अनकंडीशनल रिलेशन का खौफनाक अंजाम, बिल्डर हत्याकांड का खुलासा
भागलपुर में बिल्डर की क्रूरतापूर्वक की गयी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार बिल्डर की हत्या उसकी 12 साल पुरानी प्रेमिका ने की थी। हत्या वाली रात मृतक ने नशे की हालत में प्रेमिका के साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। इसी दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद महिला ने सोने का इंतजार किया, जब मृतक सो गया तो गुस्से में आकर महिला ने पास में रखे धारदार हथियार (दबिया) से पहले गाल पर वार किया, फिर आंख पर हमला किया और उसके बाद प्राइवेट पार्ट भी काट दिया। प्रेमिका भी शादीशुदा बतायी जा रही है।
इस बेहद संगीन मामले का खुलासा करते हुए भागलपुर के एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि तिलकामांझी पुलिस को इस घटना की सूचना मिलने के बाद पांच सदस्यीय एसआईटी का गठन किया गया। गठित टीम ने तकनीकी अनुसंधान, मानवीय सूचना और टेक्निकल एविडेंस के आधार पर छापेमारी शुरू की। पुलिस ने मृतक के बिजनेस पार्टनर से पूछताछ की, जिसके निशानदेही पर प्रेमिका का पता चला। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला, जिसमें यह सामने आया कि एक महिला सिर पर हेलमेट और हाथ में थैला लेकर निकलती दिखाई दी। वह थोड़ी दूर जाकर सड़क पर ऑटो में बैठी और महागामा के रास्ते झारखंड होते हुए पीरपैंती चली गई।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने सभी बिंदुओं को जोड़ते हुए महिला के मोबाइल नंबर को ट्रेस किया। इसके बाद उसके ठिकाने पर छापेमारी की गई, जहां से घटना में प्रयुक्त दबिया, थैले में रखे प्रॉपर्टी से जुड़े दस्तावेज, एटीएम कार्ड, क्रेडिट कार्ड र्सा सामान बरामद किए गए। पुलिसिया पूछताछ में महिला ने अवैध संबंध को स्वीकार किया। उन्होंने कहा अनकंडीशनल सेक्सुअल रिलेशन बनाया, नशे में रहने के कारण उन्होंने कुछ नहीं सुना, इसी गुस्से में हमने वारदात को अंजाम दिया। महिला की पहचान मनोज कुमार यादव की पत्नी सीमा कुमारी के तौर पर हुई है। बता दें कि चंद रोज पहले ही शहर में तब सनसनी फैल गयी थी, जब यह खबर सामने आयी कि शहर के एक बिल्डर की उसकी ऑफिस में ही बॉडी बरामद की गयी है। बिल्डर की पत्नी जब उसके ऑफिस में आयी तब पूरा मामला सामने आया। बिल्डर की हत्या विभत्स तरीके से की गयी थी। इस हत्या के बाद से ही पुलिस अपनी जांच में जुटी हुई थी।
हालांकि कई ऐसे सवाल भी सामने आये हैं, जिसका जवाब मिलना बाकी है। बताया जा रहा है कि घटना को क्रूरता पूर्वक अंजाम देने के बाद कथित प्रेमिका अपने साथ प्रॉपर्टी से संबंधित दस्तावेज, एटीएम और क्रेडिट कार्ड को अपने साथ लेकर क्यों गयी? 12 साल के रिश्ते में ऐसे क्या हालात बने कि प्रेमिका इतने गुस्से में आ गयी? हालांकि इस पूरे मामले को लेकर एसएसपी ने यह भी कहा कि इस मामले में अन्य किसी लोगों की संलिप्ता होगी तो उनपर भी कार्रवाई की जाएगी।
भागलपुर से अमरजीत की रिपोर्ट
Trending News