बिहार में फिर बड़ा एनकाउंटर, सीवान में पुलिस ने सोनू यादव को मुठभेड़ में किया ढेर

बिहार में सम्राट चौधरी के सीएम बनते ही अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में बिहार पुलिस ने आज सुबह एक और एनकाउंटर किया है। पुलिस ने बड़ी कार्रवाई सोनू यादव को मुठभेड़ में मार गिराया है।

बिहार में फिर बड़ा एनकाउंटर, सीवान में पुलिस ने सोनू यादव को मुठभेड़ में किया ढेर

बिहार में सम्राट चौधरी के सीएम बनते ही अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में बिहार पुलिस ने आज सुबह एक और एनकाउंटर किया है। पुलिस ने बड़ी कार्रवाई सोनू यादव को मुठभेड़ में मार गिराया है। मारा गया बदमाश सोनू यादव पूर्व बीजेपी एमएलसी मनोज सिंह के भांजे हर्ष सिंह की हत्या का मुख्य आरोपी था। 

दरअसल रविवार को सीवान में बड़हरिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सोनू यादव को एनकाउंटर को मार गिराया। पुलिस के अनुसार मुठभेड़ के दौरान सोनू ने फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने गोली चलाई।  इस घटना में सोनू के घायल होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

बता दें कि नगर थाना क्षेत्र के अंदर ढाला इलाके में 4 दिन पहले पूर्व बीजेपी एमएलसी रिश्तेदार चंदन सिंह (बहनोई) और उनके भांजे हर्ष पर अज्ञात बदमाशों ने गोलीबारी कर दी थी।  इस वारदात में हर्ष की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि चंदन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।  

इस मामले में पुलिस पहले ही एक अन्य आरोपी छोटू यादव को “हाफ एनकाउंटर” में पकड़ चुकी है, जिसमें उसके पैर में गोली लगी थी। जांच के दौरान एक अन्य आरोपी सुनील यादव को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक कार भी बरामद की गई है। जिसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस का दावा है कि सोनू कुमार यादव इसी गोलीकांड में शामिल था और मुठभेड़ के दौरान उसने पुलिस पर फायरिंग की।  

वहीं इस घटना को लेकर सीवान के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बड़हरिया थाना क्षेत्र में कुछ बदमाश जमा हो रहे हैं।  इस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।  जहां पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  

Trending News

पार्किंग विवाद ने लिया खूनी रूप,जमकर मारपीट और चाकूबाजी, तीन गिरफ्तार
पार्किंग विवाद ने लिया खूनी रूप,जमकर मारपीट और चाकूबाजी, तीन गिरफ्तार
Sep 20, 2026, 8:27:00 PM
बिहार भ्रमण को पहुंचा थाईलैंड का प्रतिनिधिमंडल, कहा ये यात्रा अविस्मरणीय
बिहार भ्रमण को पहुंचा थाईलैंड का प्रतिनिधिमंडल, कहा ये यात्रा अविस्मरणीय
Sep 20, 2026, 7:06:00 PM
शिक्षकों एवं कर्मियों के हितों की रक्षा के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: शिक्षा मंत्री
शिक्षकों एवं कर्मियों के हितों की रक्षा के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: शिक्षा मंत्री
Sep 20, 2026, 7:02:00 PM
गंगाजल लेकर आरक्षण की मांग को लेकर संकल्प, 30 नवंबर तक चलेगा अभियान : मुकेश सहनी
गंगाजल लेकर आरक्षण की मांग को लेकर संकल्प, 30 नवंबर तक चलेगा अभियान : मुकेश सहनी
Sep 20, 2026, 6:58:00 PM
मंत्री श्रवण कुमार ने बिहार सरस मेला का किया शुभारंभ
मंत्री श्रवण कुमार ने बिहार सरस मेला का किया शुभारंभ
Sep 20, 2026, 6:39:00 PM
18 नवंबर तक पूरा होगा शिक्षकों से जुडा यह अहम कार्य
18 नवंबर तक पूरा होगा शिक्षकों से जुडा यह अहम कार्य
Sep 20, 2026, 6:30:00 PM
अवैध हथियार के साथ 2 गिरफ्तार, पिस्टल-मस्केट और 6 जिंदा कारतूस बरामद
अवैध हथियार के साथ 2 गिरफ्तार, पिस्टल-मस्केट और 6 जिंदा कारतूस बरामद
Sep 20, 2026, 6:02:00 PM
एकदिवसीय दौरे पर बोकारो पहुंचे बाबूलाल मरांडी, MMDR संशोधन बिल के पक्ष में अपनी बात रखी
एकदिवसीय दौरे पर बोकारो पहुंचे बाबूलाल मरांडी, MMDR संशोधन बिल के पक्ष में अपनी बात रखी
Sep 20, 2026, 5:45:00 PM
राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 7वीं बार तकनीकी पदाधिकारी बनें रोशन सिंह धौनी
राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 7वीं बार तकनीकी पदाधिकारी बनें रोशन सिंह धौनी
Sep 20, 2026, 5:33:00 PM
निजी जमीन पर 25 लाख की लागत से नाला निर्माण कराए जाने के संबंध में DM को सौपा ज्ञापन
निजी जमीन पर 25 लाख की लागत से नाला निर्माण कराए जाने के संबंध में DM को सौपा ज्ञापन
Sep 20, 2026, 5:26:00 PM