास रहेगा। इस दौरान हाईकोर्ट ने रिपोर्ट की सामग्री पर कोई टिप्पणी करने से परहेज किया।

मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने उन पुलिस अधिकारियों और कर्मियों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई की स्थिति जानने की भी इच्छा जताई, जिन पर जांच में लापरवाही बरतने के आरोप हैं। हाईकोर्ट ने इस संबंध में विस्तृत स्टेटस रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।

सुनवाई के समय विशेष जांच दल (एसआईटी) के सदस्य भी अदालत में मौजूद रहे। हालांकि, कोर्ट ने फिलहाल इस मामले में कोई अंतिम आदेश जारी नहीं किया है।

गौरतलब है कि बोकारो की 18 वर्षीय पुष्पा कुमारी जुलाई 2025 से लापता है। परिजनों द्वारा शिकायत दर्ज कराए जाने के बावजूद शुरुआती स्तर पर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे थे। इसी कथित उदासीनता को लेकर मामला न्यायालय तक पहुंचा, जहां अब जांच और पुलिस की भूमिका दोनों न्यायिक निगरानी में हैं।

Trending News

दुर्गापूजा को लेकर अलर्ट मोड में प्रशासन, DM दीपक कुमार मिश्रा ने लिया जायजा
दुर्गापूजा को लेकर अलर्ट मोड में प्रशासन, DM दीपक कुमार मिश्रा ने लिया जायजा
Oct 20, 2026, 11:04:00 AM
Asian Para Games-2026 : दीप्ति ने गोल्ड, मनीष और अशोक ने जीता सिल्वर
Asian Para Games-2026 : दीप्ति ने गोल्ड, मनीष और अशोक ने जीता सिल्वर
Oct 20, 2026, 10:50:00 AM
बालीडीह में रावण दहन को लेकर पुलिस अलर्ट, सुरक्षा से लेकर ट्रैफिक तक पुख्ता इंतजाम
बालीडीह में रावण दहन को लेकर पुलिस अलर्ट, सुरक्षा से लेकर ट्रैफिक तक पुख्ता इंतजाम
Oct 20, 2026, 10:29:00 AM
ट्रैफिक रूल तोड़ने वालों पर कार्रवाई, एक दिन में लगा 27 लाख से ज्यादा का जुर्माना
ट्रैफिक रूल तोड़ने वालों पर कार्रवाई, एक दिन में लगा 27 लाख से ज्यादा का जुर्माना
Oct 20, 2026, 9:49:00 AM
बर्थडे पार्टी में खूनी संघर्ष, मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
बर्थडे पार्टी में खूनी संघर्ष, मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
Oct 20, 2026, 9:18:00 AM
जदयू नेता और मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार की तबियत बिगडी, मेदांता में एडमिट
जदयू नेता और मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार की तबियत बिगडी, मेदांता में एडमिट
Oct 20, 2026, 8:52:00 AM
अटल पथ पर कार ने मचायी तबाही, कई को रौंदा, 2 की मौत, 4 घायल
अटल पथ पर कार ने मचायी तबाही, कई को रौंदा, 2 की मौत, 4 घायल
Oct 19, 2026, 2:38:00 PM
विजयादशमी पर बुराई पर अच्छाई की जीत, गांधी मैदान में रावण दहन की तैयारी पूरी, DM-SSP ने लिया जायजा
विजयादशमी पर बुराई पर अच्छाई की जीत, गांधी मैदान में रावण दहन की तैयारी पूरी, DM-SSP ने लिया जायजा
Oct 19, 2026, 2:37:00 PM
टाइगर श्रॉफ गोलीकांड : कार पर फायरिंग मामले में कोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग सहित 3 गिरफ्तार, बिहार से एक
टाइगर श्रॉफ गोलीकांड : कार पर फायरिंग मामले में कोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग सहित 3 गिरफ्तार, बिहार से एक
Oct 19, 2026, 2:23:00 PM
महानवमी पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया कन्या-पूजन
महानवमी पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया कन्या-पूजन
Oct 19, 2026, 2:00:00 PM