24 घंटे में सम्राट की पुलिस का दूसरा एनकाउंटर, सीवान में पूर्व MLC के भांजे के हत्यारे छोटू यादव को ठोक दिया

बिहार में सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के बाद अपराधियों का एनकाउंटर जारी है। बिहार पुलिस ने महज 24 घंटे में दूसरा एनकाउंटर कर अपराधियों के हौसले पस्त कर दिए हैं। भागलपुर के सुल्तानगंज के बाद अब सीवान में एनकाउंटर हुआ है।

24 घंटे में सम्राट की पुलिस का दूसरा एनकाउंटर, सीवान में पूर्व MLC के भांजे के हत्यारे छोटू यादव को ठोक दिया

बिहार में सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के बाद अपराधियों का एनकाउंटर जारी है।  बिहार पुलिस ने महज 24 घंटे में दूसरा एनकाउंटर कर अपराधियों के हौसले पस्त कर दिए हैं। भागलपुर के सुल्तानगंज के बाद अब सीवान में एनकाउंटर हुआ है, जहां गुरुवार को पुलिस ने पूर्व एमएलसी मनोज कुमार सिंह के भांजे हर्ष सिंह की हत्या के आरोपी को मुठभेड़ में गोली मार दी।

दरअसल बिहार पुलिस ने 24 घंटे में दूसरे एनकाउंटर को अंजाम दिया है। सीवान जिले में पूर्व एमएलसी और भाजपा नेता मनोज कुमार सिंह के भतीजे की दिनदहाड़े हत्या के बाद हड़कंप मचा हुआ है. इस वारदात के बाद पुलिस एक्शन में आई और गुरुवार सुबह एक बड़ी कामयाबी हासिल की। पुलिस और अपराधियों के बीच हुई आमने-सामने की मुठभेड़ में मुख्य आरोपी छोटू कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। 

जवाबी फायरिंग में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। पुलिस के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया था, लेकिन गिरफ्तारी के दौरान उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से वह घायल हो गया। 

यह घटना बुधवार शाम सीवान नगर थाना क्षेत्र के आंदर ढाला ओवरब्रिज के पास हुई थी, जहां गाड़ी टकराने के विवाद में अपराधियों ने मनोज कुमार सिंह के बहनोई चंदन सिंह और भांजे हर्ष सिंह को गोली मार दी थी। इलाज के दौरान हर्ष सिंह की मौत हो गई, जबकि चंदन सिंह को गंभीर हालत में पटना रेफर किया गया।

इस वारदात के बाद एसपी पूरन कुमार झा के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने तेजी से जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला, जिसमें आरोपी छोटू यादव गोली चलाते हुए साफ नजर आया। इस फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने हुसैनगंज के हथौड़ा गांव निवासी छोटू यादव को चिन्हित कर दबिश दी और उसे हिरासत में लिया।

पूछताछ के बाद पुलिस आरोपी को हथियार बरामद कराने के लिए बताए गए ठिकाने पर ले गई थी। वहां पहुंचते ही आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की। एसपी पूरन कुमार झा के अनुसार, आरोपी ने करीब पांच राउंड फायरिंग की। जवाब में पुलिस ने तीन राउंड फायरिंग की, जिसमें दो गोलियां उसके दोनों घुटनों में लगीं। इसके बाद पुलिस ने उसे तुरंत काबू में ले लिया और इलाज के लिए भेजा गया।  

Trending News

पार्किंग विवाद ने लिया खूनी रूप,जमकर मारपीट और चाकूबाजी, तीन गिरफ्तार
पार्किंग विवाद ने लिया खूनी रूप,जमकर मारपीट और चाकूबाजी, तीन गिरफ्तार
Sep 20, 2026, 8:27:00 PM
बिहार भ्रमण को पहुंचा थाईलैंड का प्रतिनिधिमंडल, कहा ये यात्रा अविस्मरणीय
बिहार भ्रमण को पहुंचा थाईलैंड का प्रतिनिधिमंडल, कहा ये यात्रा अविस्मरणीय
Sep 20, 2026, 7:06:00 PM
शिक्षकों एवं कर्मियों के हितों की रक्षा के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: शिक्षा मंत्री
शिक्षकों एवं कर्मियों के हितों की रक्षा के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: शिक्षा मंत्री
Sep 20, 2026, 7:02:00 PM
गंगाजल लेकर आरक्षण की मांग को लेकर संकल्प, 30 नवंबर तक चलेगा अभियान : मुकेश सहनी
गंगाजल लेकर आरक्षण की मांग को लेकर संकल्प, 30 नवंबर तक चलेगा अभियान : मुकेश सहनी
Sep 20, 2026, 6:58:00 PM
मंत्री श्रवण कुमार ने बिहार सरस मेला का किया शुभारंभ
मंत्री श्रवण कुमार ने बिहार सरस मेला का किया शुभारंभ
Sep 20, 2026, 6:39:00 PM
18 नवंबर तक पूरा होगा शिक्षकों से जुडा यह अहम कार्य
18 नवंबर तक पूरा होगा शिक्षकों से जुडा यह अहम कार्य
Sep 20, 2026, 6:30:00 PM
अवैध हथियार के साथ 2 गिरफ्तार, पिस्टल-मस्केट और 6 जिंदा कारतूस बरामद
अवैध हथियार के साथ 2 गिरफ्तार, पिस्टल-मस्केट और 6 जिंदा कारतूस बरामद
Sep 20, 2026, 6:02:00 PM
एकदिवसीय दौरे पर बोकारो पहुंचे बाबूलाल मरांडी, MMDR संशोधन बिल के पक्ष में अपनी बात रखी
एकदिवसीय दौरे पर बोकारो पहुंचे बाबूलाल मरांडी, MMDR संशोधन बिल के पक्ष में अपनी बात रखी
Sep 20, 2026, 5:45:00 PM
राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 7वीं बार तकनीकी पदाधिकारी बनें रोशन सिंह धौनी
राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 7वीं बार तकनीकी पदाधिकारी बनें रोशन सिंह धौनी
Sep 20, 2026, 5:33:00 PM
निजी जमीन पर 25 लाख की लागत से नाला निर्माण कराए जाने के संबंध में DM को सौपा ज्ञापन
निजी जमीन पर 25 लाख की लागत से नाला निर्माण कराए जाने के संबंध में DM को सौपा ज्ञापन
Sep 20, 2026, 5:26:00 PM