मंदिर में घुसकर प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, मौत

मंदिर में घुसकर प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, मौत

राज्य के मुजफ्फरपुर जिले से बड़ी खबर है। यहां बेलगाम हो चुके बदमाशों ने मंदिर के अंदर घुसकर एक व्यक्ति को गोली मार दी। मृतक का नाम श्याम कुमार बताया जा रहा है। घटना शनिवार सुबह की बताई जा रही है। मिली खबर के अनुसार घात लगाए अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया। घटना जिले के सिवाइपट्टी थाना क्षेत्र की है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार सिवाइपट्टी थाना क्षेत्र के निवासी श्याम कुमार प्रतिदिन की भांति डेरा चौक स्थित मंदिर में पूजा करने के लिए गए हुए थे। इस दौरान घात लगाये अपराधियों ने उन्हें मंदिर के अंदर घुसकर गोली मार दी। मिली खबर के अनुसार श्याम कुमार शनिवार की सुबह छह बजे के करीब मंदिर में पूजा अर्चना के लिए गये हुए थे। तभी अपराधियों ने उनके ऊपर एक के बाद एक कई राउंड फायर कर दिया। बजाया जा रहा है कि श्याम को काफी नजदीक कसे गोली मारी गयी। गोली लगने के बाद श्याम वहीं पर गिर गए। इधर गोली चलने की खबर सामने आते ही मौके पर हडकंप मच गया। 

बताया जा रहा है कि मृतक प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे साथ ही साथ वह स्टेशनरी के दुकान के भी ऑनर थे। अब तक की मिली जानकारी के अनुसार मृतक को सीने और हाथ में गोली मारी गई। घटना के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। सुबह सुबह घटी घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से श्याम को एसकेएमसीएच ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

इधर घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच में जुट गयी। पुलिस को मौके से कुछ खोखे भी मिले हैं। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जानकारी में आया है कि मृतक मंदिर में पूजा करने आया था, इस दौरान तीन अभियुक्तों ने उन्हें गोली मार दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

मुजफ्फरपुर से मुकेश चौरसिया की रिपोर्ट

Trending News

पार्किंग विवाद ने लिया खूनी रूप,जमकर मारपीट और चाकूबाजी, तीन गिरफ्तार
पार्किंग विवाद ने लिया खूनी रूप,जमकर मारपीट और चाकूबाजी, तीन गिरफ्तार
Sep 20, 2026, 8:27:00 PM
बिहार भ्रमण को पहुंचा थाईलैंड का प्रतिनिधिमंडल, कहा ये यात्रा अविस्मरणीय
बिहार भ्रमण को पहुंचा थाईलैंड का प्रतिनिधिमंडल, कहा ये यात्रा अविस्मरणीय
Sep 20, 2026, 7:06:00 PM
शिक्षकों एवं कर्मियों के हितों की रक्षा के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: शिक्षा मंत्री
शिक्षकों एवं कर्मियों के हितों की रक्षा के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: शिक्षा मंत्री
Sep 20, 2026, 7:02:00 PM
गंगाजल लेकर आरक्षण की मांग को लेकर संकल्प, 30 नवंबर तक चलेगा अभियान : मुकेश सहनी
गंगाजल लेकर आरक्षण की मांग को लेकर संकल्प, 30 नवंबर तक चलेगा अभियान : मुकेश सहनी
Sep 20, 2026, 6:58:00 PM
मंत्री श्रवण कुमार ने बिहार सरस मेला का किया शुभारंभ
मंत्री श्रवण कुमार ने बिहार सरस मेला का किया शुभारंभ
Sep 20, 2026, 6:39:00 PM
18 नवंबर तक पूरा होगा शिक्षकों से जुडा यह अहम कार्य
18 नवंबर तक पूरा होगा शिक्षकों से जुडा यह अहम कार्य
Sep 20, 2026, 6:30:00 PM
अवैध हथियार के साथ 2 गिरफ्तार, पिस्टल-मस्केट और 6 जिंदा कारतूस बरामद
अवैध हथियार के साथ 2 गिरफ्तार, पिस्टल-मस्केट और 6 जिंदा कारतूस बरामद
Sep 20, 2026, 6:02:00 PM
एकदिवसीय दौरे पर बोकारो पहुंचे बाबूलाल मरांडी, MMDR संशोधन बिल के पक्ष में अपनी बात रखी
एकदिवसीय दौरे पर बोकारो पहुंचे बाबूलाल मरांडी, MMDR संशोधन बिल के पक्ष में अपनी बात रखी
Sep 20, 2026, 5:45:00 PM
राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 7वीं बार तकनीकी पदाधिकारी बनें रोशन सिंह धौनी
राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 7वीं बार तकनीकी पदाधिकारी बनें रोशन सिंह धौनी
Sep 20, 2026, 5:33:00 PM
निजी जमीन पर 25 लाख की लागत से नाला निर्माण कराए जाने के संबंध में DM को सौपा ज्ञापन
निजी जमीन पर 25 लाख की लागत से नाला निर्माण कराए जाने के संबंध में DM को सौपा ज्ञापन
Sep 20, 2026, 5:26:00 PM