समस्तीपुर में BJP बूथ अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, बुलेट सवार अपराधियों ने मारी 3 गोली

समस्तीपुर जिले के खानपुर इलाके में बुधवार की शाम अपराधियों ने एक बड़ी और सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। भाजपा के बूथ अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

Samastipur

समस्तीपुर जिले के खानपुर इलाके में बुधवार की शाम अपराधियों ने एक बड़ी और सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। भाजपा के बूथ अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

मृतक की पहचान 30 वर्षीय रूपक कुमार के रूप में हुई है, जो भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता और बूथ अध्यक्ष थे। जानकारी के अनुसार, बुधवार की शाम रूपक कुमार अपने घर के बाहर टहल रहे थे। उसी दौरान बाइक पर सवार चार अपराधी वहां पहुंचे और अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। हमले में रूपक कुमार को तीन से अधिक गोलियां लगीं, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक सभी अपराधी फरार हो चुके थे। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल रूपक कुमार को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना समस्तीपुर के खानपुर थाने के शादीपुर घाट के पास की है। मृतक की पहचान 30 साल के रूपक कुमार के रूप में हुई है।

वारदात के बाद पुलिस जांच में जुटी है। वहीं देर रात एसपी अरविंद प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। लापरवाही पर खानपुर थानाध्यक्ष रंजीत चौधरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

Trending News

पार्किंग विवाद ने लिया खूनी रूप,जमकर मारपीट और चाकूबाजी, तीन गिरफ्तार
पार्किंग विवाद ने लिया खूनी रूप,जमकर मारपीट और चाकूबाजी, तीन गिरफ्तार
Sep 20, 2026, 8:27:00 PM
बिहार भ्रमण को पहुंचा थाईलैंड का प्रतिनिधिमंडल, कहा ये यात्रा अविस्मरणीय
बिहार भ्रमण को पहुंचा थाईलैंड का प्रतिनिधिमंडल, कहा ये यात्रा अविस्मरणीय
Sep 20, 2026, 7:06:00 PM
शिक्षकों एवं कर्मियों के हितों की रक्षा के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: शिक्षा मंत्री
शिक्षकों एवं कर्मियों के हितों की रक्षा के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: शिक्षा मंत्री
Sep 20, 2026, 7:02:00 PM
गंगाजल लेकर आरक्षण की मांग को लेकर संकल्प, 30 नवंबर तक चलेगा अभियान : मुकेश सहनी
गंगाजल लेकर आरक्षण की मांग को लेकर संकल्प, 30 नवंबर तक चलेगा अभियान : मुकेश सहनी
Sep 20, 2026, 6:58:00 PM
मंत्री श्रवण कुमार ने बिहार सरस मेला का किया शुभारंभ
मंत्री श्रवण कुमार ने बिहार सरस मेला का किया शुभारंभ
Sep 20, 2026, 6:39:00 PM
18 नवंबर तक पूरा होगा शिक्षकों से जुडा यह अहम कार्य
18 नवंबर तक पूरा होगा शिक्षकों से जुडा यह अहम कार्य
Sep 20, 2026, 6:30:00 PM
अवैध हथियार के साथ 2 गिरफ्तार, पिस्टल-मस्केट और 6 जिंदा कारतूस बरामद
अवैध हथियार के साथ 2 गिरफ्तार, पिस्टल-मस्केट और 6 जिंदा कारतूस बरामद
Sep 20, 2026, 6:02:00 PM
एकदिवसीय दौरे पर बोकारो पहुंचे बाबूलाल मरांडी, MMDR संशोधन बिल के पक्ष में अपनी बात रखी
एकदिवसीय दौरे पर बोकारो पहुंचे बाबूलाल मरांडी, MMDR संशोधन बिल के पक्ष में अपनी बात रखी
Sep 20, 2026, 5:45:00 PM
राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 7वीं बार तकनीकी पदाधिकारी बनें रोशन सिंह धौनी
राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 7वीं बार तकनीकी पदाधिकारी बनें रोशन सिंह धौनी
Sep 20, 2026, 5:33:00 PM
निजी जमीन पर 25 लाख की लागत से नाला निर्माण कराए जाने के संबंध में DM को सौपा ज्ञापन
निजी जमीन पर 25 लाख की लागत से नाला निर्माण कराए जाने के संबंध में DM को सौपा ज्ञापन
Sep 20, 2026, 5:26:00 PM