राज्य के सरकारी विद्यालयों की पहली कॉमिक बुक ‘निपुण चितरंगी’ की शुरुआत

राज्य के सरकारी विद्यालयों के बच्चों के लिए सीखने की प्रक्रिया को और अधिक रोचक, सहज एवं आनंददायक बनाने की दिशा में एक नई पहल शुरू की गई है।

राज्य के सरकारी विद्यालयों की पहली कॉमिक बुक ‘निपुण चितरंगी’ की शुरुआत

पटना: राज्य के सरकारी विद्यालयों के बच्चों के लिए सीखने की प्रक्रिया को और अधिक रोचक, सहज एवं आनंददायक बनाने की दिशा में एक नई पहल शुरू की गई है। निपुण बिहार मिशन के उद्देश्यों को बच्चों तक सरल और प्रभावी तरीके से पहुंचाने के लिए जिला शिक्षा कार्यालय, सीतामढ़ी की ओर से ‘निपुण चितरंगी’ नामक कॉमिक बुक के प्रकाशन की शुरुआत की गई है।

‘निपुण चितरंगी’ को बिहार के सरकारी विद्यालयों की पहली कॉमिक बुक के रूप में तैयार किया गया है। इसका उद्देश्य बच्चों को पाठ्यवस्तु के साथ-साथ जीवन में उपयोगी सीख से जोड़ना है। इसके लिए कहानी, चित्र और संवाद का सहारा लिया गया है, ताकि बच्चे पढ़ाई को बोझ के बजाय आनंद के रूप में महसूस करें और सीखने में उनकी रुचि बढ़े। इस कॉमिक बुक की शुरुआत सेंट्रल स्क्वायर फाउंडेशन की मृदुला कुमारी के मार्गदर्शन में की गई है। कॉमिक के माध्यम से बच्चों की भाषा, समझ और सीखने की क्षमता को मजबूत करने के साथ उन्हें रोजमर्रा के जीवन से जुड़ी उपयोगी बातों से परिचित कराने का प्रयास किया जा रहा है।

‘निपुण चितरंगी’ निपुण बिहार मिशन के लक्ष्यों को बच्चों के अनुकूल तरीके से प्रस्तुत करने की एक रचनात्मक पहल है। सरल भाषा, आकर्षक चित्रों और रोचक संवादों के माध्यम से बच्चों में पढ़ने की आदत विकसित करने और उन्हें सीखने के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया गया है। इस तरह की रचनात्मक पहल से विद्यालयों में सीखने का माहौल और अधिक आनंददायक बनेगा तथा बच्चों को बुनियादी भाषा एवं गणितीय दक्षताओं के साथ जीवनोपयोगी ज्ञान हासिल करने में भी मदद मिलेगी।

Trending News

राज्य में खाद्य सुरक्षा व्यवस्था को मिली बड़ी मजबूती, संयुक्त खाद्य एवं औषधि प्रयोगशाला को मिली मान्यता
राज्य में खाद्य सुरक्षा व्यवस्था को मिली बड़ी मजबूती, संयुक्त खाद्य एवं औषधि प्रयोगशाला को मिली मान्यता
Sep 07, 2026, 8:13:00 PM
राज्य के सरकारी विद्यालयों की पहली कॉमिक बुक ‘निपुण चितरंगी’ की शुरुआत
राज्य के सरकारी विद्यालयों की पहली कॉमिक बुक ‘निपुण चितरंगी’ की शुरुआत
Sep 07, 2026, 8:07:00 PM
महावीरी जुलूस के दौरान अवैध असलहा बरामद, दो देसी कट्टा, जिंदा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार
महावीरी जुलूस के दौरान अवैध असलहा बरामद, दो देसी कट्टा, जिंदा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार
Sep 07, 2026, 8:02:00 PM
 जमुई की लक्ष्मी भार्गव बनीं मिस राइना हिस्पानो अमेरिकाना इंडिया 2026, 21 साल की उम्र में रचा इतिहास
जमुई की लक्ष्मी भार्गव बनीं मिस राइना हिस्पानो अमेरिकाना इंडिया 2026, 21 साल की उम्र में रचा इतिहास
Sep 07, 2026, 6:57:00 PM
थैलेसीमिया मरीजों एवं जरूरतमंदों के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन
थैलेसीमिया मरीजों एवं जरूरतमंदों के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन
Sep 07, 2026, 6:43:00 PM
 सुदिव्य सोनू के निधन पर भावुक हुए इरफान अंसारी, बोले-अधूरा सपना मिलकर करेंगे पूरा
सुदिव्य सोनू के निधन पर भावुक हुए इरफान अंसारी, बोले-अधूरा सपना मिलकर करेंगे पूरा
Sep 07, 2026, 6:26:00 PM
ईशान किशन के दोहरे शतक पर गर्लफ्रेंड ने बरसाया प्यार, अदिति ने किया कुछ ऐसा कि...
ईशान किशन के दोहरे शतक पर गर्लफ्रेंड ने बरसाया प्यार, अदिति ने किया कुछ ऐसा कि...
Sep 07, 2026, 6:06:00 PM
गंगा नदी की बाढ़ ने रिकॉर्ड तोडे, जल्द पानी कम होने की उम्मीद: विजय चौधरी
गंगा नदी की बाढ़ ने रिकॉर्ड तोडे, जल्द पानी कम होने की उम्मीद: विजय चौधरी
Sep 07, 2026, 5:50:00 PM
भूमि विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, रॉड व चाकू से हमला
भूमि विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, रॉड व चाकू से हमला
Sep 07, 2026, 5:40:00 PM
गन्ना किसानों का अनोखे अंदाज में प्रदर्शन, गन्ना और ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर पहुंच गए इतने किसान
गन्ना किसानों का अनोखे अंदाज में प्रदर्शन, गन्ना और ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर पहुंच गए इतने किसान
Sep 07, 2026, 5:27:00 PM