राजधानी में सनसनी, पहले प्रेमिका के भाई को गोली मारी, फिर छत से गिरा, हुई मौत

राजधानी में सनसनी, पहले प्रेमिका के भाई को गोली मारी, फिर छत से गिरा, हुई मौत

राजधानी से बडी खबर है। यहां राजीव नगर इलाके में कथित रूप से शादी से इंकार करने पर प्रेमी ने प्रेमिका को गोली मार दिया। घटना में आरोपी युवक भी छत से गिर पडा। घटना में युवक की मौत हो गयी। पूरा मामला रविवार शाम का है। पुलिस पूरी घटना की जांच में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार प्रेमी और प्रेमिका के बीच हुए विवाद ने खूनी रूप अख्तियार कर लिया। बताया जा रहा है कि राजधानी के राजीव नगर इलाके में शादी से इनकार करने के बाद एक युवक कथित प्रेमिका के घर पहुंचा और उसे गोली मार दी। इसी बीच में हुई धक्का मुक्की में कथित प्रेमी भी तीसरे मकान के तीसरे तल्ले से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई, सरेआम घटी इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई। 

अब तक की मिली जानकारी के अनुसार मूल रूप से मोतिहारी के रहने वाले प्रियेश रंजन और राजीव नगर की निवासी एक युवती के बीच कथित रूप से प्रेम प्रसंग था। युवती की हाल के दिनों में जॉब लगी थी और उसने प्रियेश से अपनी बातचीत बंद कर दी थी। बताया जा रहा है कि इस बात से प्रियेश नाराज था। मिली जानकारी के अनुसार रविवार की शाम प्रियेश पिस्तौल लेकर युवती के घर पहुंचा और उस पर शादी करने का दबाव बनाने लगा। कहा जा रहा है कि इसी दौरान मृतक की युवती के भाई से विवाद हो गया। विवाद के बाद प्रियेश ने गोली चला दी, गोली युवती के भाई की बांह में लगी। इससे पूरे घर में अफरा तफरी मच गई। मिली जानकारी के अनुसार इसी दौरान हुई धक्का मुक्की में प्रियेश तीसरी मंजिल की छत से नीचे गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई।

इधर घटना की जानकारी मिलते हुए पुलिस भी मौके पर पहुंची। इस बारे में जानकारी देते हुए सिटी एसपी सेंट्रल ममता कल्याणी ने बताया कि घटना क्यों घटी? इसके बारे में जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया यह सामने आ रहा है कि कुछ आपसी विवाद हुआ है। जिसमें यह घटना घटी। एक व्यक्ति को गोली लगी है। जिनका नाम राजू कुमार है। जबकि मृतक का नाम प्रियेश रंजन है। ऐसा लग रहा है कि छत से नीचे गिरने की वजह से उनकी मृत्यु हुई है। इस संबंध में अनुसंधान जारी है। मृतक मोतिहारी के रहने वाले हैं जबकि राजू कुमार मसौढ़ी के निवासी हैं। पुलिस को एक पिस्टल भी मिली है। एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि क्या यह प्रेम प्रसंग था या कुछ और था? जानकारी मिली है कि राजू की दो बहने थी और उनकी जॉब लगी थी। इस बिंदु पर भी जांच हो रही है।

Trending News

पार्किंग विवाद ने लिया खूनी रूप,जमकर मारपीट और चाकूबाजी, तीन गिरफ्तार
पार्किंग विवाद ने लिया खूनी रूप,जमकर मारपीट और चाकूबाजी, तीन गिरफ्तार
Sep 20, 2026, 8:27:00 PM
बिहार भ्रमण को पहुंचा थाईलैंड का प्रतिनिधिमंडल, कहा ये यात्रा अविस्मरणीय
बिहार भ्रमण को पहुंचा थाईलैंड का प्रतिनिधिमंडल, कहा ये यात्रा अविस्मरणीय
Sep 20, 2026, 7:06:00 PM
शिक्षकों एवं कर्मियों के हितों की रक्षा के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: शिक्षा मंत्री
शिक्षकों एवं कर्मियों के हितों की रक्षा के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: शिक्षा मंत्री
Sep 20, 2026, 7:02:00 PM
गंगाजल लेकर आरक्षण की मांग को लेकर संकल्प, 30 नवंबर तक चलेगा अभियान : मुकेश सहनी
गंगाजल लेकर आरक्षण की मांग को लेकर संकल्प, 30 नवंबर तक चलेगा अभियान : मुकेश सहनी
Sep 20, 2026, 6:58:00 PM
मंत्री श्रवण कुमार ने बिहार सरस मेला का किया शुभारंभ
मंत्री श्रवण कुमार ने बिहार सरस मेला का किया शुभारंभ
Sep 20, 2026, 6:39:00 PM
18 नवंबर तक पूरा होगा शिक्षकों से जुडा यह अहम कार्य
18 नवंबर तक पूरा होगा शिक्षकों से जुडा यह अहम कार्य
Sep 20, 2026, 6:30:00 PM
अवैध हथियार के साथ 2 गिरफ्तार, पिस्टल-मस्केट और 6 जिंदा कारतूस बरामद
अवैध हथियार के साथ 2 गिरफ्तार, पिस्टल-मस्केट और 6 जिंदा कारतूस बरामद
Sep 20, 2026, 6:02:00 PM
एकदिवसीय दौरे पर बोकारो पहुंचे बाबूलाल मरांडी, MMDR संशोधन बिल के पक्ष में अपनी बात रखी
एकदिवसीय दौरे पर बोकारो पहुंचे बाबूलाल मरांडी, MMDR संशोधन बिल के पक्ष में अपनी बात रखी
Sep 20, 2026, 5:45:00 PM
राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 7वीं बार तकनीकी पदाधिकारी बनें रोशन सिंह धौनी
राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 7वीं बार तकनीकी पदाधिकारी बनें रोशन सिंह धौनी
Sep 20, 2026, 5:33:00 PM
निजी जमीन पर 25 लाख की लागत से नाला निर्माण कराए जाने के संबंध में DM को सौपा ज्ञापन
निजी जमीन पर 25 लाख की लागत से नाला निर्माण कराए जाने के संबंध में DM को सौपा ज्ञापन
Sep 20, 2026, 5:26:00 PM